BREAKING NEWS

Contact

Saturday, September 1, 2018

These are the world's luxurious prison which is not less than any hotel : ये हैं दुनिया की आलीशान जेल जो किसी होटल से भी कम नहीं



दोस्तों कोई भी व्यक्ति यदि किसी प्रकार का अपराध करता है और कानून उसे सजा देता है तो वह व्यक्ति जेल में जाता है और आप जानते हो जेल में जाने का मतलब तमाम तरह की सुविधाओं से वंचित होना है. लेकिन आज हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी जेलों के बारे में बता रहे हैं जिनमे  होटल जैसी सुविधाएं होती है.
ये कल  किसी होटल से कम नहीं लगती, बल्कि पहली बार में देखने पर तो ऐसा लगता है जैसे कि जेल नहीं किसी फाइव स्टार  होटल में ही आए हैं. आज हम आपको दिखाते हैं कुछ ऐसी ही दुनिया की आलीशान जेलों की तस्वीरें और बताते हैं उनके बारे में कुछ बातें.
बैस्टोय जेल, नॉर्वे
बोस्टाय द्वीप पर स्थित इस जेल में लगभग 100 से ज्यादा कैदी रहते हैं. इस जेल की विशेषता यह है कि इसके अंदर टेनिस, हॉर्स राइडिंग,  फिशिंग, सन बाथिंग कॉन्प्लेक्स जैसी सुविधाएं मौजूद हैं जो हर कैदी के लिए है. इस तरह की जेल में रहने के बाद कैदी भूल ही जाता है की उसे  किसी सजा के कारण यहां पर रहना पड़ रहा है या फिर अपने आनंद और ऐश के लिए रह रहा है.

एचएमपी एटिवेल, स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में स्थिति यह जेल बहुत ही खूबसूरत और भव्य है. यहां पर लगभग 700 कैदी के आसपास रहते हैं. इस जेल में भी अनेक तरह की सुविधाएं कैदियों को दी गई है. यहां तक कि कैदियों के लिए TV की व्यवस्था है. बहुत खूबसूरत बिस्तर दिए गए हैं.
ओटैगो करेक्शन्स फैसिलिटी, न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड की इस जेल में अनेक सुविधाएं हैं. जैसे फार्मिंग, कुकिंग, लाइट इंजीनियरिंग जैसे काम के लिए अलग से क्लास भी चलाई जाती है. इस जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं लेकिन कैदियों की  सुख सुविधाओं का भी  बहुत ध्यान रखा जाता है.
अरेंजुएज प्रिजन, स्पेन
स्पेन में मौजूद इस जेल में कोई भी कैदी अपने बच्चों को भी साथ रख सकता है. उसके लिए बेहतरीन रूम एवं अनेक सुविधाएं भी सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई जाती हैं.
जेवीए फुइसबटेल प्रिजन, जर्मनी-
जर्मनी के हैंबर्ग में स्थित इस जेल में कैदियों को अनेक सुविधाएं मिलती है. प्राइवेट शावर, टॉयलेट आदि आधुनिक सुविधाएं कैदियों को यहां पर मिलती है. यहां तक कि कैदियों को कांफ्रेंस रूम भी अलग से दिए जाते हैं. लॉन्ड्री की मशीन भी उपलब्ध कराई जाती है.
इन आलीशान जेलों में इस तरह की सुविधाएं देने के पीछे सरकार की मानसिकता यह है कि एक कैदी को सामान्य जन जीवन जीने के लिए, अच्छा इंसान, व्यक्ति बनाने के लिए यह सब कोशिश की जाती है, क्योंकि कोई भी व्यक्ति अपराधी पैदा नहीं होता है. परिस्थितियां उसे अपराधी बना देती हैं. उसे भी सही माहोल देकर बदल सकते हैं.

This Raja was killed in an hour, killing of eighteen thousand people : इस राजा ने एक घंटे में कराई थी अठारह लाख लोगों की हत्याएं



