BREAKING NEWS

Contact

Sunday, October 28, 2018

Subramaniam Swamy correctly told Ban on entry of women in Sabarimala temple : सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को उचित बताया सुब्रमण्यम स्वामी ने


भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने केरल के सबरीमाला मंदिर में स्त्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध को लेकर उसको उचित ठहराया है. सुब्रमण्यम स्वामी के इस बयान पर जबरदस्त हड़कंप मच गया.
Related imagecredit: third party image reference

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी गुरुवार को निरमा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बोल रहे थे. उसी समय उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह मंदिर स्थित है, वहां की स्थिति अलग है. उसका प्रभाव महिलाओं पर बहुत अधिक पड़ता है. जिससे कि रजस्वला स्त्रियों के प्रवेश लेने से उनको नुकसान हो सकता है. इसलिए वहां पर रजस्वला महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाना बहुत ही उचित है.
Image result for सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध को उचित बताया सुब्रमण्यम स्वामी नेcredit: third party image reference


आपको बता दें कि पिछले ही दिनों सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं का उस मंदिर में प्रवेश करने पर जो प्रतिबंध लगा हुआ था, उसे गैरकानूनी ठहराया था. और महिलाओं को प्रवेश देने की बात पर जोर दिया था. कोर्ट के इस फैसले  के बावजूद भारी विरोध के कारण अब मंदिर में ऐसी महिलाओं को प्रवेश नहीं मिल सका तो  दोनों तरफ से एक तरह से विवाद चल रहा है.
इसी बीच इस मुद्दे पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान आ  गया. अब इस मुद्दे पर जबरदस्त चर्चा हो रही है. कुछ लोग तो इस पक्ष में हैं की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश मिलना चाहिए. क्योंकि महिलाओं में जो मासिक धर्म वाली प्रक्रिया है, वह नेचुरल है. उससे किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं है.
Related imagecredit: third party image reference

जबकि कुछ लोगों की यह मान्यता है इस तरह की महिलाओं का प्रवेश मंदिर में नहीं होना चाहिए. इससे मंदिर की पवित्रता भंग होती है. भगवान रुष्ट  होते हैं. उस स्त्री को भी किसी ना किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है. इन दोनों ही बातों को लेकर अलग-अलग मान्यता के कारण महिलाओं को प्रवेश दे या न दे यह असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इन बातों को देखते हुए सबरीमाला मंदिर में जबरदस्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं और भारी संख्या में वहां श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई है.

Tried many times but found not yet broken up this temple of Hanuman ji : कई बार कोशिश की लेकिन आज तक नहीं टूट पाया हनुमान जी का यह मंदिर


मंदिरों में अनेक प्रकार के चमत्कार होते हैं. यह आपने सुना होगा. यहां तक कि विज्ञान और तकनीक के आधुनिक युग के अंदर भी मंदिरों के चमत्कार के आगे लोग हार गए. मंदिर के अंदर मौजूद किसी भी देवी या देवता की मूर्ति में उसके अंदर अलग-अलग प्रकार के चमत्कार होते रहते हैं. ऐसा ही एक हनुमान जी का मंदिर है. इसे कई बार तोड़ने का या हटाने का प्रयास किया गया लेकिन मंदिर टुटा नहीं.
Image result for तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 के कचियानी खेड़ा के पास स्थित बजरंगबली का ये मंदिरcredit: third party image reference

शाजापुर में नेशनल हाईवे 24 पर इस वक्त फोर लेन रोड बनने का काम चल रहा है. रोड के बीचो बीच एक बजरंगबली का मंदिर आ गया है. रोड बनाने वाली कंपनी के ठेकेदारों ने उस मंदिर को तोड़ने का बहुत प्रयास किया. लेकिन  उनका प्रयास नाकाम रहा.
बड़ी बड़ी मशीन उन्होंने इस मंदिर को हटाने के लिए बुलवाई  लेकिन वे  सारी मशीनें बेकार साबित हुई. अर्थात इस मंदिर को नहीं हटा सकीं. न तोड़ सके. यह बात स्थानीय लोगों को पता लगी तो स्थानीय लोगों की श्रद्धा और आस्था इस मंदिर के प्रति अधिक बढ़ गई. तो लोगों ने मंदिर तोड़ने का विरोध किया. इस कारण से इस मंदिर को तोड़ने का काम अभी रूका हुआ है.
Image result for तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 के कचियानी खेड़ा के पास स्थित बजरंगबली का ये मंदिरcredit: third party image reference

