BREAKING NEWS

Contact

Sunday, July 31, 2022

वाक्य शुद्धि-6

 वाक्य शुद्धि-6

14. वचन सम्बन्धी अशुद्धियाँ -2

शुद्ध - गीतों की एक किताब ले आईएगा।

अशुद्ध - अम्मा ने इतनी सुन्दर कथा सुनी कभी 

थी नही।

शुद्ध - अम्मा ने इतनी सुन्दर कथा कभी नहीं 

सुनी थी।


अशुद्ध - हिमालय बहुत उच्च पर्वत है।

शुद्ध - हिमालय बहुत ऊँचा पर्वत है।

अशुद्ध - विद्या-प्राप्ति विद्यार्थियों का लक्ष्य होना 

चाहिए।

शुद्ध - विद्यार्थियों का लक्ष्य विद्या-प्राप्ति होना 

चाहिए।

अशुद्ध - अभी तुम्हें बहुत-सी बातें सीखना है।

शुद्ध - अभी तुम्हें बहुत-सी बातें सीखनी है।

अशुद्ध - राजनैतिक शरण देकर आतंकवादी 

पालना, सौंप पालने के समान है।

शुद्ध - राजनीतिक शरण देकर आतंकवादी 

पालना, सौंप पालने के समान है।

अशुद्ध - राजतंत्र की अपेक्षा प्रजातंत्र की 

महत्त्वता स्वयंसिद्ध है।

शुद्ध - राजतंत्र की अपेक्षा प्रजातंत्र का महत्त्व 

स्वयंसिद्ध है।

अशुद्ध - होटल में भोजन के पश्चात् मेरे को 

पेट में दर्द हो रहा है।

शुद्ध - होटल में भोजन के पश्चात् मेरे पेट में 

दर्द हो रहा है।

अशुद्ध - यह घटना जब मैं आठ वर्ष का बालक 

था, उस समय की है।

शुद्ध - यह घटना उस समय की है जब मैं आठ 

वर्ष का बालक था।

अशुद्ध - दिपेश ने अपनी माता-पिता का 

अनादर किया।

शुद्ध - दीपेश ने अपने माता-पिता का अनादर 

किया।

अशुद्ध - गाँधीजी महात्मा थे, क्योंकि उसने 

विश्व को ही अपना परिवार समझा।

शुद्ध - गाँधीजी महात्मा थे, क्योंकि उन्होंने 

विश्व को ही अपना परिवार समझा।

अशुद्ध - उन्होंने अपने जीवन में बहुत-सा 

उतार-चढ़ाव देखे था।

शुद्ध - उन्होंने अपने जीवन में बहुत 

उतार-चढ़ाव देखे थे।

अशुद्ध - निम्न प्रश्नों के उत्तर दो।

शुद्ध - निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो।

अशुद्ध - वो अभी क्या कर रहे हैं ?

शुद्ध - वे अभी क्या कर रहे हैं ?

अशुद्ध - आप अभी कहाँ जा रहे हो ?

शुद्ध - आप अभी कहाँ जा रहे हैं ?

अशुद्ध - देवता को एक फूलों की माला अर्पित 

कर दो।

शुद्ध - देवता को फूलों की एक माला अर्पित 

कर दो।

अशुद्ध - मैं मेरे घर जा रहा हूँ।

शुद्ध - मैं अपने घर जा रहा हूँ।

अशुद्ध - निखिल के दादे का क्या नाम है ?

शुद्ध - निखिल के दादा का क्या नाम है ?

अशुद्ध - गाय का दूध गरम पीना चाहता हूँ।

शुद्ध - गाय का गरम दूध पीना चाहता हूँ।

अशुद्ध - मेरे कान के परदे फटे जा रहे हैं।

शुद्ध - मेरे कानों के परदे फटे जा रहे हैं।

अशुद्ध - रोगी कमजोरियों के कारण उठ भी 

नहीं सकता।

शुद्ध - रोगी कमजोरी के कारण उठ भी नहीं 

सकता।

अशुद्ध - सामाजिक कुरीतियों का एकमात्र 

कारण अज्ञानता है।

शुद्ध - सामाजिक कुुरीतियों का एकमात्र कारण 

अज्ञान है।

अशुद्ध - वर्तमान युग में राष्ट्रों के बीच शत्रुताएँ 

हैं।

शुद्ध - वर्तमान युग में राष्ट्रों के बीच शत्रुता 

है।

अशुद्ध - सैनिकों के लिए पत्रों को भेजा जा 

रहा है।

शुद्ध - सैनिकों के लिए पत्र भेजे जा रहे हैं।

अशुद्ध - मार्ग में बीच में आने वाले पेङों को 

काटा गया।

शुद्ध - मार्ग के बीच में आने वाले पेङ काटे 

गए।

अशुद्ध - आलोक को चित्रकला सीखना है।

शुद्ध - आलोक को चित्रकला सीखनी है।

अशुद्ध - सोभना ने राधा को दही खिलायी।

शुद्ध - शोभना ने राधा को दही खिलायी।

अशुद्ध - गुरूजी के आदेश को उसने माना पर 

तुमने नहीं माने।

शुद्ध - गुरुजी के आदेश को उसने माना, पर 

तुमने नहीं माना।

अशुद्ध - मैंने बाजार से दो किलो अमरूद और 

एक तरबूज खरीदे।

शुद्ध - मैंने बाजार से दो किलो अमरूद और 

एक तरबूज खरीदा।

अशुद्ध - तब वे स्कूल में एक शिक्षक हुआ करते 

थे।

शुद्ध - तब वे स्कूल में शिक्षक थे।

अशुद्ध - बस खायी में गिर गई।

शुद्ध - बस खाई में गिर गई।

अशुद्ध - व्यक्ति की पढ़ायी कभी समाप्त नहीं 

होती।

शुद्ध - व्यक्ति की पढ़ाई कभी समाप्त नहीं 

होती।

अशुद्ध - कई सचिवालय के कर्मचारियों की 

गिरफ्तारी हुई।

शुद्ध - कई सचिवालय के कर्मचारियों की 

गिरफ्तारी हुई।

अशुद्ध - प्रफुल्ल भात और मीन पसन्द करता 

है।

शुद्ध - प्रफुल्ल भात और मछली पसन्द करता 

है।

अशुद्ध - चिकित्सक ने वृद्ध से पूछा कि आपकी 

आयु क्या है ?

शुद्ध - चिकित्सक ने वृद्ध से पूछा कि आपकी 

उम्र कितनी है ?

अशुद्ध - मेरे को दफ्तर जाना है।

शुद्ध - मुझे दफ्तर जाना है।

अशुद्ध - बम एक प्रकार का शस्त्र है।

शुद्ध - बम एक प्रकार का अस्त्र है।

अशुद्ध - पुलिस ने रजनीचर को पकङा।

शुद्ध - पुलिस ने चोर को पकङा।

अशुद्ध - यह इतिहासिक घटना है।

शुद्ध - यह ऐतिहासिक घटना है।

अशुद्ध - प्रत्येक प्राणी को स्वयं आत्म-निर्भर 

होना चाहिए।

शुद्ध - प्रत्येक प्राणी को आत्म-निर्भर होना 

चाहिए।

अशुद्ध - राजा से उसे मुँह से माँगा पुरस्कार 

मिलेगा।

शुद्ध - राजा से उसे मुँह माँगा पुरस्कार 

मिलेगा।

अशुद्ध - राजकीय पुस्तक आलय में बहुत 

किताबंे हैं।

शुद्ध - राजकीय पुस्तकालय में बहुत किताबें 

है।

अशुद्ध - एक पानी का गिलास दीजिए।

शुद्ध - एक गिलास पानी दीजिए।

अशुद्ध - मैं कपङे नहीं दिए हैं।

शुद्ध - मैंने कपङे नहीं दिए हैं।

अशुद्ध - प्रकाश ने मुझे गाली क्यों दिया ?

शुद्ध - प्रकाश ने मुझे गाली क्यों दी ?

