BREAKING NEWS

Contact

Sunday, July 31, 2022

वाक्य शुद्धि-5

 वाक्य शुद्धि-5

13. लिंग, वचन तथा क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

वाक्यों में विशेष्य जिस-जिस लिंग का होता है 

उसके लिए प्रयुक्त विशेषण भी उसी लिंग का 

होना चाहिए। हिन्दी भाषा मे अन्य भाषाओं की 

अपेक्षा क्रिया भी कर्ता या विषय के लिंग के 

अनुसार ही प्रयुक्त होती है, जैसे - बालक जा 

रहा है और बालिका जा रही है। ’बालक’ शब्द 

पुल्लिंग है इसलिए ’जा रहा है’ यह क्रिया पद 

का प्रयोग किया गया, जबकि ’बालिका’ शब्द 

स्त्रीलिंग है इसलिए ’जा रही’ क्रिया पद उसके 

साथ जुङ गया। अतः हिन्दी में कर्ता या विषय 

के अनुकूल क्रिया पद के प्रयोग का ध्यान रखना 

आवश्यक है। जहाँ लिंग, वचन का तथा उनके 

अनुकूल क्रिया पद का प्रयोग नहीं होता है वहाँ 

लिंग, वचन तथा क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ हो 

जाती हैं।


जैसे -

अशुद्ध - मोहन! थोङी देर हमारे वस्तुओं का 

ध्यान रखना।

शुद्ध - मोहन! थोङी देर हमारी वस्तुओं का 

ध्यान रखना।

अशुद्ध - सुन, वह लङकी मधुर गीत गा रहा 

है।

शुद्ध - सुन, वह लङकी मधुर गीत गा रहा है।

अशुद्ध - विद्यालय में कई विषय पढ़ना पढ़ता 

है।

शुद्ध - विद्यालय में कई विषय पढ़ने पढते है।

अशुद्ध - ओह! उन सबकी सारा आकृति विकृति 

हो गए।

शुद्ध - ओह! उन सबकी सारी आकृतियाँ विकृत 

हो गई है।

अशुद्ध - प्रत्येक छात्र अनुपस्थिति दण्ड देनी 

होगी।

शुद्ध - प्रत्येक छात्र को अनुपस्थिति दण्ड देना 

पङेगा।

अशुद्ध - इतनी पुस्तकें सभी को नहीं मिलेंगे।

शुद्ध - इतनी पुस्तकंे किसी को नहीं मिलेंगी।

अशुद्ध - यह कार्य इतना आसान नहीं है, इसमें 

देरी लग सकता है।

शुद्ध - यह कार्य इतना आसान नहीं है इसमें 

देरी लग सकती है।

अशुद्ध - कृष्ण गाय चराने जाता है और मधु 

गाय दोहने जाता है।

शुद्ध - कृष्ण गाय चराने जाता है और मधु गाय 

दुहने जाती है।

अशुद्ध - पत्र डाल कर हम अभी आई।

शुद्ध - पत्र डाल कर हम अभी आए।

अशुद्ध - प्रसन्न होकर गृहपति ने उपहार में 

कंगन दी

ंशुद्ध - प्रसन्न होकर गृहपति ने उपहार में 

कंगन दिए।

अशुद्ध - पूर्वाह्न दोपहर से पहले की समय होती 

है।

शुद्ध -पूर्वाह्न दुपहर से पहले का समय होता है।

अशुद्ध - पारलौकिक ज्ञान प्राप्त करनी कठिन 

है।

शुद्ध - पारलौकिक ज्ञान प्राप्त करना कठिन है।

अशुद्ध - पुरुषोत्तम और करीम खाँ पुराना समय 

देखे हैं।

शुद्ध - पुरुषोत्तम और करीम खाँ ने पुराना 

समय देखा है।

अशुद्ध - बस पुल से गिर गई, हमें यह समाचार 

देर से मिली।

शुद्ध - बस पुल से गिर गई, हमें यह समाचार 

देर से मिला।

अशुद्ध - दशरथ की आज्ञा से राम और सीता 

