BREAKING NEWS

Contact

Saturday, January 6, 2018

Tell me how many horses are there in this picture : बताईये इस चित्र में कितने घोड़े हैं


दोस्तो नमस्कार, मैं हूं प्रदीप प्रसन्न, दोस्तों कला मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. कला को देखना. कला को करना, उसकी बारीकियों को निहारना तथा उसकी जानकारी एकत्रित करके दूसरे मित्रों के साथ उसे साझा करना यह मेरा शौक है. आइए मैं आपको आज एक ऐसी ही अद्भुत कलाकृति के बारे में बताता हूं और साथ ही आपका इंटरेस्ट उसमें पैदा हो इसलिए एक सवाल के रूप में मैं आपसे उसके बारे में जानना चाहता हूं.

एक तस्वीर मैं आपको दिखाता हूं. यह बहुत ही खूबसूरत तस्वीर है लेकिन सबसे बड़ी बात इस तस्वीर की है कि हाथ से बनाई हुई बहुत ही सहज तस्वीर है लेकिन इसके अंदर अनेक गुत्थियां छुपी हुई हैं. आपको इस तस्वीर को देख करके और इसमें छुपी हुई खूबियों के बारे में बताना है.
सबसे पहले यह तस्वीर देखिए. तस्वीर को गंभीरता से देखने के बाद आप बताइए, इस तस्वीर में आपको कितने घोड़े नजर आ रहे हैं. दोस्तों अभी तक सभी लोगों ने सिर्फ अनुमान के आधार पर इस तस्वीर में छुपे हुए घोड़ों की संख्या बताइ है लेकिन सही संख्या पर कोई नहीं पहुंच पाया है. मुझे पूरी आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है आप जैसे सुधी और पारखी पाठक और दर्शक निश्चित रूप से इस उलझी गुत्थी को सुलझा देंगे और आप बता देंगे कि इस तस्वीर में कितने घोड़े हैं. बस थोड़ा सा दिमाग लगाएंगे गंभीरता से. आपको कमेंट में लिखकर बताना है इसमें कितने घोड़े हैं
दोस्तों यह एक दूसरी तस्वीर है. इस तस्वीर में आप देखेंगे एक प्राकृतिक नजारा बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रहा है. इस नजारे के साथ साथ आपको यह देखना है कि इस तस्वीर में कितने चेहरे दिखाई दे रहे हैं और अपने कमेंट में हमें बताना है कि आपको कितने चेहरे दिखाई दे रहे हैं. प्राकृतिक सौंदर्य से सजी हुई इस तस्वीर को निहारने के लिए आपको सिर्फ थोड़ी सी एकाग्रता और गंभीरता की आवश्यकता है और ऐसा आप करेंगे तो निश्चित रूप से इस तस्वीर में छुपे हुए राज को बेहतर तरीके से बयां कर पाएंगे, तो दोस्तों अपने कमेंट में जल्दी से बताइए इस तस्वीर में आपको कितने चेहरे नजर आ रहे हैं.

हमें आपके कमेंट्स का इंतजार रहेगा, तो दोस्तों कैसी लगी आपको यह जानकारी और इसी तरह की जानकारियों के लिए हमें फॉलो करते रहें. धन्यवाद.

Aishwarya Rai got Rs 10 crores fee : ऐश्वर्या राय ने ली 10 करोड रुपए फीस


पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय इन दिनों एक फिल्म में काम कर रही हैं जिसका नाम है -रात और दिन. इस फिल्म के लिए उन्होंने 10 करोड़ रुपये  फीस ली है.

आपको बता दें कि यह फिल्म 1967 में आई रात और दिन की रीमेक फिल्म होगी. इस फिल्म में पहले नरगिस दत्त ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इस फिल्म के लिए बेहतरीन अदाकारी के लिए नरगिस को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. जिसमें उन्होंने बहुत ही खूबसूरत काम किया था. 1967 में जो रात और दिन बनी थी उसका निर्देशन सत्येन बोस ने किया था और इस फिल्म में नरगिस के साथ में प्रदीप कुमार एवं फिरोज खान ने भी बहुत ही बेहतरीन काम किया था.