अशुद्ध - जल्दबाजी में मैनें पत्र नहीं पढ़ पाया।

शुद्ध - जल्दबाजी में मैं पत्र नहीं पढ़ पाया।

अशुद्ध - मैं आपकी प्रतिरक्षा करता रहा।

शुद्ध - मैं आपकी रक्षा करता रहा।

अशुद्ध - नीरज ने नीना को कहा।

शुद्ध - नीरज ने नीना से कहा।

अशुद्ध - कृष्ण पितांबर धारण करते थे।

शुद्ध - कृष्ण पीतांबर धारण करते थे।

अशुद्ध - बहुत मशक्कत के बाद चोरों को 

पकङा गया।

शुद्ध - बहुत मशक्कत के बाद चोर पकङे गए।

अशुद्ध - गोपाल की दोनों गाय सफेद हैं।

शुद्ध - गोपाल की दोनों गायें सफेद हैं।

अशुद्ध - डॉक्टर ने कहा कि हरेक गायें दूध 

नहीं देती।

शुद्ध - डॉक्टर ने कहा कि हरेक गाय दूध नहीं 

देती।

अशुद्ध - बाग में अमरूद, आम, अनार, अंजीर 

के पेङ हैं।

शुद्ध - बाग में अमरूद, आम, अनार और अंजीर 

के पेङ हैं।

अशुद्ध - पुनीत का स्वास्थ ठीक है।

शुद्ध - पुनीत का स्वास्थ्य ठीक है।

अशुद्ध - पवन को उपरोक्त शर्तें स्वीकृत हैं।

शुद्ध - पवन को उपर्युक्त शर्तें स्वीकृत हैं।

अशुद्ध - दीपक को पैसे दे देने पर भी वह 

काहे को आया है।

शुद्ध - दीपक को पैसे दे देने पर भी वह क्यों 

आया है ?