वन को गई।

शुद्ध - दशरथ की आज्ञा से राम और सीता वन 

को गए।

अशुद्ध - रमेश की गंेद से शीशा टूट कर गिर 

पङी।

शुद्ध - रमेश की गंेद से शीशा टूट कर गिर 

पङा।

अशुद्ध - वे धन्य होते हैं जो सबका भला करता 

है।

शुद्ध - वे धन्य होते हैं जो सबका भला करते 

हैं।

अशुद्ध - वहाँ मत जाओ यह बात तुमसे पहले 

ही कहा गया था।

शुद्ध - वहाँ मत जाओ, यह बात तुमसे पहले भी 

कही गई थी।

अशुद्ध - विद्यालय में दस छात्र और एक छात्रा 

कक्षा में बैठ है।

शुद्ध - विद्यालय में दस छात्र और एक छात्रा 

कक्षा में बैठे हैं।

अशुद्ध - अन्ततोगत्वा उसका प्राण उङ गया।

शुद्ध - अन्ततोगत्वा उसके प्राण निकल गए।

अशुद्ध - साम्प्रदायिक दंगों के हालातों में चुनाव 

सम्भव नहीं है।

शुद्ध - साम्प्रदायिक दंगों के इन हालात में 

चुनाव सम्भव नहीं है।

अशुद्ध - उसकी आँख से आँसू बह रहा था।

शुद्ध - उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।

अशुद्ध - कमल की घङी में अभी तीन बजा है।

शुद्ध - कमल की घङी में अभी तीन बजे हैं।

अशुद्ध - अंको की औसत अच्छी है।

शुद्ध - अंको की औसत अच्छा है।

अशुद्ध - घाटियों में अभ्यास हेतु स्काउटों के 

दल आए हैं।

शुद्ध - घाटियों में अभ्यास हेतु स्काउटों के दल 

आया है।

अशुद्ध - जन्तु विज्ञानी डॉल्फिन का शिकार 

पसन्द नहीं करता।

शुद्ध - जन्तु विज्ञानी डॉल्फिन का शिकार 

पसन्द नहीं करते।

अशुद्ध - राजनीतिज्ञों के हस्तक्षेप से खेल पर 

बुरे असर पङ रहे है।

शुद्ध - राजनीतिज्ञों के हस्तक्षेप से खेल पर 

बुरा असर पङ रहा है।

अशुद्ध - योजनाकाल में शेष धन दूसरी 

परियोजनाओं पर व्यय होंगे।

शुद्ध - योजनाकाल में शेष धन दूसरी 

परियोजनाओं पर व्यय होगा।

अशुद्ध - सुगंधित लाल रंग के गुलाब अधिक 

पसन्द किया जाता है।

शुद्ध - लाल रंग के सुगंधित गुलाब अधिक 

पसन्द किए जाते हैं।

अशुद्ध - ताजमहल बीस वर्ष में बना था।

शुद्ध - ताजमहल बीस वर्षों में बना था।

14. वचन सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

मुख्यतः होने वाली अशुद्धियों के संशोधन 

सहित अभ्यास हेतु कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए 

जा रहे हैं।

जैसे -

अशुद्ध - आज के लोगों का व्यक्तित्व पहले के 

लोगों जैसा महान् नहीं है।

शुद्ध - आज के लोगों का व्यक्तित्व पहले के 

लोगांे जैसा महान् नहीं है।

अशुद्ध - हम दोनों की स्थिति समान है।

शुद्ध - हम दोनों की स्थितियाँ समान है।

अशुद्ध - तुम्हें अपनी शिक्षा पर अहंकार होना 

चाहिए।

शुद्ध - तुम्हें अपनी शिक्षा पर गर्व होना चाहिए।

अशुद्ध - समादरणीय प्रधानाध्यापिका जी कहाँ 

हैं ?

शुद्ध - समादरणीया प्रधानाध्यापिका जी कहाँ 

हैं?

