चेन्नई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी। रवींद्र जडेजा (नाबाद 9) ने निर्णायक ओवर फेंकने आए बेन स्टोक्स की पहली ही गेंद पर हैरतअंगेज छक्का मारा। जड़ेजा धोनी के मुताबिक तैयार हुए और गिरते-पड़ते गेंदबाज के ऊपर से एक दिलचस्प शॉट खेला।
credit: third party image reference
आईपीएल-12 के 25वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंपायरों से बहस करने की वजह से सुर्खियों में हैं।
दूसरी तरफ आखिरी ओवर में 'सर जडेजा' का छक्का भी वायरल हो गया है। 30 साल के रवींद्र जडेजा ने जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में गिरते हुए अविश्वसनीय शॉट लगाया।
इस शॉट के जरिए रनों का अंतर काफी कम हो गया और चेन्नई को अब 5 गेंदों पर 12 रन चाहिए थे लेकिन इसके बाद भी खूब पलटा मैच। दूसरी गेंद पर नो बॉल थी जिस पर एक रन लिया, धोनी स्ट्राइक पर आए और दो रन लिए, तीसरी गेंद पर धोनी बोल्ड हो गए।
credit: third party image reference
इसके बाद चेन्नई को 3 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे।
शॉट खेलकर वह गिर गए वहीं स्टोक्स भी गेंद फेंकने के बाद खुद को संभाल नहीं पाए और गिर गए। धोनी सिंगल लेने की चाह में जड़ेजा के पास पहुंचे और छक्का देखकर उनके सिर पर बैट मारा। इस माहौल को देखकर धोनी, जड़ेजा स्टोक्स के अलावा कमेंटेटर भी हंसने लगे।
अंतिम गेंद पर 3 रन चाहिए थे और सैंटनर ने अंतिम गेंद पर छ्क्का जड़कर चेन्नई को जीत दिला दी
Post a Comment