BREAKING NEWS

Contact

Tuesday, December 26, 2017

big news, Sonakshi Sinha is out of Dabangg 3 and in this actress with salaman khan : बड़ी खबर दबंग 3 से आउट हुई सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान के साथ यह एक्ट्रेस करेगी काम


सोनाक्षी सिन्हा के लिए इन दिनों उनकी किस्मत के सितारे बहुत डाउन पड़े हुए हैं. पिछली रिलीज फिल्म की रिपोर्ट भी नकारात्मक है और आगे उनको बेहतरीन फिल्में भी नहीं मिल रही है. इसी बीच एक और बड़ी खबर यह आई है कि सलमान खान के साथ दबंग  फिल्म से अपना डेब्यू करने वाली सोनाक्षी सिन्हा दबंग ३  में अब काम नहीं करेगी.
आपको बता दें कि दबंग और दबंग 2 दोनों में ही सलमान खान के ऑपोजिट सोनाक्षी सिन्हा रही थी और दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थी. विशेष रुप से दबंग में सलमान खान का दबंगई  रूप और सोनाक्षी सिन्हा का बहुत ही मासूमियत भरा अंदाज  लोगों ने बहुत पसंद किया और सलमान खान के इसी रोल के बाद दर्शकों ने उनके दबंगई रूप को अत्यधिक पसंद करना प्रारंभ कर दिया था. उसके बाद तो सलमान खान लगातार इसी तरह के रोल करने लग गए.
दबंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी कुछ बेहतरीन फिल्मों में काम किया और बहुत ही जल्दी वह एक चर्चित अभिनेत्री बन गई और उनके रोल लोगों को पसंद आने लगे. लेकिन कुछ फिल्में हिट देने के बाद धीरे-धीरे उनकी फिल्में डाउन होने लगी. इसीलिए वह सोच समझकर फिल्मों को साइन करने लगी. लेकिन दबंग 3 से सोनाक्षी सिन्हा को भी बहुत उम्मीद थी लेकिन अब तो स्थितियां उल्टी नजर आ रही है.
लेकिन अब खबर यह आई है कि दबंग सीरीज का पार्ट 3 जब बन रही  है तो उसमें सोनाक्षी सिन्हा की जगह मोनी राय नाम की अभिनेत्री काम करेगी. सोनाक्षी की जगह छोटे पर्दे पर काम करने वाली एक्ट्रेस मौनी राय को इस फिल्म के लिए सलमान खान के अपोजिट साइन किया गया है. आपको बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही सलमान खान के शो बिग बोस  11 के मंच पर मोनी राय आई थी और सलमान खान के साथ जमकर डांस किया था. यह  डांस लोगों ने खूब पसंद भी किया था और उसी के बाद ही मोनी राय को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई. दोनों की जोड़ी भी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी.
 उस समय तो यह भी कहा जा रहा था कि शायद मोनी राय बिग बॉस सीजन का हिस्सा बन सकती हैं और सलमान खान के साथ शो को होस्ट भी कर सकती हैं

Monday, December 25, 2017

After India, Bahubali will be playing here : इंडिया के बाद बाहुबली यहां की मचाएगी धूम