मंगोल साम्राज्य का शासक चंगेज खान एक क्रूर शासक के रूप में ही बल्कि हत्यारे के साथ-साथ एक  बहुत बड़े  बलात्कारी के रूप में भी जाना जाता है. चंगेज खान ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी मंगोल साम्राज्य को  विस्तार करने में. सम्राज्य को बढ़ाने के लिए अनेक तरह के जुर्म जनता के ऊपर किए थे चंगेज खान ने.Image result for changez khan
चंगेज खान  द्वारा किए जाने वाले फैसले हैरतअंगेज होते थे. आज भी जब इस तरह की बातों को इतिहास के अंदर पढ़ते हैं तो निश्चित रुप से सनसनी सी  होती है. चंगेज खान ने अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए हर तरह का डर आम जन में कायम कर दिया था. यहां तक कि अपने पारिवारिक एवं अनेक निजी रिश्ते पर भी उन्होंने जुर्म किए थे.
चंगेज खान ने मात्र 13 साल के अपने भाई की हत्या कर दी थी. इसी तरह से वह अपने राज्य का विस्तार करने के लिए  राजाओं की हत्या करते हुए चले गए.  चंगेज खान जिस भी राज्य पर हमला करते थे, उस  राज्य को लूटते थे. उस राज्य का खजाना लूटते थे. वहां  की जनता पर अपना शासन करते थे. साथ ही साथ वहां की महिलाओं के साथ हैवानियत करते थे.
चंगेज खान जब भी युद्ध नहीं कर रहा होता था.तो किसी  महिला के साथ अनैतिक कार्य करता था. चंगेज खान ने एक बार एक युद्ध में लगभग 1 घंटे में 18 लाख लोगो को मौत के घाट उतार दिया. ऐसा नरसंहार कर  कोहराम मचा दिया था. लेकिन सबसे बड़ी बात यह थी कि चंगेज खां शाकाहारी था. अपने पूरे जीवन में उसने कभी भी किसी जानवर की हत्या नहीं की.

Friday, August 31, 2018

Salman Khan has given the highest blockbuster hit movies : सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं सलमान खान ने

बॉलीवुड के टॉप अभिनेताओं के बारे में बात करें तो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और टॉप अभिनेता है सलमान खान. आइए आज उनकी कुछ फिल्मों के बारे में बताएं. आज हम आपको बताते हैं की सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर हिट फिल्में दी हैं सलमान खान ने. वे कौन कौनसी  हैं.
सलमान खान ने अभी तक 13  ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. जिसमें 1989 में -मैंने प्यार किया. 1994  में -हम आपके हैं कौन. 1995  में -करण अर्जुन. 2007 में –पार्टनर. 2010. में –दबंग. 2011. में –बॉडीगार्ड. 2011. में –रेडी. 2012  में –दबंग  2.  2014  में- एक था टाइगर.  2016  में –सुल्तान. 2017  में- टाइगर जिंदा है.
ये सभी फिल्मे सलमान खान की अलग और खास फिल्मे रही हैं. इसी करण लोगों ने इन्हें पसंद किया. इन सभी फिल्मों ने जबरदस्त रिकॉर्ड कायम किया.  न की  बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन का, बल्कि लोगों के द्वारा देखे जाने का भी.
इससे साफ पता लगता है कि सलमान खान की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है. लोग उनको कितना चाहते हैं. जब भी उनकी कोई फिल्म रिलीज होती है लोग लगातार देखने के लिए पहुंच जाते हैं और बॉलीवुड में सलमान खान का किसी फिल्म में होने का मतलब है सामान्यतः औसत कमाई तो वह  फिल्म जरूर कर ही लेगी. यदि फिल्म की स्टोरी एवं उनके विपक्ष में हीरोइन अच्छी है तो फिल्म हिट और  सुपरहिट भी आसानी से हो ही जाती है.
सलमान खान का क्रेज लोगों में  जबरदस्त है. सलमान खान के बाद सबसे ज्यादा हिट फिल्म देने वालों में जिनका नाम आता है वे हैं शाहरुख़ खान. शाहरुख खान ने अभी तक 10 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.
शाहरुख खान की भी दीवाने कम नहीं है दुनिया. उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है. लेकिन फिर भी यह तो कहना ही पड़ेगा की सलमान खान की तुलना में शाहरुख खान कई जगह पर, कई बार हल्के पड़ जाते हैं, इसलिए सलमान खान आज भी लड़कियों की ही नहीं बल्कि  लड़कों की भी पहली पसंद बने हुए हैं.