अशुद्ध - देशभक्त बङी-बङी यातनाओं के सहते 

हैं।

शुद्ध - देशभक्त बङी-बङी यातनाओं को सहते 

हैं।

अशुद्ध - मुझे मेला में जाना है।

शुद्ध - मुझे मेले में जाना है।

अशुद्ध - वह बालक जन्मते ही मर गया।

शुद्ध - वह बालक जन्म लेते ही मर गया।

अशुद्ध - यह महिला विद्वान है।

शुद्ध - यह महिला विदुषी है।

अशुद्ध - उसकी सौन्दर्यता कभी कम न होगी।

शुद्ध - उसका सौन्दर्य कभी कम न होगा।

अशुद्ध - तब शायद यह काम अवश्य हो 

जाएगा।

शुद्ध - तब शायद यह काम हो जाएगा।

अशुद्ध - सुभद्रा कुमारी चौहान बङी जीवंत कवि 

थीं।

शुद्ध - सुभद्रा कुमारी चौहान बङी जीवंत 

कवयित्री थीं।

अशुद्ध - सप्रमाण सहित उत्तर दीजिए।

शुद्ध - प्रमाण सहित उत्तर दीजिएए अथवा 

सप्रमाण उत्तर दीजिए।

अशुद्ध - मेरे घर में केवल मात्र एक चारपाई 

है।

शुद्ध - मेरे घर में केवल एक चारपाई है।

अशुद्ध - कामायनी के लेखक जयशंकर प्रसाद 

हैं।

शुद्ध - कामायनी के रचयिता जयशंकर प्रसाद 

हैं।

अशुद्ध - मनुष्य को संकट में धैर्यता रखनी 

चाहिए।

शुद्ध - मनुष्य को संकट में धैर्य रखना चाहिए।

अशुद्ध - सीता राम की स्त्री थी।

शुद्ध - सीता राम की पत्नी थी।

अशुद्ध - गाँधीजी के असामयिक निधन से देश 

में दुःख छा गया।

शुद्ध - गाँधीजी के असामयिक निधन से देश में 

शोक छा गया।

अशुद्ध - यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है।

शुद्ध - यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।

अशुद्ध - मोतियों का यह हार अमूल्य है।

शुद्ध - मोतियों का यह हार बहुमूल्य है।

अशुद्ध - लोकसभा की बक-झक से मेरे कान 

भर गए थे।

शुद्ध - लोकसभा की बक-झक से मेरे कान पक 

गए थे।

अशुद्ध - श्याम आज ही कलकत्ता से वापस 

लौटा है।

शुद्ध - श्याम आज ही कलकत्ता से लौटा है।

अशुद्ध - यद्यपि तुम अविश्वसनीय हो, परन्तु मैं 

तुन्हें अवसर देता है।

शुद्ध - यद्यपि तुम अविश्वसनीय हो, तथापि मैं 

तुम्हें अवसर देता हूँ।

अशुद्ध - बलराम को यहाँ आने के लिए बोल 

दो।

शुद्ध - बलराम को यहाँ आने के लिए कह दो।

अशुद्ध - कैलाश की अभद्रता से मैं क्षुब्धित हूँ।

शुद्ध - कैलाश की अभद्रता से मैं क्षुब्ध हूँ।

अशुद्ध - महादेवी वर्मा हिन्दी की प्रसिद्ध कवि 

है।

शुद्ध - महादेवी वर्मा हिन्दी की प्रसिद्ध कवयित्री 

है।

अशुद्ध - वृक्षों पर कोयल बोल रही है।

शुद्ध - वृक्ष पर कोयल बोल रही है।

अशुद्ध - ऋणी, मुनी और गुरु देश की 

वास्तविक धरोहर हैं।

शुद्ध - ऋषि, मुनी और गुरु देश की वास्तविक 

धरोहर है।

अशुद्ध - कई सौ वर्ष तक भारत के गले में 

पराधीनता की बेङियाँ पङी रहीं।

शुद्ध - कई सौ वर्षों तक भारत के पाँवों में 

पराधीनता की बेङियाँ पङी रहीं।

अशुद्ध - ये सुन्दर चित्र मोनालिसा का है।

शुद्ध - यह सुन्दर चित्र मोनालिसा का है।

अशुद्ध - मैंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास किया 

है।

शुद्ध - मैंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।

अशुद्ध - उज्जवल चरित्र के लिए मानसिक 

दृढ़ता आवश्यक है।

शुद्ध - उज्ज्वल चरित्र के लिए मानसिक दृढ़ता 

आवश्यक है।

अशुद्ध - मधुर स्वर में नीता ने चार कविता 

सुनाए।

शुद्ध - मधुर स्वर में गीता ने चार कविताएँ 

सुनायीं।

अशुद्ध - परीक्षा की तैयारी हेतु मैं, तुम और वह 

पढ़ रहा है।

शुद्ध - परीक्षा की तैयारी हेतु मैं तुम और वह 

पढ़ रहे हैं।

अशुद्ध - कृपया कल घर पधारने की कृपा करें।

शुद्ध - कृपया कल घर पधारें।

अशुद्ध - सच्चा मित्र जीवन में कोई एक ही 

विरला होता है।

शुद्ध - सच्चा मित्र जीवन में कोई एक विरला 

ही होता है।

अशुद्ध - एक गीतों का किताब ले आइएगा।


Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.