2017 की सबसे बड़ी फिल्म रही बाहुबली 2. चाहे इसके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड के कलेक्शन की बात करें या व्यूज की. बाहुबली 2 हर मामले में सुपर डुपर हिट फिल्म रही है. दो वर्ष तक  बाहुबली के बाद लगातार दर्शकों की जिज्ञासा में एक बड़ा सवाल 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा' बना रहा. बाहुबली2 ने उसका जवाब दिया और दर्शकों ने बाहुबली 2 को भी उतना ही सराहा जितना कि बाहुबली को.
भारत में बाहुबली ने 5 भाषाओं में रिलीज होकर बेहद धूम मचा दी लेकिन अब हम आपको बता दें कि है फिल्म जापान में भी अपना झंडा गाड़ने के लिए तैयार है. सूत्रों के मुताबिक जापान में बाहुबली को 'जी' सर्टिफिकेट वहाँ के  फिल्म सेंसर बोर्ड ने दिया है जो कि भारत के यू ए सर्टिफिकेट के बराबर है. बाहुबली फिल्म जापान में 29 दिसंबर को रिलीज होने वाली है और निश्चित रूप से कॉमेडी, रोमांस, एक्शन, ड्रामा, भव्य तकनीक एवं सेट के आधार पर इसे भारत में पसंद किया गया है तो जापान में भी इसकी इन खूबियों के कारण तथा बेहद ही खूबसूरत स्टोरी के कारण इसे पसंद किया जाएगा.
 फिलहाल यह फिल्म International बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16 सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और जापान में भी है बड़ी कमाई करने वाली है. यह भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाती है और देशभर में इसके चाहने वालों का क्रेज जबरदस्त रहा है. आपको बता दें कि बाहुबली में अनुष्का शेट्टी, प्रभास, राणा दग्गुबाती, राम्या कृष्णन एवं तमन्ना ने मुख्य किरदार निभाया था और इनके किरदारों को तथा  अभिनय को लोगों ने पसंद किया था. बाहुबली दो में लोगों ने प्रभास एवं अनुष्का शेट्टी की खूबसूरत जोड़ी को खूब प्यार किया था. अब आशा है जापान में भी यह फिल्म इसी तरह की सफलता अर्जित करेगी.

If you want to do video chat with Sunny Leone then read this whole story : यदि आप करना चाहते हैं सनी लियोन के साथ वीडियो चैट तो पढे इस पूरी खबर को



हॉलीवुड से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोन के चाहने वालों के लिए एक बहुत अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है. संभवत यह नए साल का एक बहुत बड़ा तोफा  उनके फैंस के लिए हो सकता है. यदि आप  सनी लियोन के फैंस हैं और सनी लियोन से मिलना  चाहते हैं , उनसे गुफ्तगू करना चाहते हैं  तो उसका एक बड़ा मौका आपके पास है, मत चूकिए.
इतना ही नहीं जब सन्नी लियोन से उनका कोई चाहने वाला मिलेगा तो सनी लियोन उपहार के रूप में स्मार्टफोन भी देंगी. लेकिन यह सब करने के लिए सनी लियोन के चाहने वालों को एक चैलेंज पूरा करना होगा.  हम आपको बताते हैं आखिर क्या है वह चैलेंज.
सनी लियोन ने सोशल मीडिया पर सनी लियोन चैलेंज दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे यह लिखा और  दिखाया है की  इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों को यह बताना होगा कि वे अपने चाहने वालों को एवं अपने नजदीकी लोगों को  उन्होंने प्यार का इजहार किस तरह से किया है. और इसके लिए hypstar  ऐप के जरिए एक वीडियो बनाना होगा और उसे सनी लियोन के इंस्टाग्राम या ट्विटर  पर शेयर करना होगा. जो वीडियो सनी लियोन को  सबसे अच्छा और बेहद रोमांचित करने वाला वीडियो लगेगा उसे सनी लियोन विनर के रूप में चयन  करेगी और  उसके साथ वीडियो कॉल करेगी, वीडियो चैट भी करेंगी. यह कॉन्टेस्ट 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2017 तक चलेगा और जीतने वाले चेलेंजर को स्मार्टफोन के साथ साथ सनी लियोन के साथ चैट करने का, बात करने का तथा वीडियो चैट करने का मौका मिलेगा.

Tiger jinda hai , the biggest record that the film has made could leave Bahubali 2 behind.: टाइगर जिंदा है फिल्म ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड बाहुबली2 को भी छोड़ सकती है पीछे


सलमान खान एवं कैटरीना कैफ स्टारडम फिल्म टाइगर जिंदा है बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चल रही है. अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह  एक्शन, रोमांस एवं ड्रामा से भरपूर फिल्म लोगों को बहुत पसंद आ रही है और बड़े महानगरों के मल्टीप्लेक्स सिनेमा घरों के साथ-साथ छोटे शहरों में के  सिंगल सिनेमा घरों में भी यह फिल्म हाउसफुल जा रही है.

