BREAKING NEWS

Contact

Saturday, December 16, 2017

Titanic ship will sink again : फिर से डूबेगा टाइटेनिक जहाज

फिर से डूबेगा टाइटेनिक जहाज
1997 में आई सुपर डुपर हिट हॉलीवुड फिल्म टाइटेनिक फिर से आ रही है| एक सच्ची घटना पर ऊपर आधारित टाइटेनिक फिल्म एक बहुत ही खूबसूरत लव स्टोरी एवं बहुचर्चित बोल्ड सीन के कारण बहुत पसंद की गई थी| टाइटेनिक को आक भी प्रसिद्धि और सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म के रूप में जाना जाता है|
इस फिल्म में हालीवुड एक्टर्स लियोनार्डो डि कैप्रियो और केट विंसलेट ने ‘जैक’ और ‘रोज’ की बहुत ही खूबसूरत भूमिका निभाया थी| जिन्होंने अपने अभिनय एवं खूबसूरती से लोगों को बहुत प्रभावित किया था| केट विंसलेट बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री हैं| टाइटेनिक में इन दोनों के रोमांस को आज भी लोग याद करते हैं| केट विंसलेट और लियोनार्डो डि कैप्रियो का बाहें फैलाकर जहाज पर खड़े होना और लियोनार्डो डि कैप्रियो का केट का न्यूड चित्र बनाना ये दोनों दृश्य आज भी बेहद लोकप्रिय हैं|

अतः टाइटेनिक के चाहने वालों के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है की 1 दिसंबर को यह फिल्म 2डी और 3डी में फिर से रिलीज हो रही है| फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने कहा है की जब आप टाइटेनिक 2डी और 3डी में देखेंगे तो आपको ऐसा महसूस होगा जैसे कि इस फिल्म को पहली बार देख रहे हैं| क्योंकि अबकी बार फिल्म डाल्बी विजन के साथ रिलीज की जा रही है| लेकिन भारत के दर्शकों को इस फिल्म के लिए थोडो इतंजार करना होगा| क्योंकि यह फिल्म अभी सिर्फ अमेरिका में ही दिखाई जाएगी| अभी भारत में इसे सिर्फ ऑनलाइन ही देखा जा सकता है| गौरतलब है कि 14-15 अप्रैल 1912 को 11:40 पर टाइटेनिक जहाज बर्फ के एक बहुत बड़े टुकड़े से टकराया था और फिर वह समुद्र में डूब गया था| इसमें लगभग 2,000 से अधिक यात्री सवार थे जिनमें से 15,00 से अधिक की मृत्यु हो गई थी| इसी सत्य घटना को लेकर यह फिल्म बनाई गई थी|

Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.