उसी रात और दिन फिल्म से प्रेरित होकर यह डार्क थ्रिलर फिल्म रात और दिन बनाई जा रही है. जो निश्चित रूप से उस जमाने की याद दिलाएगी. अब खबर यह है कि ऐश्वर्या राय रात को दिन के लिए बहुत परिश्रम करना होगा और विशेष रूप से अपने लुक एवं एक्टिंग बेस पर अधिक जोर देना होगा. इस किरदार को पूर्णत: निखारने के लिए ऐश्वर्या राय इसके लिए काफी तैयारी भी कर रही है. यह फिल्म प्रेरणा अरोड़ा द्वारा निर्मित होगी और कहा जा रहा है की रात और दिन के रीमेक के रूप में बनने वाली यह एक बेहतरीन फिल्म के रूप में साबित होने वाली है. ऐश्वर्या राय की इतनी महंगी फीस की जबरदस्त चर्चा इन दिनों बॉलीवुड में है. लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह का किरदार इस फिल्म के लिए चाहिए था वह ऐश्वर्या में नजर आता है. इसलिए उन्हें इतनी महंगी फ़ीस दी गई है.

Friday, January 5, 2018

Can you tell about these hidden secrets in pictures : क्या आप बता सकते हैं इन तस्वीरों में छुपे राज के बारे में


दोस्तों नमस्कार, मैं हूं प्रदीप प्रसन्न, आज आपको दिखाता हूं कुछ तस्वीरें और उन तस्वीरों में छुपे हुए रहस्य के बारे में आपको बताना है. दोस्तों तस्वीरें बहुत ही अद्भुत होती हैं. वे कलाकार की मन की भावनाओं को हमारे सामने प्रत्यक्ष उजागर कर देती हैं. एक कलाकार अनेक पक्ष से सोचता है और उसकी इसी सोच का एक नमूना होता हैं तस्वीरें. निसंदेह तस्वीरों की विशेषता होती है कि वह अपने रंग और आकार के साथ साथ अपने अंदर छुपे हुए अनेक तथ्यों से हमें कई बार उन सब चीजों से भी अवगत कराती हैं, जिनसे हम अनभिज्ञ होते हैं या फिर हम यह सोचते हैं कि इन तस्वीरों के माध्यम से इतनी विशिष्ट जानकारियां मिलना निश्चित रूप से बहुत बड़ी बात है.
आज मैं आपको कुछ तस्वीरें दिखा रहा हूं. आपको इन तस्वीरों में छुपे हुए राज के बारे में बताना है. ये तीन तस्वीर हैं और तीनों ही अलग अलग तरह की तस्वीरें हैं.
तो यह है पहली तस्वीर. इस तस्वीर को देख कर यह बताना है की यह तस्वीर किसकी है. दूसरा आप को यह भी बताना है कि इस तस्वीर के अंदर आपको इस तस्वीर के अलावा कुछ अलग क्या नजर आ रहा है और उनकी संख्या कितनी है. यह तस्वीर आपको एक मेंढक की लग रही होगी. गौर से देखें तो इसके अलावा कुछ और भी दिखाई देगा. सही पहचाना आपने. बस आपको यह बताना है कि इस तस्वीर में कितनी लड़कियां है.
यह देखिए दूसरी तस्वीर. इस तस्वीर में आप को सामान्यत है एक व्यक्ति दिखाई देगा. लेकिन आप फिर गौर से देखेंगे तो घोड़े के ऊपर एक व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई देगा लेकिन अब फिर गौर से देखेंगे तो आपको कुछ और भी दिखाई देगा. आपको इस तस्वीर में यह बताना है कितने चेहरे हैं. इस तस्वीर में अनेक चेहरे छुपे हुए हैं. आपको कमैंट्स में सही उत्तर बताना है कि इसमें कितने चेहरे हैं.
यह देखिए तीसरी तस्वीर. यह एक जेब्रा की तस्वीर है जो बहुत ही स्पष्ट नजर आ रही है. लेकिन आपको यह बताना है कि इसमें कितने जेब्रा हैं.

दोस्तों इन सभी सवालों का जवाब आप कमेंट में जरूर दें और आप को यह जानकारी कैसी लगी इस बात के लिए भी आप कमेंट जरुर करें. इसी तरह की खबरों के लिए हमें फॉलो करें. बहुत-बहुत धन्यवाद.

