BREAKING NEWS

Contact

Monday, May 21, 2018

Did you know that Krishna was not the boy who played the role of Krishna : क्या आप जानते हैं, कृष्ण का रोल निभाने वाला लड़का नहीं लड़की थी


दोस्तों आपको याद होगा ‘जय श्री कृष्णा’ टीवी पर एक बहुत ही पॉपुलर शो आता था. यह शो 2008 एवं 2009 में कलर्स टीवी पर प्रसारित होता था. इस सीरियल में कृष्ण का किरदार निभाने वाला छोटा बच्चा, जिसे लोग लड़का समझते थे. वह लड़का नहीं था. 10 साल पूर्व प्रसारित इस सीरियल में कृष्ण की भूमिका निभाने वाला लड़का नहीं बल्कि वह एक लड़की थी. उस लड़की का नाम है धृति भाटिया. यह धृति भाटिया उस समय मात्र 3 साल की थी, जो कृष्ण का किरदार निभाती थी और अपनी मासूमियत के कारण लोगों को बहुत ही आकर्षित करती थी.

धृति भाटिया का चेहरा इतना मासूम लगता था की लोग तुरंत उसे कृष्ण के  भाव से देखते थे. धृति भाटिया को कृष्ण के किरदार में लोगों ने खूब पसंद किया. इतना पसंद किया कि लोग उसे कृष्ण के नाम से अधिक जानते थे और यहां तक भी नहीं जानते थे कि यह लड़का है या लड़की.
यही मानते थे कि लड़का है. सामन्यत: कृष्ण अर्थात लड़के का रोल कोई लड़का ही करेगा लोग यही सोचा करते थे. धृति भाटिया उस समय लगती भी लड़का जैसी थी. कृष्ण  के किरदार में धृति भाटिया ने लोगों का मन मोह लिया था. लेकिन अब देखिए धृति भाटिया 13 साल की हो गई है. कितनी खूबसूरत लगती है. हो सकता है आगे चलकर फिल्मों में भी काम करें.

Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.