BREAKING NEWS

Contact

Sunday, July 31, 2022

वाक्य शुद्धि-10

 वाक्य शुद्धि-10

अन्य महत्त्वपूर्ण उदाहरण

अशुद्ध - बहु घर की लक्ष्मी होती है।

शुद्ध - बहू घर की लक्ष्मी होती है।

अशुद्ध - निखिल अपने घर वापिस चला गया।

शुद्ध - निखिल अपने घर वापस चला गया।

अशुद्ध - लिखाई दुरस्त हो तो अंक भी अच्छे 

मिलते हैं।

शुद्ध - लिखाई दुरुस्त हो तो अंक भी अच्छे 

मिलते हैं।


अशुद्ध - मालन मंदिर में के सामने फूल बेचती 

है।

शुद्ध - मालिन मंदिर के सामने फूल बेचती है।

अशुद्ध - मंजू ने कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त 

किए हैं।

शुद्ध - मंजु ने कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त 

किए हैं।

अशुद्ध - शशीकांत कृष्णकान्त का बङा भाई है।

शुद्ध - शशिकांत कृष्णकान्त का बङा भाई है।

अशुद्ध - कठनाई से जूझ कर मनुष्य उन्नति 

करता है।

शुद्ध - कठिनाई से जूझ कर मनुष्य उन्नति 

करता है।

अशुद्ध - भालूओं का जोङा जंगल में विचरण 

करता है।

शुद्ध - भालुओं का जोङा जंगल में विचरण 

करता है।

अशुद्ध - निरपराधी व्यक्ति को दंड मिलना 

अन्याय है।

शुद्ध - निरपराध व्यक्ति को दंड मिलना अन्याय 

है।

अशुद्ध - सप्ताहिक पत्रिका समसामयिक ज्ञान 

का स्रोत है।

शुद्ध - साप्ताहिक पत्रिका समसामयिक ज्ञान का 

स्रोत है।

अशुद्ध - हिन्दी देवनागरी लिपी का ही रूप है।

शुद्ध - हिन्दी देवनागरी लिपि का ही रूप है।

अशुद्ध - संसारिक समस्या भात्रभाव में कमी व 

संप्रदायवाद है।

शुद्ध - संासारिक समस्या भ्रातृभाव में कमी व 

संप्रदायवाद है।

अशुद्ध - बाल मुकंद एक अच्छा गणितज्ञ है।

शुद्ध - बाल मुकुंद एक अच्छा गणितज्ञ है।

अशुद्ध - छिपकिली कीङे मकौङे खाकर पेट 

भरती है।

शुद्ध - छिपकली कीङे-मकोङे खाकर पेट 

भरती है।

अशुद्ध - सरकारी अनूदान कृषकों को राहत 

प्रदान करता है।

शुद्ध - सरकारी अनुदान कृषकों को राहत 

प्रदान करता है।

अशुद्ध - शिवर लगाकर साक्षरता संबंधी ज्ञान 

दिया जा सकता है।

शुद्ध - शिविर लगाकर साक्षरता संबंधी ज्ञान 

दिया जा सकता है।

अशुद्ध - दुर्गा सिंहवाहनी देवी शक्ति का प्रतीक 

है।

शुद्ध - सिंहवाहनी दुर्गा देवी शक्ति का प्रतीक 

है।

विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ

1. उसे भारी प्यास लगी है। (बहुत)

2. जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। 

(घनिष्ठ)

3. मुझे बङी भूख लगी है। (बहुत)

4. यह एक गहरी समस्या है। (गंभीर)

5. वहाँ भारी भरकम भीङ जमा थी। (बहुत या 

बहुत भारी)

6. इसका कोई अर्थ नहीं है। (कुछ भी)

7. इस वीरान जीवन में। (नीरस)

8. उसकी बहुत हानि हुई। (बङी)

9. राजेश अग्रिम बुधवार को आएगा। (आगामी)

10. दूध का अभाव चिन्तनीय है। (चिन्ताजनक)

11. वह लङका मोटर हाँक सकता है। (चला)

12. छोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है। (पाने)

13. वे दस-बारह पशु उठा ले गए। (हाँक)

14. राधा नो माला गूँध ली। (गूँथ)

15. अपना हस्ताक्षर लगा दो। (कर)

16. उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। (किया)

17. हमें यह सावधानी लेनी होगी। (बरतनी)

18. वहाँ घना अँधेरा घिरा था। (छाया)

अव्यय-संबंधी अशुद्धियाँ

1. यद्यपि वह बीमार था, परन्तु वह स्कूल गया। 

(तथापि)

2. पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी है। 

(विद्वतापूर्वक)

3. आसानीपूर्वक यह काम कर लिया। (आसानी 

से)

4. शनैः उसको सफलता मिलने लगी। 

(शनैःशनैः)

5. एकमात्र दो उपाय है। (केवल)

6. यह पत्र आपके अनुसार है। (अनुरूप)

7. यह बात कदापि भी सत्य नहीं हो सकती। 

(कदापि)

8. वह अत्यन्त ही सुन्दर है। (अत्यन्त)

9. सारे देश भर में अकाल है। (सारे देश में)

10. मैं पहुँचा ही था जब कि वह आ गया। (कि)

पदक्रम-संबंधी अशुद्धियाँ

1. छात्रों ने मुख्य अतिथि को एक फूलों की 

माला पहनाई। (फूलों की एक माला)

2. भीङ में चार पटना के व्यक्ति भी थे। (पटना 

के चार व्यक्ति)

3. कई बैंक के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 

(बैंक के कई कर्मचारी)

4. आप जाएँगे क्या ? (क्या आप जाएँगे ?)

द्विरुक्ति/पुनरुक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ

1. मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ बशर्ते कि तुम 

मेरा कहा मानो। (बशर्ते/शर्त है कि)

2. वह अभी शैशव अवस्था में है। (शैशव/शिशु 

अवस्था)

3. मध्यकालीन युग में कलाओं की बहुत उन्नति 

हुई। (मध्यकाल/मध्ययुग)

4. यौवनावस्था की बुराइयांे से बचो। 

(यौवन/युवा अवस्था)

5. साहित्य के क्षेत्र में महिला लेखिकाओं की 

संख्या कम है। (लेखिकाओं/महिला लेखकों)

6. नौजवान युवकों को दहेज प्रथा का विरोध 

करना चाहिए। (नौजवानों/युवकों)

7. आपका भवदीय (आपका/भवदीय)

8. प्रातःकाल के समय टहलना चाहिए। 

(प्रातःकाल/प्रातःसमय)

9. राजस्थान का अधिकांश भाग रेतीला है। 

(अधिकांश/अधिक भाग)

10. वे परस्पर एक-दूसरे से उलझ पङे। 

(परस्पर/एक-दूसरे से)

शब्द-ज्ञान-संबंधी अशुद्धियाँ

1. बाण बङा उपयोगी शस्त्र है। (अस्त्र)

2. लाठी बङा उपयोगी अस्त्र है। (शस्त्र)

3. चिङियाँ गा रही हैं। (चहक)

4. वह नित्य गाने की कसरत करता है। (का 

अभ्यास/का रियाज)

5. सोहन नित्य दण्ड मारता है। (पेलता)

6. इस समय सीता की आयु सोलह वर्ष है। 

(उम्र/अवस्था)

7. धनीराम की सौभाग्यवती पुत्री का विवाह कल 

होगा। (सौभाग्यकांक्षिणी)

8. कर्मवान व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती 

है। (कर्मवीर)


Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.