Priyanka Chopra's Jethani is very hot and beautiful : प्रियंका चोपड़ा की जेठानी है बहुत ही हॉट और खूबसूरत

जब से प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की सगाई हुई है, तब से सोशल मीडिया से लेकर के प्रिंट मीडिया तक हर जगह प्रियंका चोपड़ा छाई हुई है. हर जगह  पर प्रियंका चोपड़ा की चर्चा हो रही है. प्रियंका चोपड़ा की खबरों के बारे में लोग जानना चाहते हैं. पढ़ना चाहते हैं.
प्रियंका चोपड़ा का ताल्लुक हॉलीवुड से ही नहीं बॉलीवुड से भी हो गया है. हॉलीवुड की बहुत ही प्रसिद्ध फिल्म है ‘गेम ऑफ थ्रोंस’. गेम ऑफ थ्रोंस में जिस पॉपुलर अभिनेत्री ने काम किया है उसका नाम है- सोफी टर्नर. सोफी टर्नर एक तरह से  प्रियंका चोपड़ा की जेठानी लगेंगी.
दरअसल सोफी टर्नर निक जॉन्स के बड़े भाई जो जोन्स को आजकल डेट कर रही है. सोफी टर्नर खूबसूरत और हॉट अभिनेत्री के रूप में जानी जाती है. हॉलीवुड में हर अभिनेता सोफी टर्नर के साथ काम करने के लिए बेताब रहता है. जो जोन्स और सोफी टर्नर आजकल दोनों रिलेशनशिप में है.

हालांकि अभी उन्होंने शादी नहीं की है. लेकिन निकट भविष्य में शादी करने की उनकी भी पूरी पूरी उम्मीद है और भारतीय परम्परा एवं रिश्तों  के अनुसार जैसे ही वह शादी करेंगे सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा की जेठानी बन जाएगी. वैसे सोफी टर्नर प्रियंका चोपड़ा से उम्र में काफी छोटी है. सोफी टर्नर की उम्र अभी मात्र 23 वर्ष है.  
यहां तक कि सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स की सगाई की बधाई भी दी है. सोफी टर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- मैं इतनी खूबसूरत भावी  देवनानी और देवर  पाकर बहुत ही खुश हूं. प्रियंका चोपड़ा मैं निक जोन्स और जो जोन्स के घर में आपका स्वागत करने के लिए बहुत बेताब हूं.’ सोफी टर्नर के साथ-साथ उनके बॉयफ्रेंड जो जोन्स अर्थात निक जोन्स के बड़े भाई ने भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स को बधाई दी है.

Daughter refuses to work with father in film : रितिक रोशन द्वारा फ्लर्ट करने की खबरों पर दिशा पटानी ने दिया बड़ा बयान

एक मीडिया पोर्टल ने एक खबर छापी थी. खबर यह थी की ऋतिक रोशन ने की दिशा पटानी के साथ छेड़खानी. खबर का मतलब यह था की  रितिक रोशन में दिशा पटानी के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की. उस खबर में यह लिखा था कि रितिक रोशन ने दिशा पटानी के करीबी दोस्त को एक मैसेज लिख करके यह कहा था की दिशा पटानी डेट पर चल सकती है क्या.
जब यह खबर दिशा पटानी ने पढ़ी अर्थात उस मीडिया पोर्टल वाली  खबर को  पढा  तो दिशा पटानी को बहुत बुरा लगा. दिशा पटानी ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट डाली है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह जो खबर दिखाई जा रही है. यह बिल्कुल गलत है. इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है.
मैंने रितीक रोशन सर से बहुत कम बात की है। लेकिन जितनी बात की है और जितना मैं उन्हें जान पाई हूं वे एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। और उन्होंने न मेरे पास और न ही मेरे किसी दोस्त के पास इस तरह का घटिया मैसेज भेजा है।
बल्कि रितिक सर ऐसा सपने में भी नहीं कर सकते। दिशा ने यह भी कहा कि उस खबर में यह भी लिखा है कि रितिक सर की वजह से मैंने कोई फिल्म छोड दी। तो मैं यह बताना चाहती हूं कि मैंने कोई भी फिल्म रितिक सर की वजह से नहीं छोडी है। बल्कि यदि भविष्य में मौका मिला तो मैं रितिक सर के साथ काम करना जरूर चाहूंगी। इस तरह की खबर बेबुनियाद हैं। इन पर लोगों को विश्वास नहीं करना चाहिए।
इस खबर पर रितिक का भी बयाना आया है। रितिक रोशन ने भी एक टिवीट लिखा है। उन्होंने इस तरह की खबर को बचकाना हरकता कहा है। उन्होंने कहा लोगों के दिमाग में कचरा भरा होता है। कुछ भी सोचते नहीं है। रितिक रोशन ने पत्र-पत्रिकाओं में छपने वाली तस्वीरों एवं लेखों के लिए कहा यदि मीडिया वालों को अपने प्रचार के लिए इस तरह की खबरे चाहिए तो वे सीधा मुझसे संपर्क करें। 

