हनी बहुत प्रसिद्ध है| हनी का मतलब शहद| दरअसल आजकल अंग्रेजी का जमाना है इसलिए लोग शहद कम और हनी जल्दी समझते हैं| शहद का एक पर्याय मधु भी है| जिसका मतलब होता है मीठा| शहद बहुत मीठा होता है| इतना मीठा और अनूठा कोई अन्य खाद्य पदार्थ है ही नहीं| सबसे बड़ी बात इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होती है यदि आप सीधा प्रोडक्शन हॉउस से खरीदें तो| प्रोडक्शन हॉउस मतलब मधुमक्क्खी का छत्ता| पुष्पों के पराग अर्थात गुल से मधुमक्खियों द्वारा निर्मित यह अनोखा और अद्भुत प्राकृतिक मिष्ठान मनुष्य के द्वारा बनाना मुमकिन ही नही नामुमकिन है| अत: यह प्राकृतिक रसमय मधुर..चिपचिपे.. हल्का पीलापन लिये हुए.. बादामी रंग का / हल्के भूरे रंग का... अर्द्ध पारदर्शक.. सुगन्धित.. मीठा तरल पदार्थ अनेक गुणों से लबरेज होता है । आयुर्वेद में इस तरह की मान्यता है कि अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले छत्तों के शहद के गुण वृक्षों तथा मोसम के आधार पर होते हैं। जैसे नीम पर लगे शहद का उपयोग आंखों के लिए.. मधुमेह... हृदय.. वात तथा रक्तचाप के लिए बहुत बेहतर होता है। नीम का शहद सबसे अधिक गुणकारी माना जाता है |

हनी यानी शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व एवं गुण

शहद तो अपने जन्म से ही अपने गुणों के कारण प्रसिद्ध है | शहद बहुत गुणकारी होता है| एक किलोग्राम शहद के सेवन से लगभग 5500 कैलोरी ऊर्जा मिलती है| जबकि इतनी ही ऊर्जा लेने के लिए आपको 65 अण्डे.. 19 कि.ग्रा. हरे मटर.. 13 कि.ग्रा. सेब.. 8 कि.ग्रा. प्लम... 13 कि.ग्रा. दूध एवं 20 कि.ग्रा. गाजर इनमे से कोई एक चीज कहानी होगी| शहद मे बहुत से पोषक तत्व होते है जैसे - सकरोज़: 1.3.. फ्रक्टोज़ 38.2.. ग्लूकोज़ 31.3.. माल्टोज़ 7.1.. उच्च शर्कराएं 1.5.. जल 17.2.. भस्म: 0.2 तथा अन्य: 3.२ प्रतिशत हैं । अन्य पदार्थों के रूप में प्रोटीन.. एलब्यूमिन.. एन्जाइम अमीनो एसिड.. कार्बोहाइड्रेट्स.. वसा.. आहारीय रेशा..पराग.. केसर.. आयोडीन और लोहा आदि अनेक तत्व मोजूद होते है|
शहद की उपयोगिता
शहद अपने औषधीय गुणों के कारण अनेक बीमारियों में उपयोगी होता है। शहद का प्रयोग आंखों की रोशनी बढ़ाने..कफ..अस्थमा और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में काम आता है.. वहीं रक्त को शुद्ध एवं दिल को मज़बूत करने में भी सहायक है। इसके अलावा खांसी.. सर्दी.. गले की खराश.. जुकाम तथा छाती में कन्जैशन.. अस्थमा.. उच्च रक्त चाप.. मोटापे..पेट दर्द..कब्जियत.. आमाशय व आँतों को ठीक करने में शहद काम में आता है |
दोस्तों आपको यह जानकारी जैसी भी लगे कमेंट्स जरुर करे और अच्छी लगी हो तो इसे लाइक एवं शेयर जरुर करें. इसी तरह की रोचक खबरें जानने के लिए एवं मुझसे जुड़ने के लिए मुझे फोलो करें. धन्यवाद.