अकबर का बेटा सलीम एक ऐसी लड़की से प्यार करता था, वो नृत्यांगना थी. जिसे लोग अनारकली के नाम से जानते थे. अनारकली उस समय की सबसे खूबसूरत महिला थी. अनारकली ने अपना पहला नृत्य अकबर के सामने प्रस्तुत किया. इस नृत्य के बाद ही अकबर ने इसे मुगल सल्तनत की सर्वश्रेष्ठ नाचने वाली घोषित किया।

सलीम और अनारकली के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों में प्यार हो गया. अनारकली के बिना सलीम एक पल भी नहीं रह सकता था. जब अकबर को इस बारे में पता चला, तो अकबर ने दोनों को अलग कर दिया.

बादशाह अकबर और सलीम के बीच टकराव बढ़ने लगा और मामला लड़ाई तक पहुँच गया. दोनों पिता -पुत्र में युद्ध हुआ और युद्ध में सलीम की हार हुई.

अकबर ने अनारकली को दीवार में चुनाव दिया. इस तरह से सलीम और अनारकली को अकबर ने अलग कर दिया.
Post a Comment