Daughter refuses to work with father in film : बेटी ने किया पिता के साथ फिल्म में काम करने के लिए मना

दोस्तों हम जिस की बात कर रहे हैं उसका नाम है सारा अली खान. आप जानते हैं सारा अली खान सैफ अली खान की बेटी है. निर्देशक नितिन कक्कड़ सारा अली खान और सैफ अली खान यानी पिता पुत्री को लेकर के एक फिल्म बनाने का प्लान कर रहे थे. यहां तक कि दोनों को साइन कर लिया था. दोनों तैयार भी हो गए थे फिल्म में काम करने के लिए. फिल्म की शूटिंग मार्च 2019 में शुरू होने वाली थी.
Image result for sara ali khan
इस फिल्म के लिए लोकेशन भी फाइनल कर ली  गई थी. वह मुंबई और लंदन फाइनल की गई थी. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि सारा अली खान ने इस फिल्म में काम करने के लिए मना कर दिया है. दरअसल सारा ने मना जिस करण से किया है उसका तो अभी पता नहीं लगा है. मना करने का कारण तो बहुत ही स्पष्ट सामने नहीं आया है.
लेकिन इसकी एक वजह यह हो सकती है कि सारा अली खान इस समय दूसरी फिल्मों में काम करने में व्यस्त हैं. दिनेश विजन की हिंदी मीडियम का सीक्वल बनने जा रहा है. जिसमें सारा अली खान ने काम करने के लिए हां कर दी है. इरफान खान का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की वजह से इसमें इरफ़ान की जगह दूसरे एक्टर को लिया गया है.
हालांकि खबर यह भी आई थी कि हिंदी मीडियम के सीक्वल में सारा अली खान और सैफ अली खान दोनों काम करने वाले हैं. हालाँकि सैफ अली खान ने अनुराग बासु की फिल्म ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ साइन कर ली है और वे इस फिल्म की काम करने वाले हैं. खबर यह भी है की अनुराग इस फिल्म में सैफ और करीना दोनों को लेना चाहते हैं. लेकिन करीना अभी काम करने के मुड में नहीं है.  

Asaram's devotees said that Bapu should be immediately released from jail : आसाराम के भक्तों ने कहा बापू को तुरंत जेल से रिहा किया जाए

रेप  के मामले में दोषी आसाराम जेल काट रहे हैं. कोर्ट ने जब आसाराम को दोषी करार दे दिया उसके बाद भी लोगों की अंधभक्ति आसाराम के प्रति कम नहीं हो रही है. यह आसाराम का धर्म की आड़ में चला हुआ ऐसा जादू है जो लोगों पर अभी भी सर चढ़कर बोल रहा है.

आसाराम के कुछ समर्थकों एवं भक्तों ने एक ज्ञापन दिया है. उन्होंने लिखा है बाबा निर्दोष हैं. बिना किसी  दोष के उन्हें सजा दी गई है. वह जेल काट रहे हैं. उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाए. इस बात को लेकर आसाराम के भक्त लोगों ने कुछ प्रदर्शन भी किए हैं.
Image result for आसाराम
रेप के आरोप में करीब 5 साल से जेल काट रहे आसाराम के भक्त आज भी यह मानते हैं की  आसाराम निर्दोष है. फरीदाबाद के सेक्टर 12 में लघु सचिवालय में आसाराम के समर्थकों ने आज डीसी को एक ज्ञापन देते हुए यह कहा है कि बापू को तुरंत रिहा किया जाए. उन्हें जेल में ना रखा जाए.
Image result for आसाराम
सचिवालय के बाहर हाथों में बैनर लेकर उनके समर्थकों ने नारे लगाए. उन्होंने कहा कि 5 साल से निर्दोष होने के बाद भी आसाराम जेल में है. उनके समर्थकों ने कहा कि यह  तो सरकार की एवं कुछ लोगों की साजिश है, आसाराम बापू के खिलाफ. धर्म का प्रचार करने वाले आसाराम बापू के खिलाफ इस तरह की बात करना निश्चित रूप से असामाजिक है.
उन्होंने यह भी कहा कि पोस्ट एक्ट में बदलाव किया जा चुका है. इसलिए बापू निर्दोष साबित हो चुके हैं. अब उन्हें जल्द से जल्द जेल से रिहा किया जाए. इस बात के लिए उन्होंने सरकार से अपील भी की है.
 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.