यह जो मंदिर स्थित है वह तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 के कचियानी  खेड़ा के पास स्थित है. यह मंदिर  बजरंगबली का मंदिर है  और यह मंदिर लगभग 125 साल पुराना बताया जाता है. इस रोड का निर्माण जो कम्पनी  कर रही है उस कंपनी का नाम है एरा कंपनी.
Image result for तिलहर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 के कचियानी खेड़ा के पास स्थित बजरंगबली का ये मंदिरcredit: third party image reference

एरा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने इस मंदिर को तोड़ने के जब आदेश दिए तो  जेसीबी से लेकर के बड़ी-बड़ी मशीनें इस काम में लग गई. लेकिन इस मंदिर को तोड़ नहीं सकीं. बाद में उन्होंने सोचा इस मंदिर को तोड़न इतना आसान नहीं है तो इसको यहां से उठाकर के दूसरे स्थान पर रख दें. लेकिन  उनका यह प्रयास भी नाकामियाब रहा.

This is the largest and beautiful temple of Hindu religion but not in India : यह है हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा और खूबसूरत मंदिर लेकिन भारत में नहीं है


भारत के अंदर अनेक देवी-देवताओं की मंदिर हैं. प्रत्येक मंदिर की अपनी अपनी खूबसूरती और विशेषताएं होती हैं. यहां तक कि अनेक मंदिर तो ऐसे हैं जिसमें किसी ना किसी देवी या देवता के कारण कोई ना कोई चमत्कार होता ही रहता है. इन चमत्कारों के कारण भी लोगों की अत्यधिक आस्था और विश्वास मंदिरों के अंदर मौजूद है.
Image result for अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्हcredit: third party image reference

एक मंदिर ऐसा है जो भारतीय देवी देवताओं का है. जो की  बहुत ही खूबसूरत है लेकिन यह भारत में ही नहीं है. खूबसूरत मंदिर जो भारतीय देवी देवताओं का है लेकिन भारत में मौजूद नहीं है यह अपने आप में बड़ी बात है. यह  विदेश में है. इसे सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भी कहा जाता है.
Image result for अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्हcredit: third party image reference

जिस मंदिर के हम बात कर रहे हैं वह  कंबोडिया में स्थित है. इस मंदिर का नाम है अंकोरवाट मंदिर. यह दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बताया जाता है. यूनेस्को ने कुछ विश्व धरोहर शामिल की है, उनमें से यह एक मंदिर भी शामिल किया है.
अंकोरवाट मंदिर की कम्बोडिया की राजधानी नोम पेन्ह नामक स्थान पर स्थित है. यह मंदिर यहां से लगभग 205 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. इस मंदिर को पूर्व में यशोधरपुर के नाम से पहचाना जाता था. बाद में इसका नाम बदलकर के अंकोरवाट मंदिर  कर दिया गया.
Image result for अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्हcredit: third party image reference

इस मंदिर पर भारतीय धर्म ग्रंथों के अनेक चित्र अंकित है और साथ ही साथ इस मंदिर की जो दीवारे हैं उन  के ऊपर बहुत सारी अप्सराओं के, देवताओं के इत्यादि चित्र अंकित है. जैसे कि समुद्र मंथन, भगवान के द्वारा गरल का सेवन करना आदि. ये सभी चित्र मंदिर की दीवार पर भी स्थित है. यह मंदिर बहुत पहले भगवान विष्णु को समर्पित था, लेकिन बाद में इस मंदिर ने बोद्ध मंदिर का  रूप ले लिया. 

Saturday, October 27, 2018

At 96, this person did such a thing, you would be surprised when you hear it. : 96 साल की उम्र में इस व्यक्ति ने किया ऐसा काम, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे


दोस्तों वैसे तो किसी चीज के लिए कोई उम्र निर्धारित नहीं है. लेकिन कुछ काम ऐसे होते हैं जो उसी उम्र में किए जाए तो निश्चित रूप से कुछ बेहतर लगते हैं. ज्यादा अच्छे लगते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो वह उम्र निकलने के बाद ,बाद में भी इस तरह के काम करते हैं. जिनकी उम्मीद नहीं होती.
credit: third party image reference

आज हम आपको ऐसे ही एक व्यक्ति के बारे में बताएंगे, जिसने  96 साल की आयु में एक बहुत बड़ा कारनामा कर दिया है. जिसे जानकर करके निश्चित रूप से आप हैरान हो जायेंगे.
96  साल के एक  व्यक्ति ने स्नातक की परीक्षा पास करके बड़ा कारनामा कर दिया है. हम जिस की बात कर रहे हैं वह जापान के रहने वाले हैं. उनका नाम है शेगेमी हिराता. शेगेमी  नाम के इस  व्यक्ति विश्व के सबसे अधिक उम्र वाले व्यक्ति के रूप में 96 साल की उम्र में स्नातक की डीग्री हासिल की है.
credit: third party image reference