अशुद्ध - महाविद्यालय का देख अरुण बोला कि 

मैं अगले साल यहाँ पढ़ता था।

शुद्ध - महाविद्यालय को देख अरुण बोला कि 

मैं पिछले साल यहाँ पढ़ता थ।

अशुद्ध - सूर्य प्रतिदिन पश्चिम में डूब रहा है।

शुद्ध - सूर्य प्रतिदिन पश्चिम में डूबता है।

अशुद्ध - मेरी सफलता मेरे परिश्रम पर निर्भर 

करती है।

शुद्ध - मेरी सफलता मेरे परिश्रम पर निर्भर है।

अशुद्ध - भारत में कितने असंख्य लोग दुःखी 

है।

शुद्ध - भारत में असंख्य लोग दुःखी हैं।

अशुद्ध - उनके हाथों में बेङियाँ पङी थी।

शुद्ध - उनके पैरों में बेङियाँ पङी थीं।

अशुद्ध - तरुण नवयुवक उत्साही होते हैं।

शुद्ध - नवयुवक उत्साही होते हैं।

अशुद्ध - राज्य उसके लिए एक थाती थी।

शुद्ध - राज्य उसके लिए थाती था।

अशुद्ध - शायद आज आँधी अवश्य आएगी।

शुद्ध - शायद आज आँधी आएगी।

अशुद्ध - यह मेरी पैत्रिक सम्पत्ति है।

शुद्ध - यह मेरी पैतृक सम्पत्ति है।

अशुद्ध - समाज के अन्तर्गत भ्रष्टाचार व्याप्त है।

शुद्ध - समाज में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

अशुद्ध - विख्यात डाकू मानसिंह मारा गया।

शुद्ध - कुख्यात डाकू मानसिंह मारा गया।

अशुद्ध - भेङों, बकरियों और गायों का वध 

अनुचित है।

शुद्ध - पुस्तक में चिन्ह मत लगाओ।

अशुद्ध - राजीव ने उत्साह के साथ कष्ट सहन 

किए।

शुद्ध - राजीव ने धैर्य के साथ शोक सहन 

किया।

अशुद्ध - यह वाक्य अनेक-अनेक भावों को 

प्रकट करता है।


वाक्य शुद्धि-5

 वाक्य शुद्धि-5

13. लिंग, वचन तथा क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

वाक्यों में विशेष्य जिस-जिस लिंग का होता है 

उसके लिए प्रयुक्त विशेषण भी उसी लिंग का 

होना चाहिए। हिन्दी भाषा मे अन्य भाषाओं की 

अपेक्षा क्रिया भी कर्ता या विषय के लिंग के 

अनुसार ही प्रयुक्त होती है, जैसे - बालक जा 

रहा है और बालिका जा रही है। ’बालक’ शब्द 

पुल्लिंग है इसलिए ’जा रहा है’ यह क्रिया पद 

का प्रयोग किया गया, जबकि ’बालिका’ शब्द 

स्त्रीलिंग है इसलिए ’जा रही’ क्रिया पद उसके 

साथ जुङ गया। अतः हिन्दी में कर्ता या विषय 

के अनुकूल क्रिया पद के प्रयोग का ध्यान रखना 

आवश्यक है। जहाँ लिंग, वचन का तथा उनके 

अनुकूल क्रिया पद का प्रयोग नहीं होता है वहाँ 

लिंग, वचन तथा क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ हो 

जाती हैं।


जैसे -

अशुद्ध - मोहन! थोङी देर हमारे वस्तुओं का 

ध्यान रखना।

शुद्ध - मोहन! थोङी देर हमारी वस्तुओं का 

ध्यान रखना।

अशुद्ध - सुन, वह लङकी मधुर गीत गा रहा 

है।

शुद्ध - सुन, वह लङकी मधुर गीत गा रहा है।

अशुद्ध - विद्यालय में कई विषय पढ़ना पढ़ता 

है।

शुद्ध - विद्यालय में कई विषय पढ़ने पढते है।

अशुद्ध - ओह! उन सबकी सारा आकृति विकृति 

हो गए।

शुद्ध - ओह! उन सबकी सारी आकृतियाँ विकृत 

हो गई है।

अशुद्ध - प्रत्येक छात्र अनुपस्थिति दण्ड देनी 

होगी।

शुद्ध - प्रत्येक छात्र को अनुपस्थिति दण्ड देना 

पङेगा।

अशुद्ध - इतनी पुस्तकें सभी को नहीं मिलेंगे।

शुद्ध - इतनी पुस्तकंे किसी को नहीं मिलेंगी।

अशुद्ध - यह कार्य इतना आसान नहीं है, इसमें 

देरी लग सकता है।

शुद्ध - यह कार्य इतना आसान नहीं है इसमें 

देरी लग सकती है।

अशुद्ध - कृष्ण गाय चराने जाता है और मधु 

गाय दोहने जाता है।

शुद्ध - कृष्ण गाय चराने जाता है और मधु गाय 

दुहने जाती है।

अशुद्ध - पत्र डाल कर हम अभी आई।

शुद्ध - पत्र डाल कर हम अभी आए।

अशुद्ध - प्रसन्न होकर गृहपति ने उपहार में 

कंगन दी

ंशुद्ध - प्रसन्न होकर गृहपति ने उपहार में 

कंगन दिए।

अशुद्ध - पूर्वाह्न दोपहर से पहले की समय होती 

है।

शुद्ध -पूर्वाह्न दुपहर से पहले का समय होता है।

अशुद्ध - पारलौकिक ज्ञान प्राप्त करनी कठिन 

है।

शुद्ध - पारलौकिक ज्ञान प्राप्त करना कठिन है।

अशुद्ध - पुरुषोत्तम और करीम खाँ पुराना समय 

देखे हैं।

शुद्ध - पुरुषोत्तम और करीम खाँ ने पुराना 

समय देखा है।

अशुद्ध - बस पुल से गिर गई, हमें यह समाचार 

देर से मिली।

शुद्ध - बस पुल से गिर गई, हमें यह समाचार 

देर से मिला।

अशुद्ध - दशरथ की आज्ञा से राम और सीता 

वन को गई।

शुद्ध - दशरथ की आज्ञा से राम और सीता वन 

को गए।

अशुद्ध - रमेश की गंेद से शीशा टूट कर गिर 

पङी।

शुद्ध - रमेश की गंेद से शीशा टूट कर गिर 

पङा।

अशुद्ध - वे धन्य होते हैं जो सबका भला करता 

है।

शुद्ध - वे धन्य होते हैं जो सबका भला करते 

हैं।

अशुद्ध - वहाँ मत जाओ यह बात तुमसे पहले 

ही कहा गया था।

शुद्ध - वहाँ मत जाओ, यह बात तुमसे पहले भी 

कही गई थी।

अशुद्ध - विद्यालय में दस छात्र और एक छात्रा 

कक्षा में बैठ है।

शुद्ध - विद्यालय में दस छात्र और एक छात्रा 

कक्षा में बैठे हैं।

अशुद्ध - अन्ततोगत्वा उसका प्राण उङ गया।

शुद्ध - अन्ततोगत्वा उसके प्राण निकल गए।

अशुद्ध - साम्प्रदायिक दंगों के हालातों में चुनाव 

सम्भव नहीं है।

शुद्ध - साम्प्रदायिक दंगों के इन हालात में 

चुनाव सम्भव नहीं है।

अशुद्ध - उसकी आँख से आँसू बह रहा था।

शुद्ध - उसकी आँखों से आँसू बह रहे थे।

अशुद्ध - कमल की घङी में अभी तीन बजा है।

शुद्ध - कमल की घङी में अभी तीन बजे हैं।

अशुद्ध - अंको की औसत अच्छी है।

शुद्ध - अंको की औसत अच्छा है।

अशुद्ध - घाटियों में अभ्यास हेतु स्काउटों के 

दल आए हैं।

शुद्ध - घाटियों में अभ्यास हेतु स्काउटों के दल 

आया है।

अशुद्ध - जन्तु विज्ञानी डॉल्फिन का शिकार 

पसन्द नहीं करता।

शुद्ध - जन्तु विज्ञानी डॉल्फिन का शिकार 

पसन्द नहीं करते।

अशुद्ध - राजनीतिज्ञों के हस्तक्षेप से खेल पर 

बुरे असर पङ रहे है।

शुद्ध - राजनीतिज्ञों के हस्तक्षेप से खेल पर 

बुरा असर पङ रहा है।

अशुद्ध - योजनाकाल में शेष धन दूसरी 

परियोजनाओं पर व्यय होंगे।

शुद्ध - योजनाकाल में शेष धन दूसरी 

परियोजनाओं पर व्यय होगा।

अशुद्ध - सुगंधित लाल रंग के गुलाब अधिक 

पसन्द किया जाता है।

शुद्ध - लाल रंग के सुगंधित गुलाब अधिक 

पसन्द किए जाते हैं।

अशुद्ध - ताजमहल बीस वर्ष में बना था।

शुद्ध - ताजमहल बीस वर्षों में बना था।

14. वचन सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

मुख्यतः होने वाली अशुद्धियों के संशोधन 

सहित अभ्यास हेतु कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए 

जा रहे हैं।

जैसे -

अशुद्ध - आज के लोगों का व्यक्तित्व पहले के 

लोगों जैसा महान् नहीं है।

शुद्ध - आज के लोगों का व्यक्तित्व पहले के 

लोगांे जैसा महान् नहीं है।

अशुद्ध - हम दोनों की स्थिति समान है।

शुद्ध - हम दोनों की स्थितियाँ समान है।

अशुद्ध - तुम्हें अपनी शिक्षा पर अहंकार होना 

चाहिए।

शुद्ध - तुम्हें अपनी शिक्षा पर गर्व होना चाहिए।

अशुद्ध - समादरणीय प्रधानाध्यापिका जी कहाँ 

हैं ?

शुद्ध - समादरणीया प्रधानाध्यापिका जी कहाँ 

हैं?

