BREAKING NEWS

Contact

Saturday, December 16, 2017

Do you know what is the matter of Padmavati? : जाने क्या है पद्मावती का विवाद


दोस्तों नमस्कार..मैं हूँ प्रदीप प्रसन्न...संजय लीला भंसाली के निर्देशन में ऐतिहासिक संदर्भों को लेकर के बनने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ विवाद के घेरे में लगातार बनी हुई है| दरअसल राजपूत संगठनों का यह कहना है कि इस फिल्म में पद्मावती की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है| खिलजी एवं पद्मावती के मध्य प्रेम के प्रसंगों को दर्शाया गया है जबकि इतिहास में पद्मावती की एक अनोखी... विशिष्ट और गौरवमय छवि अंकित है| राजपूत संगठनों का कहना है की यदि यह फिल्म रिलीज हुई तो अनेक जगह पर सिनेमाघरों में एवं सड़कों पर भी आगजनी.. जुलूस.. रैली.. लाठीचार्ज.. धरना इत्यादि आंदोलनात्मक कार्य किए जाएंगे| जबकि दूसरी तरफ निर्देशक का कहना है कि इस फिल्म में इस तरह के दृश्य और घटनाएं हैं ही नहीं जिनसे किसी संगठन... समाज... जातीय समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचे|

आकर्षक होती हैं भंसाली की फ़िल्में
बनने वाली के दृश्य.. वस्त्र वेशभूषा बहुत ही भव्य और आकर्षक होते हैं| इसका एक गाना घूमर जो भव्य सेट तथा दीपिका पादुकोण कि सुंदर पोशाकों एवं भाव भंगिमाओं की वजह से काफी चर्चित हो गया है|
विवाद बनाता है फिल्म को सुपरहिट
लेकिन यह भी सत्य है कि यह फिल्म यदि रिलीज हुई तो अच्छी खासी हिट होने की उम्मीद है| क्योंकि इतिहास गवाह है जब-जब किसी फिल्म को विवाद के घेरे में खड़ा किया गया है तो उसके पीछे की उत्सुकता और अधिक बड़ी है|
वास्तविक तथ्यों को जानना जरुरी

लेकिन सवाल यह भी है की फिल्म को बिना देखे हुए.. उसकी पूरी विषय वस्तु एवं संवादों को सुने बिना उस पर आरोप लगाना उचित नहीं है| यदि फिल्म में कुछ गलत तथ्य प्रयोग किए गए हैं तो उन्हें भी हटाना चाहिए लेकिन यह सब तभी हो सकता है जब फिल्म को वे लोग देखें जो विरोध कर रहे हैं| लेकिन इतने विवाद के बाद आम दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है| वैसे भी संजय लीला भंसाली की फिल्म बहुत खूबसूरत और आकर्षक होती है और इस फिल्म में काम करने वाले कलाकार दीपिका पादुकोण... रणवीर सिंह एवं शाहिद कपूर इन सबके चहेते फैंस भी अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.