BREAKING NEWS

Contact

Monday, February 14, 2022

हिन्दी साहित्य के कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आदिकाल के -प्रष्न-उत्तर

हिन्दी साहित्य के कुछ महत्त्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 

आदिकाल के -प्रष्न-उत्तर-भाग-एक


यूजीसी नेट/जेआरएफ एवं अन्य हिन्दी साहित्य 

की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए

प्रश्न-1 -हिन्दी काव्य के इतिहास को कितने 

काल-खण्डों में विभाजित किया जाता है? उनके 

नाम लिखिए।

उत्तर-चार

1. आदिकाल (वीरगाथाकाल) - सन् 993 ई० 

से सन् 1318 ई० तक।

2. पूर्व-मध्यकाल (भक्तिकाल) - सन् 1318 ई० 

से सन् 1643 ई० तक।

3. उत्तर-मध्यकाल (रीतिकाल) - सन् 1643 ई० 

से सन् 1843 ई० तक।

4. आधुनिककाल (गद्यकाल) - सन् 1843 ई० 

से अब तक।

प्रश्न 2-कविता के बाह्य तत्त्वों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-

1. लय,

2. तुक,

3. छन्द,

4. शब्द-योजना,

5. चित्रात्मक भाषा तथा

6. अलंकार।

प्रश्न 3-कविता के आन्तरिक तत्त्व कौन-कौन से हैं?

उत्तर-

1. अनुभूति की व्यापकता,

2. कल्पना की उड़ान,

3. रसात्मकता और सौन्दर्य बोध तथा

4. भावों का उदात्तीकरण।

प्रश्न 4-प्रबन्ध काव्य और मुक्तक काव्य में अन्तर 

स्पष्ट कीजिए।

उत्तर-प्रबन्ध काव्य में ऐसी धारावाहिक कथा 

होती है, जिसमें किसी घटना या कार्य का 

काव्यात्मक वर्णन होता है, किन्तु मुक्तक काव्य में 

प्रत्येक पद स्वतन्त्र होता है, उनका कथा रूप में 

सूत्रबद्ध होना अनिवार्य नहीं।

प्रश्न 5-हिन्दी पद्य-साहित्य के इतिहास के 

विभिन्न कालों के नाम लिखिए।

उत्तर-

1. वीरगाथाकाल ( आदिकाल),

2. भक्तिकाल (पूर्व-मध्यकाल),

3. रीतिकाल (उत्तरमध्यकाल) एवं

4. आधुनिककाल।

प्रश्न 6-काव्य के कितने भेद होते हैं?

उत्तर-काव्य के दो भेद होते हैं

1. श्रव्य काव्य और

2. दृश्य काव्य।

प्रश्न 7-प्रबन्ध काव्य के कितने भेद होते हैं?

उत्तर-

प्रबन्ध काव्य के दो भेद होते हैं

1. महाकाव्य और

2. खण्डकाव्य।

प्रश्न 8-महाकाव्य और खण्डकाव्य में अन्तर बताएं।

उत्तर-महाकाव्य की कथा में जीवन की सर्वांगीण झाँकी होती है, जबकि खण्डकाव्य में जीवन के एक पक्ष का चित्रण होता है। महाकाव्य की विस्तृत कथावस्तु पर अनेक खण्डकाव्य लिखे जा सकते हैं।

प्रश्न 9-दो महाकाव्यों के नाम लिखिए ।

उत्तर-दो महाकाव्यों के नाम हैं

1. श्रीरामचरितमानस और

2. कामायनी।

प्रश्न 10-दो खण्डकाव्यों के नाम लिखिए।

उत्तर-दो खण्डकाव्यों के नाम हैं

1. जयद्रथ-वध और

2. हल्दीघाटी।

प्रश्न 11-हिन्दी का प्रथम कवि किसे माना जाता 

है?

उत्तर-कुछ विद्वान सरहपा को हिन्दी का प्रथम 

कवि मानते हैं। उनका रचना-काल 769 ई० से 

प्रारम्भ हुआ। जबकि कुछ विद्वान स्वयंभू को 

हिन्दी को प्रथम कवि मानते हैं।

प्रश्न 12-हिन्दी-साहित्य का आदिकाल किस 

साम्राज्य की समाप्ति के समय से प्रारम्भ होता 

है?

उत्तर-वर्द्धन साम्राज्य की समाप्ति के समय से 

हिन्दी साहित्य का आदिकाल प्रारम्भ होता है।

प्रश्न 13-हिन्दी के आदिकाल का समय निर्देश 

कीजिए और हिन्दी के प्रथम कवि का नाम 

बताइए।

उत्तर-आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के अनुसार 

आदिकाल का समय 993 ई० से 1318 ई० तक 

माना जाता है। सरहपा को हिन्दी का प्रथम कवि 

माना जाता है।

प्रश्न 14. हिंदी भाषा का प्रथम महाकाव्य किसे 

कहा जाता है।

उत्तर - पृथ्वीराज रासो।

प्रश्न 15-आदिकाल (वीरगाथाकाल) की प्रमुख 

विशेषताएँ बताइए।

या

आदिकालीन हिन्दी-साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियों 

पर प्रकाश डालिए।

या

आदिकाल (वीरगाथाकाल) की किन्हीं दो प्रमुख 

काव्य-प्रवृत्तियाँ लिखिए।

या

आदिकाल के योगदान की किन्हीं दो विशेषताओं 

का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-विशेषताएँ - (1) आदिकाल में अधिकांश 