अशुद्ध - देशभक्त बङी-बङी यातनाओं के सहते 

हैं।

शुद्ध - देशभक्त बङी-बङी यातनाओं को सहते 

हैं।

अशुद्ध - मुझे मेला में जाना है।

शुद्ध - मुझे मेले में जाना है।

अशुद्ध - वह बालक जन्मते ही मर गया।

शुद्ध - वह बालक जन्म लेते ही मर गया।

अशुद्ध - यह महिला विद्वान है।

शुद्ध - यह महिला विदुषी है।

अशुद्ध - उसकी सौन्दर्यता कभी कम न होगी।

शुद्ध - उसका सौन्दर्य कभी कम न होगा।

अशुद्ध - तब शायद यह काम अवश्य हो 

जाएगा।

शुद्ध - तब शायद यह काम हो जाएगा।

अशुद्ध - सुभद्रा कुमारी चौहान बङी जीवंत कवि 

थीं।

शुद्ध - सुभद्रा कुमारी चौहान बङी जीवंत 

कवयित्री थीं।

अशुद्ध - सप्रमाण सहित उत्तर दीजिए।

शुद्ध - प्रमाण सहित उत्तर दीजिएए अथवा 

सप्रमाण उत्तर दीजिए।

अशुद्ध - मेरे घर में केवल मात्र एक चारपाई 

है।

शुद्ध - मेरे घर में केवल एक चारपाई है।

अशुद्ध - कामायनी के लेखक जयशंकर प्रसाद 

हैं।

शुद्ध - कामायनी के रचयिता जयशंकर प्रसाद 

हैं।

अशुद्ध - मनुष्य को संकट में धैर्यता रखनी 

चाहिए।

शुद्ध - मनुष्य को संकट में धैर्य रखना चाहिए।

अशुद्ध - सीता राम की स्त्री थी।

शुद्ध - सीता राम की पत्नी थी।

अशुद्ध - गाँधीजी के असामयिक निधन से देश 

में दुःख छा गया।

शुद्ध - गाँधीजी के असामयिक निधन से देश में 

शोक छा गया।

अशुद्ध - यहाँ शुद्ध गाय का दूध मिलता है।

शुद्ध - यहाँ गाय का शुद्ध दूध मिलता है।

अशुद्ध - मोतियों का यह हार अमूल्य है।

शुद्ध - मोतियों का यह हार बहुमूल्य है।

अशुद्ध - लोकसभा की बक-झक से मेरे कान 

भर गए थे।

शुद्ध - लोकसभा की बक-झक से मेरे कान पक 

गए थे।

अशुद्ध - श्याम आज ही कलकत्ता से वापस 

लौटा है।

शुद्ध - श्याम आज ही कलकत्ता से लौटा है।

अशुद्ध - यद्यपि तुम अविश्वसनीय हो, परन्तु मैं 

तुन्हें अवसर देता है।

शुद्ध - यद्यपि तुम अविश्वसनीय हो, तथापि मैं 

तुम्हें अवसर देता हूँ।

अशुद्ध - बलराम को यहाँ आने के लिए बोल 

दो।

शुद्ध - बलराम को यहाँ आने के लिए कह दो।

अशुद्ध - कैलाश की अभद्रता से मैं क्षुब्धित हूँ।

शुद्ध - कैलाश की अभद्रता से मैं क्षुब्ध हूँ।

अशुद्ध - महादेवी वर्मा हिन्दी की प्रसिद्ध कवि 

है।

शुद्ध - महादेवी वर्मा हिन्दी की प्रसिद्ध कवयित्री 

है।

अशुद्ध - वृक्षों पर कोयल बोल रही है।

शुद्ध - वृक्ष पर कोयल बोल रही है।

अशुद्ध - ऋणी, मुनी और गुरु देश की 

वास्तविक धरोहर हैं।

शुद्ध - ऋषि, मुनी और गुरु देश की वास्तविक 

धरोहर है।

अशुद्ध - कई सौ वर्ष तक भारत के गले में 

पराधीनता की बेङियाँ पङी रहीं।

शुद्ध - कई सौ वर्षों तक भारत के पाँवों में 

पराधीनता की बेङियाँ पङी रहीं।

अशुद्ध - ये सुन्दर चित्र मोनालिसा का है।

शुद्ध - यह सुन्दर चित्र मोनालिसा का है।

अशुद्ध - मैंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास किया 

है।

शुद्ध - मैंने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।

अशुद्ध - उज्जवल चरित्र के लिए मानसिक 

दृढ़ता आवश्यक है।

शुद्ध - उज्ज्वल चरित्र के लिए मानसिक दृढ़ता 

आवश्यक है।

अशुद्ध - मधुर स्वर में नीता ने चार कविता 

सुनाए।

शुद्ध - मधुर स्वर में गीता ने चार कविताएँ 

सुनायीं।

अशुद्ध - परीक्षा की तैयारी हेतु मैं, तुम और वह 

पढ़ रहा है।

शुद्ध - परीक्षा की तैयारी हेतु मैं तुम और वह 

पढ़ रहे हैं।

अशुद्ध - कृपया कल घर पधारने की कृपा करें।

शुद्ध - कृपया कल घर पधारें।

अशुद्ध - सच्चा मित्र जीवन में कोई एक ही 

विरला होता है।

शुद्ध - सच्चा मित्र जीवन में कोई एक विरला 

ही होता है।

अशुद्ध - एक गीतों का किताब ले आइएगा।


वाक्य शुद्धि-4

 वाक्य शुद्धि-4

10. सम्बन्ध कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

जहाँ पर दो वस्तुओं या अधिक वस्तुओं का 

परस्पर सम्बन्ध करने वाले चिह्न ’का’, ’के’, ’की’, 

रा, रे, री, ना, ने, नी आदि का प्रयोग होता है, 

लेकिन इन चिह्नों के सामने यदि दूसरा पद 

समास के योग्य हो तो उक्त चिह्न का लोप हो 

जाता है। इसके अतिरिक्त उक्त सम्बन्ध को व्यक्त 

करने वाले चिह्नों का जहाँ प्रयोग नहीं होता है 

वहाँ सम्बन्ध कारक सम्बन्धी अशुद्धि भी मानी 

जाती है।


जैसे -

अशुद्ध - राम श्याम के गाँव अलग-अलग है।

शुद्ध - राम का और श्याम का गाँव 

अलग-अलग है।

अशुद्ध - यह पानी का कुआँ है।

शुद्ध - यह कुआँ है।

अशुद्ध - यह विदेश का आदमी यहाँ कैसे आ 

गया ?

शुद्ध - यह विदेशी यहाँ कैसे आ गया ?

अशुद्ध - यहाँ गाँव के विद्यालयों के छात्र हैं।

शुद्ध - यहाँ ग्रामीण विद्यालयों के छात्र हैं।

अशुद्ध - उत्तम स्वास्थ्य संतुलित भोजन में है।

शुद्ध - उत्तम स्वास्थ्य के लिए सन्तुलित भोजन 

आवश्यक है।

अशुद्ध - गधे के आगे नृत्य करना मूर्खतापूर्ण 

बात है।

शुद्ध - गधे के आगे नृत्य करना मूर्खता की 

बात है।

अशुद्ध - गाँव में यह पानी का कुआँ कैसे सूख 

गया ?

शुद्ध - गाँव में यह कुआँ कैसे सूख गया ?

अशुद्ध - पिताजी ने टिल्लू को फटकारा कि 

तुमका यहाँ क्या काम हैं ?

शुद्ध - पिताजी ने टिल्लू को फटकारा कि 

तुम्हारा यहाँ क्या काम है ?

अशुद्ध - भारतभ्रमण हेतु अपना 

’टिफिन-कैरियर’ लेकर हम चल दिए।

शुद्ध - भारतभ्रमण हेतु हम अपनी भोजन की 

सामग्री लेकर चल दिए।

अशुद्ध - धूम्रपान, मद्यपान आदि अपने ऐसी 

बातों से दूर रहते हैं।

शुद्ध - मैं धूम्रपान, मद्यपान आदि दुर्गुणों से दूर 

रहता हूँ।

अशुद्ध - निम्नलिखित पद में वचन-अशुद्धि है।

शुद्ध - निम्नलिखित पद में वचन की अशुद्धि 

है।

अशुद्ध - सर्वविदित है कि परिवर्तन का नियम 

संसार है।

शुद्ध - सर्वविदित है कि परिवर्तन संसार का 

नियम है।

अशुद्ध - सफेद संगमरमर के ताजमहल की 

सौन्दर्य अवर्णनीय है।

शुद्ध - सफेद संगमरमर के ताजमहल का 

सौन्दर्य अवर्णनीय है।

11. अधिकरण कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

जहाँ पर आधार अर्थ को व्यक्त किया जाता है 

वहाँ ’में, पर’ आदि चिह्नों का प्रयोग होता है। 

यदि चिह्नों के सामने समास के योग्य पद होता 

है तो वहाँ पर समास हो जाने से अधिकरण 

सम्बन्धी चिह्नों का प्रयोग नहीं होता है, परन्तु 

जहाँ आवश्यक होते हुए भी उक्त चिह्नों का 

प्रयोग नहीं किया जाता है तो वहाँ अधिकरण 

कारक सम्बन्धी अशुद्धि होती है।

जैसे -

अशुद्ध - घर कौन है? मुझे कुछ पूछना है।

शुद्ध - घर पर कौन है? मुझे उनसे कुछ पूछना 

है।

अशुद्ध - अधिकारी ने कहा कि अधिसूचना ऐसा 

नहीं कहती।

शुद्ध - अधिकारी ने कहा कि अधिसूचना में 

ऐसा नहीं कहा गया है।

अशुद्ध - आज बजट के ऊपर बहस होगी।

शुद्ध - आज बजट पर बहस होगी।

अशुद्ध - आदर्श वाक्य है कि माता-पिता से 

आस्था रखो।

शुद्ध - आदर्श वाक्य है कि माता-पिता में 

आस्था रखो।

अशुद्ध - इतनी रात गए कुँए में कौन पानी भर 

रहा है ?

शुद्ध - इतनी रात गए कुँए पर कौन पानी भर 

रहा है ?

अशुद्ध - कल सांय से ही चिङिया पेङ में है।

शुद्ध - कल सांय से ही चिङिया पेङ पर है।

अशुद्ध - कन्हैया हलवाई की मिठाई में मक्खियाँ 

बैठ रही है।

शुद्ध - कन्हैया हलवाई की मिठाई पर मक्खियाँ 

बैठ रही है।

अशुद्ध - खस से निर्मित इत्र के भीतर सुगंध 

है।

शुद्ध - खस से निर्मित इत्र में सुगंध है।

अशुद्ध - मुगलगार्डन राष्ट्रपति भवन पर है।

शुद्ध - मुगल गार्डन राष्ट्रपति भवन में है।

अशुद्ध - मैं प्रार्थना करता हूँ कि आपका घर 

शान्त रहे।

शुद्ध - मैं प्रार्थना करता हूँ कि आपके घर में 

शान्ति रहे।

अशुद्ध - सम्राट् देश में शासन करता है।

शुद्ध - सम्राट् देश पर शासन करता है।

अशुद्ध - यथार्थ मानव धर्म का विश्वास रखता 

है।

शुद्ध - यथार्थ मानव धर्म पर विश्वास रखता है।

12. संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण के विभक्ति 

रूपों से सम्बन्धित अशुद्धियाँ -

अशुद्ध - आलसी ने भगवान से कहा कि मैं 

चाहता हूँ कि मुझे सुख मिले।

शुद्ध - आलसी ने भगवान से कहा कि मैं 

चाहता हूँ कि मैं सुखी रहूँ।

अशुद्ध - आपका कुत्ता भाग गया, कहाँ से 

आएगा?

शुद्ध - आपका कुत्ता भाग गया, अब वह कहाँ 

से आएगा ?