फिल्म को रिलीज हुए मात्र 4 दिन हुए हैं लेकिन इन चार दिनों की इसकी कमाई को देखें तो अब तक की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्मों में से यह एक है. 82. 25 करोड़ का बिजनेस यह अभी तक कर चुकी है. जबकि इस साल की सबसे बड़ी कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली-2 रही थी. उसका वीकेंड कलेक्शन 128 करोड रुपए था और उसके बाद रहीस 93 करोड़ रुपए के साथ दूसरे नंबर पर है लेकिन आपको यह भी बता दें कि बाहुबली-2 पांच  भाषाओं में रिलीज हुई थी. अतः उसका क्रेज मात्र हिंदी संस्करण का ही नहीं अन्य भाषाओं के दर्शकों  के कारण की अत्यधिक था. दूसरा बात बाहुबली 2 फिल्म बाकायदा बाहुबली का पार्ट थी एवं  'बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा' यह एक बहुत बड़ा प्रश्न एवं जिज्ञासा बाहुबली इस तरह से  छोड़ कर गई थी कि बाहुबली 2 के लिए आम से लेकर खास दर्शक बहुत जबरदस्त आकर्षित हो गया था, उसको देखने के लिए.

लेकिन टाइगर जिंदा है फिल्म मुख्य रूप से हिंदी में ही रिलीज हुई है और यदि इस भाषा के आधार पर इस का कलेक्शन देखें तो निश्चित रूप से यह रिकोर्ड कलेक्शन है और 1 सप्ताह के अंदर बाहुबली-2 के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है. यहां तक की  यदि टाइगर जिन्दा है सप्ताह में  सौ करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाती है तो भी औसतन बाहुबली 2 से अधिक कलेक्शन करने वाली एक जबरदस्त सुपर डुपर हिट फिल्म इस साल की यह बन जायेगी. क्योंकि बाहुबली 2 का हिंदी संस्करण  कुल 511 करोड़ों की कमाई करने वाला रहा था  और फिल्मी पंडितों की माने तो टाइगर जिंदा है इस से भी आगे जाने वाली फिल्म है. अर्थात टाइगर जिंदा का कलेक्शन 500 करोड़ से ऊपर जायेगा  और निश्चित रूप से जिस तरह से लोगों का रोमांच इस फिल्म के प्रति दिख रहा है यह फिल्म इस आंकड़े को पार कर जाएगी. इससे  स्पष्ट होता है कि सलमान खान आज भी लोगों की पहली  पसंद  है.

Sunday, December 24, 2017

salman khan film Tiger jinda hai is make such a record that nobody has ever made : टाइगर जिंदा है बना सकती है ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक किसी ने नहीं बनाया


2017 अपने अंतिम पड़ाव पर है और इस अंतिम पड़ाव के ठीक 1 सप्ताह पहले सलमान खान एवं कैटरीना कैफ स्टारडम फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज हुई है. यह फिल्म गत 2 वर्षों की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के 2 दिनों के कलेक्शनस् से ऐसा जाहिर हो रहा है की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म के साथ साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी बना सकती है.


टाइगर जिंदा है फिल्म के 2 दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए एवं दूसरे दिन 35 .30 करोड रुपए की जबरदस्त कमाई इस फिल्म ने की है अर्थात इन 2 दिनों में टाइगर जिंदा है फिल्म ने कुल 69.40 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है . आपको यह भी बता दे कि यह आंकड़े भारतीय बाजार का है. शेष जगह के आंकड़े अभी बाकी है. यदि इसी तरह के ट्रेंड में यह फिल्म चलेगी तो 1 सप्ताह में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी और बहुत ही जल्दी है 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. जबकी इस फिल्म के निर्माता निर्देशक ने टाइगर जिंदा है से 400 करोड़ की उम्मीद लगा रखी है और ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म चार सौ करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी. क्योंकि मुंबई ,बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, जयपुर जैसे महानगरों में इस फिल्म के हाउसफुल शो जा रहे हैं.
आपको यह भी बता दें कि इस साल रिलीज हुई बाहुबली 2 फिल्म ने लगभग 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था जबकि वह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज की गई थी और टाइगर जिंदा है का यह कलेक्शन अभी भारतीय बाजार के आधार पर हिंदी भाषा में रिलीज की गई फिल्म के आधार पर है. यदि बाहुबली से तुलना की जाए तो यह फिल्म कमाई के मामले में उससे बहुत ज्यादा आगे है और संभवत: आने वाले समय में यदि दर्शक टाइगर जिंदा है के प्रति इसी प्रकार का रोमांच रखेंगे तो निश्चित रूप से एक बड़ा रिकॉर्ड कमाई के मामले में तय करेगी.