रासो ग्रन्थ लिखे गये; जैसे-पृथ्वीराज रासो, 

परमाल रासो आदि। इनमें आश्रयदाताओं की 

अतिशयोक्तिपूर्ण प्रशंसा है। (2) वीर और श्रृंगार 

रस की प्रधानता है। (3) युद्धों का सुन्दर और 

सजीव वर्णन किया गया है। (4) काव्यभाषा के 

रूप में डिंगल और पिंगल का प्रयोग हुआ है। 

(5) काव्य-शैलियों में प्रबन्ध और गीति शैलियों 

का प्रयोग मिलता है। (6) सामूहिक राष्ट्रीयता 

की भावना का अभाव रहा है।

प्रश्न 16-आदिकाल (वीरगाथाकाल) के प्रमुख 

कवियों और उनकी कृतियों के नाम बताइए।

या

वीरगाथाकाल के किन्हीं दो प्रमुख काव्यों 

(रचनाओं) के नाम लिखिए।

उत्तर-आदिकाल (वीरगाथाकाल) के प्रमुख कवि 

और उनकी रचनाएँ इस प्रकार हैं - चन्दबरदायी 

(पृथ्वीराज रासो), नरपति-नाल्ह (बीसलदेव 

रासो), दलपति विजय (खुमान रासो), जगनिक 

(परमाल रासो या आल्हखण्ड), विद्यापति 

(पदावली), अब्दुल रहमान (सन्देश रासक), 

स्वयंभू (पउमचरिउ), धनपाल (भविसयत्तकहा), 

जोइन्दु (परमात्मप्रकाश), पुष्पदन्त (उत्तरपुराण) 

एवं अमीर खुसरो की फुटकर रचनाएँ।

प्रश्न 17-वीरगाथाकाल (आदिकाल) में साहित्य 

रचना की प्रमुख धाराओं का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-इस काल की तीन प्रमुख काव्यधाराएँ 

निम्नलिखित हैं

1. संस्कृत काव्यधारा,

2. प्राकृत एवं अपभ्रंश काव्यधारा तथा

3. हिन्दी काव्यधारा।

प्रश्न 18-आदिकाल के विभिन्न नाम बताइए।

या

‘वीरगाथाकाल के लिए प्रयुक्त दो अतिरिक्त नामों 

का उल्लेख कीजिए।

उत्तर-वीरगाथाकाल, अपभ्रंशकाल, सन्धिकाल, 

आविर्भावकाल, चारणकाल, बीजवपनकाल एवं 

सिद्ध-सामन्त युग आदि।

प्रश्न 19-वीरगाथाकाल के चार प्रमुख कवियों के 

नाम बताइए।

या

आदिकाल के किन्हीं दो कवियों (रचनाकारों) के 

नाम लिखिए।

उत्तर-चन्दबरदायी, नरपति नाल्ह, दलपति विजय 

एवं जगनिक।

प्रश्न 20-आदिकाल की चार प्रमुख कृतियों के 

नाम बताइए।

या

दो रासो काव्यों के नाम लिखिए।

उत्तर-पृथ्वीराज रासो, बीसलदेव रासो, परमाल 

रासो (आल्हखण्ड) एवं विद्यापति पदावली।

प्रश्न 21-वीरगाथाकाल में रचनाएँ 

कौन-कौन-से काव्य -पदों में लिखी गयीं?

उत्तर-प्रबन्धकाव्य और वीर गीतों के रूप में।

प्रश्न 22-वीरगाथाकाल की रचनाओं में कौन-सी 

भाषा प्रयुक्त हुई है?

या

रासो ग्रन्थों में किन दो भाषाओं का प्रयोग 

किया गया है?

उत्तर-डिंगल और पिंगल।

प्रश्न 23. देवताओं की लिपि किसे कहा जाता 

है?

उत्तर - देवनागरी लिपि।

प्रश्न 24-आदिकाल के साहित्य को कितने वर्गों 

में विभाजित किया जा सकता है?

उत्तर-पाँच वर्गों में - (1) सिद्ध साहित्य, (2) 

जैन साहित्य, (3) नाथ साहित्य, (4) रासो 

साहित्य, (5) लौकिक साहित्य,

प्रश्न 25-जैन साहित्य का सबसे अधिक 

लोकप्रिय रूप किन ग्रन्थों में मिलता है?

उत्तर-जैन साहित्य को सर्वाधिक लोकप्रिय रूप 

‘रास ग्रन्थों में मिलता है।

प्रश्न 26-नाथ साहित्य के प्रणेता कौन थे? नाथ 

साहित्य के दो कवियों के नाम लिखिए।

उत्तर-नाथ साहित्य के प्रणेता मत्स्येन्द्र नाथ थे। 

इस साहित्य के दो प्रमुख कवियों के नाम हैं - 

गोरखनाथ, तथा जलन्धर।।

प्रश्न 27. संसार की सबसे प्राचीन भाषा का नाम 

क्या है?

उत्तर - संस्कृत।

प्रश्न 28-आदिकाल के सिद्ध साहित्य और जैन 

साहित्य के एक-एक प्रमुख कवि का नाम 

लिखिए।

उत्तर-सिद्ध साहित्य के प्रमुख कवि हैं - 

सरहपा, शबरपा, लुइपा, डोम्भिपा, कण्हपा आदि 

जैन साहित्य के प्रमुख कवि हैं-आचार्य देवसेन, 

मुनिंशमलिभद्र सूरि, विजयसेन सूरि, जिनधर्म 

सूरि आदि।

प्रश्न 29-गोरखनाथ के गुरु का क्या नाम था?

उत्तर-गोरखनाथ के गुरु का नाम मत्स्येन्द्रनाथ 

(मछन्दरनाथ) था।

प्रश्न 29. नाथ संप्रदाय का प्रवर्तक किसे माना 

जाता है?

उत्तर - आदिनाथ।

प्रश्न 30. हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन का 

पहला सफल प्रयास किसने किया ?

उत्तर - जॉर्ज ग्रियर्सन।


Post a Comment

 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.