उम्रदराज यूनिवर्सिटी ग्रैजुएट के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट भी इन्हें मिल चुका है. वर्ल्ड रिकॉर्ड में इनका नाम दर्ज हो चुका है. इतनी अधिक उम्र में ग्रैजुएट करने वाले शेगेमी दुनिया के पहले व्यक्ति हैं. शेगेमी को ग्रेजुएट की डिग्री देने वाली यूनिवर्सिटी का नाम है क्यूटो यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट एंड डिजाइन.
Image result for शेगेमी हिराता, जिन्होंने 96 साल की आयु में स्नातक करने का कारनामा कर दिखाया है।credit: third party image reference

शेगेमी 1991  में हिरोशिमा में पैदा हुए थे. शेगेमी ने बताया तो उन्होंने कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए ग्रेजुएट नहीं की है. बल्कि यह उनका  एक सपना था कि वह इस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट करें. ऐसा करने में उन्हें 11 वर्ष लग गए. 11 वर्ष की लंबी साधना के बाद उन्हें सफलता मिली है. अर्थात् वे स्नातक हो पाए. शेगेमी ने बताया कि वे जब भी विश्वविद्यालय जाते थे तो नए छात्र उनसे बड़े प्रेम से मिलते थे और उनका पूर्ण सहयोग करते थे.

Mayawati says never contested from this party : मायावती ने कहा इस पार्टी से कभी नहीं लडूंगी चुनाव


दोस्तों आजकल चुनाव का माहौल चल रहा है. राजस्थान में अगले महीने चुनाव होने वाले हैं. अर्थात् दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं. इसी तरह कई जगह कई राज्यों में चुनाव होने वाले हैं  और इसी बीच अगले साल लोक सभा  के चुनाव भी  होने वाले हैं.
credit: third party image reference

अलग अलग नेता अलग अलग जगह पर अपनी अपनी सांठगांठ बैठा रहे हैं. वह कहां से चुनाव लड़ेंगे और कहां से चुनाव नहीं लड़ेंगे. किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या  किस पार्टी से चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसी बीच बसपा प्रमुख मायावती का एक बड़ा बयान आया है.
कुछ दिनों पहले उन्होंने बयान दिया था की वे छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ेंगी. अभी उन्होंने एक बड़ा बयान फिर दिया है. वह राजस्थान और मध्य प्रदेश के अंदर भी  कांग्रेस के साथ गठबंधन करना नहीं चाहती. कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव नहीं लड़ना चाहती.
credit: third party image reference

मायावती ने यहां तक स्पष्ट कर दिया की  बसपा कांग्रेस के साथ किसी भी स्तर पर, कहीं पर भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं है. कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना ही नहीं चाहती है. वह या तो अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी या  कांग्रेस के अलावा किसी दूसरी पार्टी का समर्थन जरूर कर सकती है.
आपकी जानकारी के लिए बता दे की मायावती ने उत्तर प्रदेश में सपा के साथ संभावित गठबंधन के  संकेत दिए हैं. ऐसा करने से कांग्रेस के दरवाजे एक तरह से उन्होंने बंद कर दिए हैं. दरअसल दिग्विजय सिंह के बयान के बाद मायावती ने इस तरह की बात कही है.
credit: third party image reference

उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह किसी भी रूप में यह नहीं चाहते कि कांग्रेस और बसपा के बीच समझौता हो. बल्की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उसकी  संरक्षक सोनिया गांधी तो गठबंधन के लिए सहमत हैं.

What did Amir Khan say on Ram Temple and Babri Masjid? : राम मंदिर और बाबरी मस्जिद पर आमिर खान ने यह क्या कह दिया


अयोध्या में राम मंदिर बनेगा या बाबरी मस्जिद. यह विवाद  काफी सालों से चल रहा है. विशेष रूप से बीजेपी पार्टी इसे अपना एजेंडा समझकर चुनाव के वक्त अक्सर इस्तेमाल करती है और बहुत सारे वोटर ऐसे भी हैं  जो इसके चंगुल में आ भी जाते हैं. क्योंकि लोगों की भावना और आस्था का मामला है.
credit: third party image reference

पिछली बार जब लोकसभा के चुनाव हुए तो ऐसी उम्मीद भी थी. बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल गया तो निश्चित रूप से अयोध्या में राम मंदिर एवं बाबरी मस्जिद वाला विवाद सुलझ जायेगा वहां राम मंदिर बन जायेगा. संभवत वहां राम मंदिर बन जाएगा. लेकिन स्थिति वही  ढाक के तीन पात वाली हो गई.
अयोध्या में राम मंदिर बनेगा या बाबरी मस्जिद इस बात का विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है. उसका हल आज अटक नहीं हो पाया है. सुप्रीम कोर्ट में भी यह केस लटका हुआ है. इसी बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान का बाबरी मस्जिद और राम मंदिर को लेकर एक बड़ा बयान आया है.
credit: third party image reference