These are the superhit songs of 2017 : ये हैं 2017 के सुपरहिट गाने

2017 कुछ ही दिनों बाद अलविदा कह देगा. बॉलीवुड के हिसाब से किस तरह का रहा यह साल और विशेष रूप से कौन कौन से गाने इस साल रहे बेहद ही खूबसूरत, जिन्हें दर्शकों ने पसंद किया और उनकी जुबान पर चढ़े. आईए हम बताते हैं आपको ऐसे सुपरहिट गानों के बारे में.
मैं तेरा बॉयफ्रेंड एवं एक वारी आ भी जा यारा
राबता फिल्म बहुत नहीं चल पाई लेकिन कुमार द्वारा लिखा गया और अरिजीत सिंह, नेहा कक्कर एवं मीत ब्रदर द्वारा गाया गया यह गाना ‘मैं तेरा बॉयफ्रेंड’ लोगों ने बहुत पसंद किया. राबता फिल्म का गाना ‘एक वारी आ भी जा यारा’ भी लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया. मन के टूटने के बाद हृदय से निकली हुई प्रेम की वहा की पुकार ही जाएगी जो प्रेम में व्याकुल प्रेमी एवं प्रेम में टूटे हुए दिलों से जो अहा निकलेगी, वैसी ही अहा की पुकार की महक बसी है इस गाने में. इसलिए इस गाने ने इस तरह के लोगों को बहुत प्रभावित किया. प्रीतम ने इसका संगीत दिया है एवं अमिताभ भट्टाचार्य ने यह गाना लिखा है.
जियो रे बाहुबली एवं जय जयकारा
बाहुबली 2 इस साल की बेहद ही सफल फिल्म में से एक रही है. यह फिल्म पांच भाषाओं में रिलीज हुई थी. इस फिल्म के गाने भी बेहद लोकप्रिय हुए. हम बात करते हैं विशेष रुप से इसके हिंदी संस्करण के गानों कि. सभी भाषाओं का संगीत दिया एमएम किरावणी और हिंदी संस्करण के गीत लिखे मनोज मुंतशिर ने. ‘जियो रे बाहुबली’ एवं ‘जय जयकारा’ हिंदी संस्करण के ये दोनों ही गीत काफी पसंद किए गए. इन गानों को दलेर मेहंदी, संजीव चिमलगी, रम्या बेहरा और कैलाश खेर ने बहुत ही खूबसूरत आवाज में गाया है.
कौन तुझे
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान एवं हैलिकोप्टर सोट के नाम से जाने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म बनी ‘एम एस धोनी’. यह फिल्म बहुत कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसका एक गीत बहुत ही खूबसूरत बना, वह है ‘कौन तुझे’. यह गीत बेहद पसंद किया गया. अमाल मलिक के संगीत में सजा हुआ यह गीत मनोज मुंतशिर ने लिखा है एवं पलक मुच्छल ने बेहद खूबसूरत आवाज में इसे गाया.
बन जा तू मेरी रानी
विद्या बालन की एक घरेलू महिला का रेडियो आरजे बनने वाली फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ काफी प्रभावी फिल्म रही. इसका संगीत भी लोगों ने पसंद किया लेकिन इसका एक गाना ‘बन जा तू मेरी रानी’ बेहद लोकप्रिय हुआ. इस फिल्म को गुरु रंधावा ने लिखा भी है और गाया भी है और म्यूजिक भी गुरु रंधावा का ही है. म्यूजिक में रजत नागपाल ने उनका सहयोग किया है.