What is hidden in these pictures shown? : बताईये इन तस्वीरों में क्या छुपा हुआ है


दोस्तों नमस्कार, मैं हूं प्रदीप प्रसन्न. आइए आज आपको बताता हूं तस्वीरों की कुछ खास विशेषताओं के बारे में. दोस्तों तस्वीरें अपने अंदर बहुत कुछ छुपाए रखती हैं और जब वे स्पष्ट करने लगती हैं तो हम यह सोचते हैं कि इसके एक राज को जान गए हैं लेकिन उनका बार-बार पुनरावलोकन जो हम करते हैं तो हमें नई नई चीजें तस्वीरों के माध्यम से पता लगती है.
मैं आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाऊंगा और उनमें छुपे हुए राज आपको बताने हैं की तस्वीरों में आपको क्या दिखाई दे रहा है. आप इन तस्वीरों को देखेंगे तो निश्चित रुप से रोमांचित हो जाएंगे. क्योंकि ये तस्वीरें हैं ही ऐसी जो आपको एक पल के लिए अपना बना लेंगी. तो आइए दिखाते हैं आपको पहली तस्वीर.
यह है पहली तस्वीर. इस तस्वीर में आप को दिखाई देंगे कुछ डोट्स लेकिन दोस्तों इस तस्वीर के अंदर कुछ लिखा हुआ है. आपको यही पहचानना है की इसके अंदर क्या लिखा हुआ है. अगर आप थोड़ा गौर करेंगे तो निश्चित रुप से पहचान लेंगे जो इसमें लिखा हुआ है और जो इसमें लिखा हुआ है उसे आप कमेंट में लिखकर बताएं कि इसमें क्या लिखा हुआ है.
यह देखिए दोस्तों दूसरी तस्वीर. इस तस्वीर में भी आपको काले टोट्स दिखाई दे रहे होंगे लेकिन इस तस्वीर में कुक ओर भी है. वह आपको पहचानना है.

यह देखिए तीसरी तस्वीर. इस तस्वीर में आपको एक प्राकृतिक नजारा दिखाई देगा. इस प्रकृति के बहुत ही खूबसूरत नजारे को जब आप देखेंगे तो आपको इसके अंदर प्रकृति के द्वारा बनाई गई अलग-अलग आकृतियां दिखाई देंगी. आपको इन आकृतियों को पहचानना है कि किस जानवर या पशु की आकृतियां हैं और अपने कमेंट से बताना है. तो दोस्तों फिर देर किस बात की है बताइए अपने कमेंट में हमें कि आप ने किन-किन तस्वीरों को सही रूप से पहचाना और उनमें छुपे हुए राज को आप ने जान लिया. अगर आप इनमें छुपे हुए राज को बताएंगे तो आप इस नए वर्ष के पहले महीने की क्वीज के सुपर विनर कहे जाएंगे और बताइए दोस्तों आपको कैसी लगी हमारी है जानकारी और इसी तरह की जानकारी के लिए हमें फॉलो करते रहें. धन्यवाद

What is the difference between these looking pictures : एक जैसी दिखने वाली इन तस्वीरों में क्या है अंतर

नमस्कार दोस्तों, मैं हूं प्रदीप प्रसन्न. आइए आज आपको बताते हैं कुछ मस्तिष्क की कसरत करने वाली तस्वीरों के बारे में. आज मैं आपको 3 चित्र दिखा रहा हूं. इन तीनों चित्रों में आप को कम से कम पांच- पांच अंतर ढूंढने हैं. अभी तक इन तीनों चित्रों में दो या तीन से अधिक अंतर नहीं तलाशे गए हैं लेकिन मुझे आशा है कि आप लोग इन तस्वीरों में 5 अंतर तलाश लेंगे.
तो यह है पहली तस्वीर. यह पुराने जमाने की खूबसूरत जीपनुमा गाड़ी है. जो देखने में बड़ी चटकीली, रंग बिरंगी दिखाई दे रही है. इसके समानांतर दूसरी गाड़ी भी है, ऐसी ही है. अर्थात दूसरा चित्र भी ऐसा ही है. बस आपको बताना यह है कि दोनों चित्रों में क्या अंतर है और कहां पर अंतर है. यह सब आपको कमेंट में लिखना है.
यह है दूसरी तस्वीर. यह खूबसूरत अभिनेत्री है. संभवत इस अभिनेत्री को तो आप पहचानते ही होंगे. यदि आप पहचान गए हैं तो सबसे पहले अभिनेत्री का नाम बताइए. उसके बाद बताइए इन दोनों ही चित्रों में क्या अंतर है एवं कहां-कहां अंतर है. जैसा कि मैंने आपको बताया इन चित्रों में कम से कम 5 अंतर आपको तलाश करने हैं और यदि आप पांच से अधिक भी तलाश लेते हैं तो निश्चित रूप से आप गजब के पारखी हैं.

