आज के समय में हर चीज की जानकारी देने और लेने के लिए सोशल मीडिया एक बड़ा माध्यम बन गया है. ज्यादातर लोग ज्यादातर समय इसी पर चिपके रहते हैं. आपको पता है कि सोशल मीडिया पर लड़के अधिक देर तक समय बिताते हैं या लड़कियां?

एक सर्वे के आधार पर पता चला है कि लड़कियां सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताती हैं और आपको जानकार अच्म्बा होगा की सोशल मीडिया से धीरे-धीरे अनेक तरह की बीमारियां पनप रही हैं. निश्चित रूप से ये खतरनाक साबित होने वाली हैं.

हालांकि ऐसा नहीं है कि ये बीमारियां लड़कियों को अधिक प्रभावित करेगी, जो भी सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताएगा ये बीमारियां उस व्यक्ति पर प्रभाव डालेंगी. हां यह बात अलग है की लड़कों की तुलना में लड़कियां अधिक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं. उसका अधिक इस्तेमाल करती हैं.
सर्वे के अनुसार पता लगा है की लड़कियां 5 घंटे से ज्यादा सोशल मीडिया पर समय व्यतीत करती है 1 दिन में. जिसके कारण वह डिप्रेशन में आ जाती है. आंखें कमजोर होती है. शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है. सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाली लड़कियों की उम्र अक्सर 14 साल से 60 साल के बीच की पाई गई है. इसमें से 14 से 35 की उम्र की लड़कियां अत्यधिक सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती है.
Post a Comment