डिंग डांग डिंग
टाइगर श्रॉफ और निधि अग्रवाल की खूबसूरत जोड़ी पर फिल्माया ‘मुन्ना माइकल’ फिल्म का गीत ‘मेरी वाली डिंग डांग डिंग डांग करती है’ बहुत ही प्रसिद्ध हुआ. तेज गति की बीट्स में इस गीत को लोगों ने बहुत पसंद किया. जावेद मोहन ने इस गीत को संगीत बंद किया है एवं साबिर खान तथा दानिश साबरी ने इस गीत को बेहद खूबसूरत शब्दबद्ध किया है. अमित मिश्रा और अंतरा मित्रा ने इस गीत को अपनी बेहद खूबसूरत आवाज से सजाया है.
सुनो गणपति बप्पा मोरिया
जुड़वा 2 फिल्म कोई बहुत कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसका संगीत काफी सराहनीय रहा. इसके अधिकतर गाने सलमान खान वाली जुड़वा के ही रीमिक्स बनाए गए हैं, लेकिन इसका एक गाना जो इस फिल्म के लिए ही लिखा गया है ‘सुनो गणपति बप्पा मोरिया’ बेहद कर्णप्रिय एवं लोकप्रिय गीत रहा है. डेनी शबरी ने इस गीत को बहुत ही खूबसूरत शब्दों में पिरोया है और साजिद वाजिद ने बहुत ही कर्णप्रिय संगीत दिया है. अमित मिश्रा ने बेहद खूबसूरत आवाज में इसे गाया है.

काला चश्मा
‘बार बार देखो’ फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म का एक गाना ‘काला चश्मा’ जो पंजाबी बिट्स टच सॉन्ग है, बेहद खूबसूरत गाना बना है और यह जबरदस्त हिट गाना रहा है. ओरिजनल संगीत इसका प्रेम हरदीप का है लेकिन इसे रीमिक्स किया है बादशाह ने और इसे अमर अरसी, बादशाह एवं नेहा कक्कर ने बहुत ही खूबसूरत आवाज में गाया है. अमरीक सिंह और कुमार ने इस गाने को शब्दबद्ध किया है.
जालिम एवं उडी उडी जाए
शाहरुख खान स्टारडम ‘रईस’ इस साल की जबरदस्त हिट फिल्म रही और इस फिल्म के गीत भी बेहद लोकप्रिय हुए. विशेष रूप से इसका ‘जालिमा एवं उड़ी उड़ी जाए रे’ गीतों को लोगों ने बहुत पसंद किया. ‘उड़ी उड़ी जाए’ गीत को जावेद अख्तर साहब ने लिखा है एवं राम संपत ने इसे संगीतबद्ध किया है. सुखविंदर सिंह, भूमि त्रिवेदी एवं करसन सगाठिया ने इस गीत को खूबसूरत आवाज से सजाया है. इस फिल्म का ‘जालिमा’ गीत भी बेहद लोकप्रिय हुआ. अरिजीत सिंह की खूबसूरत आवाज में रेगिस्तान के धोरों में लंबे वस्त्र, पगड़ी एवं साड़ी में सजे हुए दोनों कलाकारों पर फिल्माया गया यह गीत बेहद कर्णप्रिय बन पड़ा है. अमिताभ भट्टाचार्य ने यह गीत लिखा है.
काबिल हूँ कि नहीं एवं किसी से प्यार हो जाए
काबिल फिल्म के गीत भी बहुत प्रसिद्ध हुए. राजेश रोशन के मधुर संगीत ने इन गीतों को लोगों की जुबां पर चढ़ाया. राजेश रोशन का संगीत अक्सर बहुत ही कर्णप्रिय होता है. काबिल फिल्म का टाइटल गीत ‘काबिल हूँ कि नहीं’ हो या ‘हसीनों का दीवाना’ हो या ‘किसी से प्यार हो जाए’ हो ये सभी गीत बहुत ही मधुर बने हैं. नासिर फराज, कुमार, अनजान एवं आनन्द बख्सी ने इन गीतों को लिखा है एवं जुबिन नौटियाल, पलक मुच्छल, पायल देव एवं रफ्तार ने इन गानों को बेहद खूबसूरत आवाज में गाया है.