अशुद्ध - कबीर ने कहा कि अकेला वही दुःखी 

हूँ।

शुद्ध - कबीर ने कहा कि अकेला मैं ही दुःखी 

हूँ।

अशुद्ध - कृष्ण और राम अपने घर गए।

शुद्ध - कृष्ण और राम अपने-अपने घर गए।

अशुद्ध - गौतम बुद्ध की मूर्ति में एक आभा नृत्य 

करती दिखाई देती है।

शुद्ध - गौतम बुद्ध की मूर्ति में एक आभा 

प्रतिभासित होती है।

अशुद्ध - गायत्री अपना पढ़ती है और घर का 

काम भी करती है।

शुद्ध - गायत्री पढ़ती है और अपने घर का 

काम भी करती है।

अशुद्ध - चार लङकियाँ और दो बालकों का 

ध्यान रखना।

शुद्ध - चार लङकियों और दो बालकों का 

ध्यान रखना।

अशुद्ध - पक्षी ने घोंसला वृक्ष पर बनाया।

शुद्ध - पक्षी ने वृक्ष पर अपना घोंसला बनाया।

अशुद्ध - भिक्षुओं का यह मानना है कि उससे 

मांगो, जो धन रखता हो।

शुद्ध - भिक्षुओं का यह मानना है कि जिसके 

पास धन हो, उससे माँगो।

अशुद्ध - डाक बंगले के कमरे में दो दरवाजे 

थे, दोनों बन्द थे।

शुद्ध - डाक बंगले के कमरे में दो दरवाजे थे 

और वे दोनों बन्द थे।

अशुद्ध - दुकानदार ने कहा कि खाना-कपङा 

का पैसा कौन देगा ?

शुद्ध - दुकानदार ने कहा कि खाने-कपङे का 

पैसा कौन देगा ?

अशुद्ध - सेठ भिखारी को पीट रहा था मैंने 

और आपने वह सब देखा।

शुद्ध - सेठ भिखारी को पीट रहा था, आपने 

और मैंने वह सब देखा।

अशुद्ध - संजय सुस्त है, काम नहीं करता है।

शुद्ध - संजय सुस्त है, कोई काम नहीं करता 

है।

अशुद्ध - सभी को परस्पर एक दूसरे से मिलकर 

रहना चाहिए।

शुद्ध - सभी को परस्पर मिलकर रहना चाहिए।

अशुद्ध - स्वयं को दोषों को छुपाना तथा दूसरे 

के दोष निकालना सरल है।

शुद्ध - स्वयं के दोषों को छुपाना तथा दूसरों 

के दोष निकालना सरल है।

अशुद्ध - स्लेट का परीक्षा परीणाम सुनकर गीता 

को ऐसा धक्का लगा कि गिर पङी।

शुद्ध - स्लेट का परीक्षा परिणाम सुनकर गीता 

को ऐसा धक्का लगा कि वह गिर पङी।


वाक्य शुद्धि-3

वाक्य शुद्धि-3

6. कर्म कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -


वाक्य में कर्म पर अधिक बल देने के लिए ’को’ 

चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

जैसे -

अशुद्ध - इस कार्य में रमेश ने सफलता को 

प्राप्त नहीं किया।

शुद्ध - रमेश ने इस कार्य में सफलता प्राप्त 

नहीं की।

अशुद्ध - इलाहाबादी आम जिसने भी खाए है, 

प्रशंसा की है।

शुद्ध - इलाहाबादी आम जिसने भी खाए हैं, 

उनकी प्रशंसा की है।

अशुद्ध - उसको तो देर से आने की आदत है।

शुद्ध - उसे तो देर से आने की आदत है।

अशुद्ध - उद्योगी व्यक्ति समय को नष्ट नहीं 

करते।

शुद्ध - उद्योगी व्यक्ति समय नष्ट नहीं करते।

अशुद्ध - कश्मीर सीमा पर सरकार आतंक को 

कभी सहन नहीं करेगी।

शुद्ध - कश्मीर में सरकार आतंकवाद कभी सहन 

नहीं करेगी।

अशुद्ध - इस पाठ को पढ़ो।

शुद्ध - यह पाठ पढ़ो।

अशुद्ध - मुझे बहुत पुस्तकों को पढ़ना पङता 

है।

शुद्ध - मुझे बहुत पुस्तकें पढ़नी पङती हैं।

अशुद्ध - महात्मा गाँधी जी ने हरिजन को 

सम्बल दिया।

शुद्ध - महात्मा गाँधी जी ने हरिजनों को संबल 

दिया।

अशुद्ध - दीनानाथ प्रतिदिन पाठशाला को जाता 

है।

शुद्ध - दीनानाथ प्रतिदिन पाठशाला जाता है।

अशुद्ध - उसको तो समझ में आता नहीं।

शुद्ध - उसे तो समझ में आता नहीं।

7. करण कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

जहाँ साधन रूप में प्रयुक्त करण का प्रयोग होता 

है वहाँ ’से’ चिह्न का प्रयोग होता है, लेकिन 

करण पद के सामने वाले शब्द के साथ समास 

हो जाने पर ’से’ चिह्न लुप्त हो जाता है।

जैसे -

अशुद्ध - जल्दी करो नल में से पानी भर लो।

शुद्ध - जल्दी करो, नल से पानी भर लो।

अशुद्ध - प्रिय शिष्य आनन्द ने गौतम बुद्ध की 

दीक्षा ली।

शुद्ध - प्रिय शिष्य आनन्द ने गौतम बुद्ध से 

दीक्षा ली।

अशुद्ध - तीन दिन से वह बस के साथ ही 

यात्रा कर रहा है।

शुद्ध - तीन दिन से वह बस से यात्रा कर रहा 

है।

अशुद्ध - अपनी गरज को नाक रगङता फिरता 

है।

शुद्ध - अपनी गरज से नाक रगङता फिरता है।

अशुद्ध - सुनील ने चिढ़ते हुए कहा कि मुझे 

फूल मत मारो।

शुद्ध - सुनील ने चिढ़ते हुए कहा कि मुझे फूल 

से मत मारो।

अशुद्ध - यह सरकारी कार्यालय ईंट और चूने 

का है।

शुद्ध - यह सरकारी कार्यालय ईंट और चूने से 

बनाया गया है।

अशुद्ध - यह अवतरण ’सूर के पद’ का लिया 

गया है।

शुद्ध - यह अवतरण ’सूर के पद’ से लिया गया 

है।

8. सम्प्रदान कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

सम्प्रदान कारक का चिह्न ’के लिए’ है, किन्तु 

हिन्दी में इसके लिए ’को’ चिह्न भी मान्य है। 

वाक्य का आकार अनावश्यक लम्बा न हो 

इसलिये चतुर्थी या सम्प्रदान के अर्थ में बहुधा 

’को’ चिह्न का प्रयोग होता है तथापि ’के लिये’ 