यह देखिए तीसरा चित्र. यह पुराने समय का चित्र है. एक खूबसूरत रेलगाड़ी का इंजन है. इस तरह की रेलगाड़ियां अक्सर रानी या क्वीन के नाम से अभी भी हमारे यहां चलती है. लेकिन पहले बहुत चलती थी. तो आपको यह बताना है कि इन दोनों इंजनों में जो लगभग एक जैसे दिखाई दे रहे हैं क्या बारीक अंतर है और उन्हीं अंतरों को खोज कर आप नीचे कमेंट में लिखें. मुझे आशा है दोस्तों आप हर बार की तरह इस बार भी अपने बेहद ही सटीक जवाब अपने कमेंट में जरूर लिखेंगे और उसके साथ ही हमें यह बताएंगे इस तरह की रोचक जानकारी आपको कैसी लगी और इसी तरह से रोचक, कलात्मक एवं सर्जनात्मक खबरों के लिए हमें फॉलो करें, धन्यवाद.

Who gets the sweat of bowlers now runs with crutch : गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाला खिलाड़ी अब चलता है बैसाखी के सहारे


श्रीलंका के बहुत ही बेहतरीन ओपनर बल्लेबाज सनत जयसूर्या का नाम क्रिकेट जगत में किसने नहीं सुना होगा. पावर प्ले के खेल को बैटिंग के लिहाज से बेहतरीन तरीके से प्रयोग करने का सबसे पहले तरीका निकाला सनत जयसूर्या ने और 15 ओवर के पावर प्ले में सनत जयसूर्या इतने रन बना लेते थे अपनी टीम के लिए की शेष टीम बाकी ओवर में उतने भी नहीं बना पाती थी.

सनत जयसूर्या ने अपना आखिरी वनडे मैच 2011 में खेला था. जब तक सनत जयसूर्या पिच पर रहते थे विपक्षी टीम और विशेष रूप से बोलर कि स्थिति बहुत नाजुक रहती थी.  

लेकिन आजकल उनकी स्थिति बहुत ही दयनीय है. बीमारी के कारण बैसाखी के सहारे चलते हैं. 48 वर्षीय सनत जयसूर्या ने अपने कैरियर में 445 वनडे मैच खेले जिसमें उन्होंने 13430 रन बनाएं तथा 110 टेस्ट मैचों में उन्होंने 6973 रन बनाए. बेहतरीन क्रिकेट खेलने वाले इस श्रीलंका के खिलाड़ी की हालत इस समय बहुत ही नाजुक है और बीमारी की वजह से बैसाखियों के सहारे चलते हैं. सनत जयसूर्या ने 2011 में जब सन्यास लिया था तो वे 41 वर्ष के थे और इस समय 48 वर्ष के हैं अर्थात इन 7-8 वर्षों में ही इस तरह से बीमारी से घिर गए हैं कि उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है.

Thursday, January 4, 2018

5 days have passed zero become 1 million : 5 दिन में जीरो हो गई एक करोड़


शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा का केंद्र बनी हुई है. विशेष रुप से इस फिल्म में शाहरुख खान एक बोने का रोल निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के छोटे कद के रोल को लेकर उनका खूब मजाक भी उड़ाया जा रहा है. कई लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि राजपाल यादव का काम शाहरुख खान छीन रहे हैं.

लेकिन आपको बता दें कि 1 जनवरी को जीरो फिल्म का टीजर लांच हुआ था और आज 5 जनवरी है इन 5 दिनों के अंदर ही है इस फिल्म का टीजरएक करोड़ बार देखा गया है. अर्थात मात्र 5 दिन में इतना जबरदस्त दर्शकों का रुझान मिलना निश्चित रूप से यह दर्शाता है कि शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग बहुत जबरदस्त है और उनका क्रेज अभी कम नहीं हुआ है. चाहे वह बड़े पर्दे पर किसी भी रुप में दिखाई दें. लेकिन लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं और पसंद भी करते हैं.
आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ-साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की बहुत ही जबरदस्त लुक में नजर आएंगी और यह एक अनोखी एवं लीक से हटकर फिल्म है और ऐसा भी आभास होता है कि जिस तरह से जीरो फिल्म का टीजर YouTube पर ट्रेन में जगह बनाए हुए हैं, संभवत: इस साल यह फिल्म दर्शकों के दिल में एवं बॉक्स ऑफिस पर भी टॉप पर जगह बनाने में कामयाब रहे, लेकिन यह तो वक्त ही बताएगा.
 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.