बद्रीनाथ की दुल्हनिया एवं आशिक सरेंडर हुआ
बद्रीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के लगभग सारे ही गाने इस साल बेहद लोकप्रिय हुए. विशेष रूप से इसका टाइटल सॉन्ग ‘ ले जायेंगे बद्री की दुल्हनिया’ और ‘आशिक सरेंडर हुआ’ गाने तो लोगों ने खूब पसंद किए हैं. वरुण धवन और आलिया भट्ट पर फिल्माए गए इन गानों की बीट्स एवं लोकेशन ने लोगो को बहुत प्रभावी किया. ‘आशिक सरेंडर हुआ’ गीत को शबीर अहमद ने लिखा है एवं अमाल मलिक ने इसे संगीतबद्ध किया है तथा अमाल मलिक एवं श्रेया घोषाल ने इसको आवाज दी है. ‘बद्री की दुल्हनिया’ को समीर अहमद ने लिखा है एवं इसका संगीत दिया है तनिष्का बागची ने और इसे बहुत ही खूबसूरत आवाज में गाया है नेहा कक्कर, मोनाली और देव नेगी ने.
स्वेग से स्वागत एवं दिल दिया गल्लां
टाइगर जिंदा है के गाने बहुत ही प्रसिद्ध हो चुके हैं. ‘स्वेग से स्वागत’ इंटरनेट पर 24 घंटे में सबसे अधिक देखे जाने वाले गानों का रिकॉर्ड बना चुका है. ‘स्वेग से स्वागत’ थोड़ा सा फास्ट गति का गीत है लेकिन ‘दिल दिया गल्लां’ सूफियाना अंदाज का मध्यम गति का गीत है. जो दीवानों का दर्द बयां करने के लिए बेहद लाजवाब शब्दों में पिरोया गया गीत बन गया है. विशाल और शेखर ने बहुत ही खूबसूरत संगीत से इन दोनों गानों को सजाया है. आतिफ असलम ने इन गानों के बेहद खूबसूरत बोल लिखे जो निश्चित रूप से दिलों को प्रभावित करते हैं. ‘स्वेग से स्वागत’ गाने को ददलानी और नेहा भसीन ने आवाज दी है एवं ‘दिल दिया गल्लां’ को आतिफ असलम ने गाया है.
मेरे रश्के कमर
अजय देवगन स्टारडम फिल्म बादशाहो कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसका एक गीत, जो निश्चित रूप से इस साल का सबसे अधिक लोकप्रिय गीत रहा है वह है ‘मेरे रश्के कमर’. इस गीत ने सब पर बाजी मारी और सूफियाना अंदाज में लिखा गया यह गीत ‘मेरे रश्के कमर’ इस साल का सबसे सुपरहिट गीत रहा है. इस गीत को लिखा, गाया एवं संगीतबद्ध किया नुसरत फतेह अली खान ने और इन तीनों ही कामों में उनका सहयोग दिया मनोज मुंतशिर, तनिष्का बागची एवं राहत अली खान ने. इस तरह से ये गाने साल 2017 के बेहद ही प्रसिद्ध एवं लोकप्रिय गाने रहे हैं.

These are the best Hindi films of the year 2017 : ये हैं साल 2017 की अब तक की सबसे बेहतरीन हिंदी फिल्में