सर्वथा वर्जित नहीं है, अपितु जहाँ वाक्य स्वरूप 

या शब्द समन्वय जिस चिह्न (के लिए/को) से 

अच्छा प्रतीत होता हो तो वहाँ उसका प्रयोग 

होना चाहिए।

जैसे -

अशुद्ध - पिता ने पुत्र के लिए एक रुपया दिया।

शुद्ध - पिता ने पुत्र को एक रुपया दिया।

अशुद्ध - कुछ लोग खाने को जीते हैं, और 

कुछ जीने को खाते हैं।

शुद्ध - कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं और 

कुछ जीने के लिए खाते हैं।

अशुद्ध - कृपया आप मेरे लिए क्षमा दें।

शुद्ध - कृपया आप मुझे क्षमा करें।

अशुद्ध - गाँधी जी ने देश के लिए स्वतंत्रता 

दिलाई।

शुद्ध - गाँधी जी ने देश को स्वतंत्रता दिलाई।

अशुद्ध - पुजारी जी ने भक्तों के लिए भजन 

सुनाया।

शुद्ध - पुजारी जी ने भक्तों के लिए भजन 

सुनाया।

अशुद्ध - पंचवर्षीय योजना में कृषि-सुधार पर 

बहुत महत्त्व दिया गया है।

शुद्ध - पंचवर्षीय योजना में कृषि-सुधार को 

बहुत महत्त्व दिया गया है।

अशुद्ध - दरगाह शरीफ का दरवाजा सबको 

खुला रहता है।

शुद्ध - दरगाह शरीफ का दरवाजा सबके लिए 

खुला रहता है।

अशुद्ध - ललिता ने अपनी सहेली के लिए 

निमंत्रण-पत्र दिया।

शुद्ध - ललिता ने अपनी सहेली को 

निमंत्रण-पत्र दिया।

9. अपादान कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

जिस वस्तु से कोई वस्तु अलग होती है वहाँ 

अपादान कारक के चिह्न ’से’ का प्रयोग होता है। 

इसी प्रकार एक वस्तु या अनेक वस्तुओं से 

दूसरी वस्तु की तुलना करने के लिए ’भी’ चिह्न 

का प्रयोग होता है। ऐसे स्थल पर ’से’ का 

प्रयोग न करने से या इसका अन्यत्र प्रयोग करने 

से भी वाक्य अशुद्ध हो जाते हैं।

जैसे -

अशुद्ध - वह आज सवेरे का ऊब रहा है।

शुद्ध - वह आज सुबह से ऊब आ रहा है।

अशुद्ध - घासी गाँव का दूध लाकर लोगों को 

बेचता है।

शुद्ध - घासी गाँव से दूध लाकर लोगों को 

बेचता है।

अशुद्ध - वहाँ का घी शुद्ध होता है।

शुद्ध - वहाँ से लाया हुआ घी शुद्ध होता है।

अशुद्ध - करोङी ने बैंक में चौक भँजा लिया।

शुद्ध - करोङी ने चौक भँजाकर बैंक से 

धनराशि ले ली।

अशुद्ध - घर में अत्यंत दुःखी होकर पवन वहाँ 

आ गया।

शुद्ध - अत्यन्त दुःखी होकर पवन घर से यहाँ 

आ गया।

अशुद्ध - घुङसवारी सीखते हुए मनोज घोङे पर 

से गिर पङा।

शुद्ध - घुङसवारी सीखते हुए मनोज घोङे से 

गिर पङा।

अशुद्ध - चंचल मन के होते हुए संसार में 

विरक्त होना कठिन है।

शुद्ध - चंचल मन के होते हुए संसार से विरक्त 

होना कठिन है।

अशुद्ध - छुट्टी की घण्टी बजते ही छात्र नौ दो 

ग्यारह हो गए।

शुद्ध - छुट्टी की घण्टी बजते ही छात्र स्कूल से 

भाग गए।

अशुद्ध - बैंगलोर से चलकर दिल्ली-मेल जयपुर 

आ गया।

शुद्ध - बैंगलोर से चलकर रेलगाङी जयपुर आ 

गई।

अशुद्ध - दौङ की प्रतियोगिता में उन सभी में 

मैं ही पहले पहुँचा।

शुद्ध - दौङ की प्रतियोगिता में उन सब में से 

मैं ही पहले पहुँचा।


वाक्य शुद्धि-2

 वाक्य शुद्धि-2

4. क्रिया सम्बन्धी अशुद्धियाँ -


क्रिया पद का सही प्रयोग न होने से वाक्य का 

आशय अस्पष्ट हो जाता है। क्रिया पद के प्रयोग 

के समय कर्ता पद से समन्वय न होने से वाक्य 

का स्वरूप ही अस्पष्ट हो जाता है। कहीं काल 

सम्बन्धी अशुद्धि और कहीं वचन सम्बन्धी अशुद्धि 

वाक्य को पूर्णतया निरर्थक बना देती है। क्रिया 

सम्बन्धी अशुद्धियों के कुछ उदाहरण प्रस्तुत किए 

जा रहे हैं।

जैसे -

अशुद्ध - क्या उस प्रश्न का हल करने 

आवश्यकता हैं ?

शुद्ध - क्या उस प्रश्न के हल की आवश्यकता 

है ?

अशुद्ध - वह आज दूध निकालकर गायों को 

चराने का काम करेगा।

शुद्ध - वह आज दूध दुहकर गायें चराएगा।

अशुद्ध - गाँव के प्रधानाध्यापक के पदोन्नति पर 

जाने पर गाँव वालों ने उन्हें अभिनन्दन-पत्र 

प्रदान किया।

शुद्ध - गाँव के प्रधानाध्यापक की पदोन्नति होने 

पर गाँव वालों ने उन्हें अभिनन्दन-पत्र भेंट 

किया।

अशुद्ध - जेम्सवाट ने भाप के इंजन की खोज 

की।

शुद्ध - जेम्सवाट ने भाप के इंजन का 

आविष्कार किया।

अशुद्ध - जगदीश चन्द ने वसु ने टेलीफोन की 

उत्पत्ति की थी।

शुद्ध - जगदीश चन्द वसु ने टेलीफोन का 

आविष्कार किया था।

अशुद्ध - अच्छे बच्चों को माता-पिता की आज्ञा 

माननी चाहिए।

शुद्ध - अच्छे बच्चों को माता-पिता की आज्ञा 

का पालन करना चाहिए।

अशुद्ध - अब्राहम लिंकन देवता था।

शुद्ध - दास समुदाय के लिए अब्राहम लिंकन 

देवता के समान थे।

अशुद्ध - कुणाल साँप देखा और भाग लिया।

शुद्ध - कुणाल साँप को देखते ही भाग गया।

अशुद्ध - चालक ने पूछा कि यह सङक कहाँ 

जाती है ?

शुद्ध - चालक ने पूछा कि इस सङक से कहाँ 

पहुँचा जा सकता है ?

अशुद्ध - जब से जोधपुर से आया हूँ मैं बीमार 

हूँ।

शुद्ध - जोधपुर से लौटने के बाद मैं लगातार 

बीमार हूँ।

अशुद्ध - पानी तेल से भारी है।

शुद्ध - पानी का घनत्व तेल से अधिक है।

अशुद्ध - बिना अभ्यास के कोई प्रवीण नहीं हो 

सकता।

शुद्ध - बिना अभ्यास किए, कोई प्रवीण नहीं हो 

सकता।

अशुद्ध - स्त्रियों का कल्याण उन्हें सुविधा प्रदान 

करने से हो सकता है।

शुद्ध - स्त्रियों का कल्याण उनका आर्थिक और 

सामाजिक स्तर सुधारने से हो सकता है।

अशुद्ध - योजना आयोग देश की उन्नति कर 

रहा है।

शुद्ध - योजना आयोग देश की उन्नति में 

सहयोग कर रहा है।

अशुद्ध - यद्यपि वह गरीब है, किन्तु संतुष्ट है।

शुद्ध - गरीब होने पर भी वह सन्तोषी है।

अशुद्ध - यदि तुम अधिक खाओगे तो बीमार 

पङ जाओगे।

शुद्ध - अधिक खाने से तुम बीमार पङ जाओगे।

अशुद्ध - यात्री खाने के सस्ते भोजनालय में 

गए।

शुद्ध - यात्री उस भोजनालय में गए जहाँ खाना 

सस्ता था।

अशुद्ध - रामू ने आम तोङा और भाग गया।

शुद्ध - रामू आम तोङ कर भाग गया।

अशुद्ध - रात अन्धेरी है, लालटेन ले लो।

शुद्ध - बाहर अन्धेरी है इसलिए लालटेन ले 

लो/लेकर चली।

अशुद्ध - गणेश यहाँ आए बिना नहीं रह सकता 

है।

शुद्ध - गणेश यहाँ आए बिना नहीं रह सकता।

अशुद्ध - वह ग्रंथ विद्क्तापूर्ण लिखा है।

शुद्ध - वह ग्रंथ विद्वतापूर्ण है।

अशुद्ध - छात्रों ने गुरु जी को अभिनन्दन-पत्र 

प्रदान किया।

शुद्ध - छात्रों ने गुरु जी को अभिनन्दन-पत्र 

भेंट किया।

अशुद्ध - तेज तूफान के बावजूद जहाज समुद्र 

तैर ही गया।

शुद्ध - तेज तूफान के बावजूद जहाज समुद्र 

पार कर ही गया।

अशुद्ध - युग की माँग का यह बीङा कौन 

चबाता है ?