आपकी जानकारी के लिए बता दे इन दिनों आमिर खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. बहुत जल्द रिलीज होने वाली है.  फिल्म के प्रमोशन के लिए अनेक कार्यक्रम इन दिनों आमिर खान कर रहे हैं. जहां पर भी वे जाते हैं अपनी फिल्म से जुड़े हुए विषय  के बारे में बताते हैं और लोगों को आकर्षित करते हैं अपनी  फिल्म देखने के लिए.
प्रमोशन के ऐसे ही एक कार्यक्रम के अंदर मीडिया ने आमिर खान से राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के बारे में एक सवाल पूछा लिया. आमिर ने इस प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि मैं इस मामले के बारे में कोई भी बात नहीं करना चाहता. आमिर खान ने कहा क्योंकि मैं इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहूंगा.
credit: third party image reference

अगर मैं कुछ कहूँगा  तो मेरी  आने वाली फिल्म बंद हो जाएगी. लेकिन इसी बीच आमिर खान ने एक बात और जोड़ी दी. फिल्म रिलीज होने के बाद मैं इस मामले पर जरूर कुछ ना कुछ कहना चाहूंगा. यानी कि इस  बात से स्पष्ट है की आमिर खान के मन में भी राम मंदिर और बाबरी मस्जिद को लेकर कुछ न कुछ बातें चल रही है. लेकिन फिल्म के अटकने के डर से वे कह नहीं रहे हैं. संभवत फिल्म के  रिलीज के बाद आमिर खान इस मुद्दे पर कुछ न कुछ जरूर कहेंगे.

Here you will be surprised by knowing such a ritual that is performed here on honeymoon : यहां सुहागरात पर निभाई जाती है ऐसी रस्म जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगे


दोस्तों शादी एक ऐसा बंधन है, जो दो अनजान लोगों के तन और मन दोनों से जुड़ा हुआ है. यहां तक कि सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि दो परिवार एक साथ जुड़ते हैं. जीवन में एक बेहतर साथी की कल्पना सभी को होती है. लोग उम्मीद करते हैं की उनका जीवन अच्छे से व्यतीत हो इसलिए उनका साथी भी अच्छा हो.
credit: third party image reference

मगर आपको पता होगा, बहुत सारे समुदाय ऐसे हैं जहां पर शादी की अलग-अलग तरह की रस्में होती हैं. कुछ जगह पर तो ऐसी रस्मे हैं,  जिनको हम जानते हैं. लेकिन कुछ जगह पर इस तरह की रस्में हैं  जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं. जैसे ही हमें उनके बारे में पता लगता है तो निश्चित रूप से इस तरह की खबर को सुनकर के हम हैरान हो जाते हैं.
Image result for यहां सुहागरात पर निभाई जाती है ऐसी रस्म जिसे जानकर आप हैरान हो जायेंगेcredit: third party image reference

विश्वास ही नहीं होता कि इस तरह की अजीब रस्म भी  मौजूद है. हम आज एक ऐसे  समुदाय की बात कर रहे हैं, जहां पर शादी के बाद की रस्म  बहुत ही अजीबोगरीब मनाई जाती है. हम जिस समुदाय की बात कर रहे हैं उस समुदाय का नाम है कंजरभाट समुदाय.
इस समुदाय के लिए ऐसा कहा जाता है कि यहां पर शादी करना लड़के के लिए तो बहुत खुशी की बात होती है लेकिन लड़कियों के लिए एक तरह से दुख की बात होती है. क्योंकि यहां ऐसा माना जाता है की शादी की पहली रात को लड़की का चरित्र ठीक है या नहीं इस बात की जांच की जाती है.
Related imagecredit: third party image reference

पति और पत्नी को एक कमरे में भेज दिया जाता है. वहां पर एक सफेद चादर बिछाई जाती है. और दूसरे दिन सुबह यह देखा जाता है चादर पर यदि खून गिरा हुआ है तो  लड़की को वर्जिन माना जाता है. यदि लड़की वर्जिन है तो वह शादी स्वीकार कर ली जाती है और यदि ऐसा नहीं है, चादर पर खून नहीं गिरा हुआ है तो उस लड़की को उसी समय छोड़ दिया जाता है.
इस तरह से लड़की के लिए यह बहुत बड़ा अपमान है. उसके बाद उस लड़की का विवाह अन्यत्र कहीं पर भी नहीं होता है.
 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.