हर साल अपने पीछे अनेक खट्टी मिट्टी यादें छोड जाता है. साल 2017 अपने अंतिम पडाव पर है. बालीवुड के लिहाज से यह साल कैसा रहा आईए इस बात की थोड़ी तहकीकात करते हैं. इस साल बालीवुड में लगभग 200 से अधिक फ़िल्में रिलीज हुईं. कुछ छोटे बजट की कुछ बड़े बजट की. हर साल की तरह इस साल भी कुछ फ़िल्में बहुत बेहतरीन रहीं. आईए इस वर्ष की कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में बात करते हैं. बेहतरीन की भी परिभाषा अलग अलग हो सकती है, लेकिन यहाँ बेहतरीन से तात्पर्य है वह फिल्म जो अधिकतर लोगों कों पसंद आई. अर्थात जिसे लगभग सभी वर्ग के दर्शकों ने देखा और उसका बॉक्स ऑफिस भी जबदस्त रहा.
बाहुबली 2: द कंक्‍लूजन
साल 2015 में आई ‘बाहुबली’ फिल्म का दूसरा भाग है ‘बाहुबली दो’. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन, ड्रामा एवं तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. ‘बाहुबली’ फिल्म ने अंत में एक सवाल छोड़ा था की ‘कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा’. यह सवाल 2 साल तक लगातार सोशल मीडिया से लेकर अखबार के पन्नों पर छाया रहा और बाहुबली 2 में उसका जवाब मिला. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी कमाई के हिसाब से यह ऐतिहासिक फिल्म रही. इस फिल्म में भव्य सेट एवं बहुत ही खूबसूरत कहानी को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया. प्रभास, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना आदि कलाकारों ने बहुत ही खूबसूरत अभिनय इस फिल्म में किया. इस फिल्म ने एक ही सप्ताह में भारत में 550 करोड़ से भी ज्यादा कमाई की.
रईस
शराब के अवैध कारोबार पर बनी यह जबरदस्त रोमांटिक, एक्शन, थ्रिलर फिल्म रही. शाहरुख खान और पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के जबरदस्त अभिनय के दम पर इस फिल्म में 139 करोड़ का कलेक्शन किया. शाहरुख खान के फैंस को इस फिल्म में शाहरुख खान का गैंगस्टर टाइप का किरदार बहुत ही खूबसूरत लगा और साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जबरदस्त काम की बदोलत यह फिल्म खूब पसंद की गई. इस फिल्म का निर्देशन राहुल ढोलकिया ने किया.
काबिल
इस साल की काफी चर्चित और सुपरहिट फिल्मों में से एक काबिल का निर्देशन संजय गुप्ता ने किया. रितिक रोशन और यामी गौतम के बहुत ही खूबसूरत अभिनय के माध्यम से इस फिल्म ने प्रशंसकों के दिलों को खूब जीता. रोमांस्, थ्रिलर एवं रहस्यात्मक घटनाक्रम पर बनी हुई यह फिल्म दो अंधों की प्रेम कहानी में आए हुए एक विलेन को किस तरह से एक अंधा हीरो सबक सिखाता है इसका बहुत ही खूबसूरत अंदाज अंदाज प्रस्तुत करती है. 275 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस इस फिल्म ने किया और इसके गाने लोगों ने बहुत पसंद किए.
जॉली एलएलबी 2
2013 में आई जॉली फिल्म का सीक्वल है जॉली एलएलबी 2. अक्षय कुमार, हुमा कुरैशी एवं अन्नू कपूर की जबरदस्त अभिनय से सजी हुई यह फिल्म कोर्ट में फंसे हुए मुकदमों की एक हकीकत को बयां करती हुई नजर आती है. हंसी मजाक के माध्यम से गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान खींचना इस फिल्म का एक खास पहलू रहा. लगभग 125 करोड़ के आसपास का बिजनेस इस फिल्म ने किया. इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया.
बद्रीनाथ की दुल्हनिया
युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले स्टार वरुण धवन और आलिया भट्ट की जोड़ी को इस फिल्म में लोगों ने बहुत ही पसंद किया. इस फिल्म के गाने बेहद लोकप्रिय हुए, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं. प्रेम के लिए व्यक्ति क्या से क्या कर सकता है इस फिल्म में दिखाया गया है. लगभग 116 करोड़ का बिजनेस इस फिल्म ने किया. बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक आम भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन शशांक खैतन ने किया है और निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले हुआ है।