शुद्ध - कृपया गंदगी मत कीजिए।

अशुद्ध - कृपया गंदगी न करें।

अशुद्ध- कबड्डी खेलने लङके रोज जाया किए 

थे।

शुद्ध - लङके रोज कबड्डी खेलने जाया करते 

थे।

5. कर्ता कारक सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

सकर्मक एवं भूतकाल की क्रिया होने पर कर्ता 

के साथ ’ने’ चिह्न अवश्य होता है, लेकिन 

अकर्मक क्रिया  के साथ ’ने’ चिह्न का प्रयोग 

नहीं होता है। साथ ही संयुक्त क्रिया व 

भूतकालिक क्रिया के साथ होने पर कर्ता के 

साथ ’ने’ चिह्न नहीं होता है। इसी प्रकार मुख्य 

क्रिया के सकर्मक एवं भूत कृदन्त होने पर कर्ता 

के साथ ’ने’ चिह्न का प्रयोग होता है।

जैसे -

अशुद्ध - मैं लेख लिखा।

शुद्ध - मैंने लेख लिखा।

अशुद्ध - वह कहा कि मैं स्कूल में पढ़ आया।

शुद्ध - उसने कहा कि मैं स्कूल में पढ़ आया।

अशुद्ध - उस छोटी बच्ची ने रोया।

शुद्ध - वह छोटी बच्ची रोयी।

अशुद्ध - राम ने पुस्तक पढ़कर घर गया।

शुद्ध - राम पुस्तक पढ़कर घर गया।

अशुद्ध - श्याम ने कृष्ण को देखकर बहुत हँसा।

शुद्ध - श्याम कृष्ण को देखकर बहुत हँसा।

अशुद्ध - कवि कवि सम्मेलन अच्छी कविता 

सुनाई।

शुद्ध - कवि ने कवि सम्मेलन में अच्छी कविता 

सुनाई।

अशुद्ध - असम की दानादार चाय प्रसिद्ध है।

शुद्ध- असम की दानेदार चाय प्रसिद्ध है।

अशुद्ध - कल से आज तक मैं सारी पुस्तक पढ़ 

डाली।

शुद्ध - कल से आज तक मैंने सारी पुस्तक पढ़ 

डाली।

अशुद्ध - कल का क्या भरोसा आयु क्षणभंगुर 

है।

शुद्ध - कल का क्या भरोसा जीवन क्षणभंगुर 

है।

अशुद्ध - चौथे प्रश्न में तुम सबों ने यह भूल 

की।

शुद्ध - चौथे प्रश्न में तुम सबने यह भूल की।

अशुद्ध - चिकित्सक ने कहा कि अधिक बात मत 

करो।

शुद्ध - चिकित्सक ने कहा कि अधिक बातें मत 

करो।

अशुद्ध - बिमारी में भी परीक्षा देकर आया है 

शायद वह अवश्यक पास हो जाए।

शुद्ध - बीमारी में भी परीक्षा देकर आया है, 

सम्भवतः वह पास हो जाए।

अशुद्ध - तीन गाय और दो भैंसों ने कालूनाथ 

का सारा खेत उजाङ दिया।

शुद्ध - तीन गायों और दो भैंसों ने कालूनाथ 

का सारा खेत उजाङ दिया।

अशुद्ध - तुम दो या न दो, मैंने तुम्हारा साथ 

देना है।

शुद्ध - तुम दो या न दो, मुझे तुम्हारा साथ 

देना है।

अशुद्ध - तुम्हारे करने पर भी हमारे को तुम्हारी 

सहायता नहीं चाहिए।

शुद्ध - तुम्हारे कहने पर भी हमें तुम्हारी 

सहायता नहीं चाहिए।

अशुद्ध - राकेश को छुपते हुए मैं अपनी आँखों 

से देखा।

शुद्ध - मैंने अपनी आँखों से राकेश को छुपते 

हुए देखा।


वाक्य शुद्धि-पार्ट एक

वाक्य शुद्धि-पार्ट एक

हिंदी व्याकरण 


विचारों की परस्पर भावाभिव्यक्ति का सबसे बङा 

साधन भाषा है। जिसमें वाक्य का स्थान 

सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण होता है। किसी विचार 

अथवा भाव को स्पष्ट एवं पूर्णता के साथ व्यक्त 

करने वाला पद समूह वाक्य कहा जाता है। 

प्रसिद्ध व्याकरण पण्डित कामता प्रसाद गुरु के 

अनुसार ’’एक पूर्ण विचार व्यक्त करने वाला शब्द 

समूह वाक्य कहलाता है।’’

