BREAKING NEWS

Contact

Wednesday, September 5, 2018

Men in this village do Chatha Chowk and women work out : इस गांव में पुरुष करते हैं चूल्हा चौका और महिलाएं करती हैं बाहर काम


अनोखे गांव। भारतीय समाज में घर का काम यानी चूल्हा, चौका, बर्तन, झाडु, खाना आदि का काम अधिकतर महिलाएं ही करती हैं।  और पुरुष घर से बाहर जाकर काम करते हैं। चाहे वे खेत में काम करें या किसी अन्य जगह। हालांकि आज के युग में पहले से काफी परिवर्तन आया है। अब महिलाएं भी नौकरी करने लगी हैं। लेकिन बावजूद इसके घर का चूल्हा चौका तो महिलाएं ही करती हैं।Related image

लेकिन आज हम आपको एक नहीं बल्कि दो ऐेसे गांवो के बारे में बतायेंगे जहां पर पुरुष घर में चौका चूल्हा करते हैं और महिलाएं बाहर काम करती हैं। ये गांव विदेश में नहीं बल्कि अपने ही देश भारत में हैं। मध्यप्रदेश में बसे हैं ये गांव। इन गांवो का नाम है दलारना और मलारना।

ये दोनों ही गांव अनोखे गांव के नाम से भी जाने जाते हैं। इन दोनों गांवों में पानी की बहुत समस्या है। इस कारण यहां पर कोई भी अपनी बेटी नहीं देना चाहता। मतलब यहां पर अपनी बेटी की शादी नहीं करना चाहता।
पीने का अच्छा पानी लेने के लिए पांच किलोमीटर जाना पडता है। वह भी पैदल। गांव जो हैंडपेंप या कुंए हैं उनका पानी बहुत दूषित है। उसका पानी पीकर गांव वाले अनेक बार बीमार हो चुके हैं। इसलिए पानी लेने के लिए दूर जाना होता है। यह काम महिलाएं करती हैं। और पुरुष घर में चूल्हा चौका का काम करता है। चूंकि अधिकतर संख्या इस गांव में पुरुषों की ही है। इसलिए जो पुरुष अविवाहित हैं वे तो अपना चूल्हा चौका भी स्वयं करते हैं और पानी भी स्वयं लेके आते है।

Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.