बेगम जान
यह एक एक्शन-ड्रामा प्रधान फ़िल्म है जिसका निर्देशन एवं लेखन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता श्रीजीत मुखर्जी ने किया है. भारत पाकिस्तान के विभाजन के दौर में सरहद पर बने एक वैश्यालय को लेकर दोनों देशों के टकराव में किस प्रकार अपने घर रूपी वैश्यालय को बचाती हैं वेश्याएं, यह इस फिल्म में दिखाया गया. बहुत ही खूबसूरत अंदाज, संवाद, दृश्य एवं कहानी के कारण जबरदस्त हिट रही यह फिल्म एक बांग्ला फिल्म का रीमेक है लेकिन अपनी एक्टिंग और विद्या बालन के दमदार संवाद अदायगी और अभिनय की क्षमता पर इस फिल्म ने जबरदस्त नाम कमाया. वैश्यालय को अपना घर समझना और उस घर के लिए लड़ना इस फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्रियों का दमदार अभिनय इसमें दिखाई दिया.
टॉयलेट एक प्रेम कथा
अक्षय कुमार एवं भूमि पेडणेकर की खूबसूरत जोड़ी और अभिनय एवं अंदाज में सजी हुई इस फिल्म का निर्देशन किया नारायण सिंह ने. ग्रामीण परिवेश में स्वच्छता अभियान को लेकर बनाई गई यह फिल्म हास्य व्यंग से तो भरपूर है ही साथ ही इस में फिल्म बेहद खूबसूरती के साथ टॉयलेट की आवश्यकता के माध्यम से स्वछता अभियान के संदेश को एक मुहिम के रुप में दर्शाया है. बॉक्स ऑफिस पर लगभग 200 करोड़ की कमाई करने वाली यह फिल्म आम दर्शक से लेकर खास दर्शक तक की पसंद बन गई.
गोलमाल एगेन
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल एगेन फिल्म अनेक स्टारों को लेकर एवं कुछ अलग कहानी को लेकर बनाई गई. इस फिल्म में गोलमाल सीरीज की पुरानी कास्ट के साथ कुछ नए चेहरे भी नजर आए. अजय देवगन, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, तब्बू, परिणीता चोपड़ा, अरशद वारसी आदी कलाकारों के खूबसूरत अभिनय एवं रोहित शेट्टी के विशेष निर्देशन की बदोलत इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. 300 करोड़ से भी ज्यादा कमाई इस फिल्म ने की.
हाफ गर्लफ्रेंड
चेतन भगत की इस खूबसूरत कहानी को मोहित सूरी ने निर्देशित करके एक बेहद ही खूबसूरत अंदाज में प्रस्तुत किया. श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर की खूबसूरत जोड़ी को लोगों ने बहुत पसंद किया. ड्रामा और रोमांच से भरपूर इस फिल्म का मजेदार कथानक लोगों को बहुत भाया. पढाई में कमजोर लेकिन जिन्दगी के मायनों में एवं व्यवहार में बेहतर एक बिहारी लड़के का किरदार और उसके प्रेम के पलों का आधा हिस्सा बनने वाली उसकी धनाढ्य घर की आधी गर्लफ्रेंड की इस मोहबत की खूबसूरत कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया.



हिंदी मीडियम
हिंदी मीडियम फिल्म को दर्शकों ने बहुत ज्यादा पसंद नहीं किया. लेकिन इस फिल्म का कथानक वास्तव में बहुत ही दमदार है. भारतीय समाज में ऐसे 2 वर्ग हैं -हिंदी और अंग्रेजी माध्यम वाले. अंग्रेजी बोलने, खाने, पहनने वालों को लोग अधिक पसंद करते हैं जबकि हिंदी वालों को उपेक्षित नज़रों से देखते हैं. इसी तरह की कहानी के ताने-बाने में बनी है हिंदी मीडियम फिल्म. इरफान खान, सबा कमर और दीपक डोबरियाल के बेहद खूबसूरत अभिनय से इस फिल्म ने समिक्षों का ध्यान अपनी ओर खूब आकर्षित किया. जीतन लक्ष्मी की लिखी हुई इस खूबसूरत फिल्म को साकेत चौधरी ने बहुत ही खूबसूरत निर्देशन से सजाया है.

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.