भाषा में अशुद्धियाँ प्रायः वर्तनी और व्याकरण की 

ही अधिक होती हैं तथा वर्तनी की अशुद्धियाँ भी 

मात्रा और वर्णों से सम्बन्धित होती हैं।

भाषा में अशुद्धियाँ कहाँ-कहाँ और किस प्रकार 

की होती हैं उसके कतिपय उदाहरण नीचे दिए 

जा रहे हैं। पहले संज्ञा सर्वनाम शब्द भेदों से 

सम्बन्धित और बाद में कारक आदि तथा 

व्याकरणांशों से सम्बन्धित कुछ उदाहरण क्रमशः 

प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

वाक्य अशुद्धि कई प्रकार से हो सकती है, 

जिसके विभिन्न उदाहरण क्रमशः इस प्रकार हैं-

1. संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

कई बार संज्ञा पद का उल्लेख करके उसका 

पुनः अनावश्यक पद के रूप में उल्लेख हो जाने 

से वाक्य बोझिल हो जाता है और उसकी 

प्रभावोत्पादकता में कमी आ जाती है।

जैसे -

अशुद्ध - आज आसमान ऊँचाई में बादल हैं।

शुद्ध - आज आसमान में बादल है।

अशुद्ध - मैं सोमवार के दिन आपके गाँव 

आऊँगा।

शुद्ध - मैं सोमवार को आपके गाँव आऊँगा।

अशुद्ध - हरिनारायण को सफल होने में निराशा 

है।

शुद्ध - हरिनारायण को सफल होने की आशा 

नहीं है।

अशुद्ध - वह पशु क्यों रेंकते हैं।

शुद्ध - गधा क्यों रेंकता है।

अशुद्ध - घूस लेने से मना करना ऐसे दृष्टान्त 

के उदाहरण कम मिलते हैं।

शुद्ध - घूस लेने से मना करना ऐसे दृष्टान्त 

कम मिलते हैं।

अशुद्ध - पंडित जी ने कहा कि शुभ कार्य में 

संकट भी आते ही हैं।

शुद्ध - पंडित जी ने कहा कि शुभ कार्य में 

बाधाएँ भी आती ही हैं।

अशुद्ध - परीक्षा दो तारीख के दिन सम्पन्न 

होगी।

शुद्ध - परीक्षा दो तारीख को सम्पन्न होगी।

अशुद्ध - ’भारतीय नारी’ नामक शीर्षक निबंध 

अच्छा है।

शुद्ध - ’भारतीय नारी’ शीर्षक निबंध अच्छा है।

अशुद्ध - भूमिहीन कृषक रामासरे जीता है।

शुद्ध - भूमिहीन कृषक राम के आसरे जीता है।

अशुद्ध - महात्मा के दर्शन से मेरा मन गदगद 

हो गया।

शुद्ध - महात्मा के दर्शन से मैं गद्-गद् हो 

गया।

अशुद्ध - दुविधाग्रस्त दीपक से अध्यापक ने कहा 

कि तुम गीता की पुस्तक पढ़ो।

शुद्ध - दुविधाग्रस्त दीपक से अध्यापक ने कहा 

कि तुम गीता पढ़ो।

अशुद्ध - देश में अराजकता की समस्या बढ़ रही 

है।

शुद्ध - देश में अराजकता बढ़ रही है।

अशुद्ध - सेठ रामलाल ने दान दिया यह उनकी 

अनुकम्पा और कृपा है।

शुद्ध - सेठ रामलाल ने दान दिया यह उनकी 

अनुकम्पा है।

अशुद्ध - सेना के मोर्चा संभालते ही गोलियाँ 

की बाढ़ आ गई।

शुद्ध - सेना के मोर्चा संभालते ही गोलियाँ की 

बौछार आ गई।

अशुद्ध - स्टेशन पर चाय-कॉफी की दुकान है।

शुद्ध - स्टेशन पर चाय और कॉफी की दुकान 

है।

अशुद्ध - सैनिक की छुट्टी की मंजूरी स्वीकृत हो 

गई।

शुद्ध - सैनिक की छुट्टी की प्रार्थना स्वीकृत हो 

गई।

अशुद्ध - सर टॉमसरो ने जहाँगीर को उपहार 

भेंट किया गया।

शुद्ध - सर टॉमसरो ने जहाँगीर को उपहार 

दिया।

अशुद्ध - शिमला के दृश्यावलियाँ सुन्दर हैं।

शुद्ध - शिमला के दृश्य सुन्दर हैं।

अशुद्ध - राजू के पिताजी ने उसे समझाया कि 

वहाँ प्रतिदिन जाने में तुम्हारी क्या अच्छाई है।

शुद्ध - राजू के पिताजी ने उसे समझाया कि 

वहाँ प्रतिदिन जाने में तुम्हारी क्या भलाई है।

अशुद्ध - लालबहादुर शास्त्री जी ख्यातिप्राप्त 

प्रसिद्ध नेता थे।

शुद्ध - लालबहादुर शास्त्री जी ख्यातिप्राप्त नेता 

थे।

अशुद्ध - लगभग 200 वर्षों तक भारत के गले 

में गुलामी की बेङियाँ पङी रहीं।

शुद्ध - लगभग 200 वर्षों तक भारत के पैरों में 

गुलामी की बेङिया पङी रहीं।

अशुद्ध - विकास ने रमेश से कहा कि जिसकी 

लाठी उसकी भैंस वाली कथा सुनी है ?

शुद्ध - विकास ने रमेश से पूछा कि जिसकी 

लाठी उसकी भैंस वाली कहावत सुनी है?

अशुद्ध - विवेक के हाठ उठाते हुए कहा कि 

आपके प्रश्न का समाधान मेरे पास है।

शुद्ध - विवेक ने हाथ उठाते हुए कहा कि 

आपके प्रश्न का उत्तर मेरे पास है।

2. सर्वनाम सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

संज्ञा में जो लिंग, वचन व पुरुष होता है उसके 

सर्वनाम में भी वही लिंग वचन व पुरुष प्रयुक्त 

होना चाहिए, लेकिन व्यवहार में इस विधान की 

अपेक्षा से भाषा में अशुद्धियाँ हो जाती हैं।

जैसे -

अशुद्ध - वह तो गया किन्तु वह उसकी पुस्तक 

नहीं ले गया।

शुद्ध - वह तो गया किन्तु अपनी पुस्तकें नहीं 

ले गया।

अशुद्ध - किरण और उसकी बहिन पढ़ने के 

लिए विद्यालय गई हैं।

शुद्ध - किरण और उसकी बहिन पढ़ने के लिए 

विद्यालय गई हैं।

अशुद्ध - तेरे को यहाँ किसने बुलाया है ?

शुद्ध - तुझे यहाँ किसने बुलाया है ?

अशुद्ध - मेरे को आज किताबें और कापियाँ 

चाहिए।

शुद्ध - आज मुझे भी पुस्तकें और कापियाँ 

चाहिए।

अशुद्ध - वह उसके गाँव से आज ही आया।

शुद्ध - वह अपने गाँव से आज ही आया।

अशुद्ध - यह पुष्प इसकी सुगन्ध से महक रहा 

है।

शुद्ध - यह पुष्प अपनी सुगन्ध से महक रहा है।

अशुद्ध - उसने जल्दी घर जाना था।

शुद्ध - उसे जल्दी घर जाना था।

अशुद्ध - जिन्होंने करना है, वे पाप भी करगे 

रहेंगे।

शुद्ध - जिन्हें करना है, वे पाप भी करके रहेंगे।

अशुद्ध - वह लोग जा रहे हैं।

शुद्ध - वे लोग जा रहे हैं।

3. विशेषण सम्बन्धी अशुद्धियाँ -

विशेषण संज्ञा व सर्वनाम की विशेषता को व्यक्त 

करने वाला शब्द भेद है। इसलिए विशेष्य के 

लिंग वचन विशेषण में भी प्रयुक्त होना चाहिए, 

लेकिन हिन्दी में इस विषय की कई अशुद्धियाँ 

मिलती रहती हैं या विशेषणों का अनावश्यक 

अथवा अपूर्ण प्रयोग भी अशुद्धियों का कारण बन 

जाता है।

जैसे -

अशुद्ध - मोहन कल सारी रातभर जागता रहा।

शुद्ध - मोहन कल रातभर जागता रहा।

अशुद्ध - उनका का काम वास्तव में श्रेष्ठतम है।

शुद्ध - उनका काम वस्तुतः श्रेष्ठ है।

अशुद्ध - नीलाकाश अति स्वच्छ है।

शुद्ध - आकाश अति स्वच्छ है।

अशुद्ध - इतना भारी दुःख उसने कैसे सहा ?

शुद्ध - उसने इतना बङा दुःख कैसे सहन किया 

?

अशुद्ध - हाथी दीर्घ काय पशु है।

शुद्ध - हाथी एक विशालकाय पशु है।

अशुद्ध - तुम लोग अपना लेख लिखो।

शुद्ध - तुम लोग अपना-अपना लेख लिखो।

अशुद्ध - अब महँगाई भारी मात्रा में बढ़ रही 

है।

शुद्ध - अब महँगाई बहुत बढ़ गई है।

अशुद्ध - अल्पायु में भी समग्र ज्ञानी है।

शुद्ध - अल्पायु में भी वह पूर्ण ज्ञानी है।

अशुद्ध - आगामी दुर्घटना कहकर नहीं आती 

है।

शुद्ध - भावी विपत्ति कहकर नहीं आती है।

अशुद्ध - आम नितांत खट्टे हैं इनको और पकने 

दो।

शुद्ध - आम खट्टे हैं इनको और पकने दो।

अशुद्ध - घातक विष, सुन्दर शोभा, बुरी 

कुदृष्टि।

शुद्ध - विष, शोभा, कुदृष्टि।

अशुद्ध - छात्रों ने शिकायत की सवाल पूरा 

गलत था।

शुद्ध - छात्रों ने शिकायत की कि पूरा सवाल 

गलत था।

अशुद्ध - झूठ, चोरी आदि मैं ऐसी बातों से 

घृणा करता हूँ।

शुद्ध - मैं झूठ, चोरी आदि बातों से घृणा करता 

हूँ।

अशुद्ध - पीङा होते हुए भी महावीर ने बहुत 

अधिक धैर्य रखा।

शुद्ध - पीङा होते हुए भी महावीर ने बहुत धैर्य 

रखा।

अशुद्ध - प्रशिक्षक ने कहा कि अवसर केवल एक 

बार मिलता है।

शुद्ध - प्रशिक्षक ने कहा कि अवसर केवल एक 

बार मिलता है।

अशुद्ध - बहुत स्वस्थ होने पर खेलना चाहिए।

शुद्ध - पूर्ण स्वस्थ होने पर खेलना चाहिए।

अशुद्ध - पोलियो के निवारण हेतु सात दिवसीय 

कार्यक्रम आयोजित होगा।

शुद्ध - पोलियो के निवारण हेतु सात दिन का 

कार्यक्रम आयोजित होगा।

अशुद्ध - भीमकाय वृक्ष एक ही क्षण में गिर 

पङा।

शुद्ध - विशाल वृक्ष एक ही क्षण में गिर पङा।

अशुद्ध - मौर्यकालीन समय में लोग सुखी थे।

शुद्ध - मौर्यकाल में लोग सुखी थे।

अशुद्ध - थोङे स्वप्न यथार्थ होते हैं।

शुद्ध - कुछ स्वप्न यथार्थ होते हैं।

अशुद्ध - सब ने अपने कपङे पहिने।

शुद्ध - सब ने अपने-अपने कपङे पहिने।

अशुद्ध - रिश्तेदारों को बहुत बार बुलाया।

शुद्ध - रिश्तेदारों को अनेक बार बुलाया।

अशुद्ध - रुष्ट होते हुए भी आचार्य अत्यन्त 

कोमल वाणी में बोले।

शुद्ध - रुष्ट होते हुए भी आचार्य अत्यन्त मधुर 

वाणी में बोले।

अशुद्ध - विदेशी जहाज को गम्भीर क्षति पहुँची।

शुद्ध - विदेशी जहाज को भारी क्षति पहुँची।


 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.