BREAKING NEWS

Contact

Tuesday, September 4, 2018

Manmohan Singh writes to Prime Minister Narendra Modi : मनमोहन सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा भावुकभरा पत्र


भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने बहुत भावुक अपील की है. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस पत्र में लिखा है कि आप पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से जुड़ी विरासत के साथ छेड़छाड़ ना करें.
इस पत्र में मनमोहन सिंह ने लिखा है कि मौजूदा केंद्र सरकार तीन मूर्ति स्थित नेहरू म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का स्वरूप ही बदलना चाहती है, जो कि उचित नहीं है. पंडित जवाहरलाल नेहरु न कि सिर्फ कांग्रेस के नेता थे बल्कि पूरे देश के नेता थे.
अपने पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जिक्र भी किया है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के 6 साल तक प्रधानमंत्री रहे. उन्होंने कभी भी तीन मूर्ति स्थित नेहरू के साथ कभी कोई छेड़खानी करने के बारे में सोचा भी नहीं और भले ही अटल  बिहारी बाजपेई भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के प्रधानमंत्री रहे लेकिन ऐसे अच्छे प्रधानमंत्री रहे, जिन्हें विपक्ष के एवं दूसरी पार्टी के लोग भी बहुत पसंद करते थे और करते हैं.
लेकिन दुख की बात यह है कि मौजूदा सरकार अनेक चीजों के साथ छेड़खानी कर रही है. आपको बता दें कि राजनीतिक गलियारों में चर्चा यह है कि केंद्र सरकार सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए म्यूजियम को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी में ही बनवाना चाहती है.
मनमोहन सिंह जी ने अपने पत्र में अटल बिहारी वाजपेई के भाषण का भी जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई में विपक्ष को साथ लेकर चलने का दृष्टिकोण, सज्जनता, महान नेता वाले गुण थे और निकट भविष्य में ऐसा नेता मिलना संभवत:  संभव नहीं है.

One man gave birth to the fourth child of three children : एक पुरुष ने दिया तीन बच्चों को जन्म चौथे की कर रहा तैयारी


आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी, लेकिन यह सच बात है। दुनिया में बहुत कुछ आए दिन होता रहता है। कभी कभी तो ऐसी खबर सुनने को मिलती है, जिस पर विश्वास ही नहीं होता है। आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं उस पर भी आप पहली बार में विश्वास नहीं करेगे।
आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे है, जिसने तीन बच्चों को जन्म दिया है। यह एक पुरुष है। यही नहीं बल्कि खबर यह है कि अब यह चौथे की तैयारी कर रहा है। यानी एक तरह से यह पुरुष प्रेग्नेंट होने जा रहा है।
अब तक आपने सुना होगा कि बच्चों को सिर्फ महिलाएं ही जन्म दे सकती हैं। लेकिन आज के आधुनिक युग में कुछ भी संभव हो सकता है। अब पुरुष भी बच्चे पैदा कर रहे हैं। जिस व्यक्ति की हम बात कर रहे हैं। इसका नाम है- थॉमस नक। थॉमस नक ने 2008 में 9 महीने का गर्भ धारण करके सभी को चौंका दिया था।
दरअसल हुआ यह कि थॉमस की पत्नी ने उसे तलाक दे दिया। जिसके बाद थॉमस ने एक अन्य महिला से शादी कर ली। लेकिन यह महिला प्रेग्नेंट नहीं हो सकती थी। मतलब वह मां नहीं बन सकती थी। थॉमस और इसकी पत्नी इस बात से बहुत चिंतित हुए।
ये दोनों डाक्टर के पास पहुंचे और दोनों ने अपना अपना चैकअप करवाया। डाक्टर ने सलाह दी की अगर थॉमस चाहे तो वह गर्भधारण कर सकता है। क्योंकि थॉमस में महिलाओं में पाए जाने वाले अनेक हारमोनस हैं। बस अब सर्जरी के द्वारा थॉमस के पेट में गर्भाशय लगाना है। थॉमस इस बात के लिए तैयार हो गए और काफी मसक्कत के बाद सर्जरी के माध्यम से गर्भाशय लगाया गया और थॉमस को जंेडर बदला गया। इसके बाद थॉमस कृतिम तरीके से पं्रेग्नेंट हो गया और उसने अभी तक तीन बच्चों को जन्म दिया है। और अब चौथे की तैयारी चल रही है।

Manoj Tiwari said about Shatrughan Sinha, so big talk, the trouble was left in the political corridors : मनोज तिवारी ने शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कह दी इतनी बडी बात, राजनीतिक गलियारों में बच गई खलबली


गायक और अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी अपने बयानों के लिए भी आजकल चर्चित होने लगे हैं। मनोज तिवारी अपने बयानों से विपक्ष को तगंडा झटका देते रहते हैैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ ही उन्होंने भाजपा के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को भी आडे हाथों ले लिया। Image result for मनोज तिवारी एंड शत्रुघ्न सिन्हा
मनोज तिवारी राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को बार बार शत्रु कहते रहते हैं। इसी सिलसिले में उनसे एक सवाल पूछा गया कि आप बार बार राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को शत्रु क्यों कहते रहते हैं। कहीं इसके पीछे आप शत्रुघ्न सिन्हा पर तो निशाना नहीं साध रहे हैं। इस बात पर मनोज तिवारी ने कहा- आप छोटे मोटे शत्रु की बात मत कीजिए, बल्कि बडे शत्रु पर बात कीजिए।
Image result for मनोज तिवारी एंड शत्रुघ्न सिन्हा
इस बात पर राजनीतिक रूप से अनेक बातें हो रही हैं। भाजपा से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपनी ही पार्टी के खिलाफ खडे हुए नजर आते हैं। हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ शत्रुघ्न सिंहा ने मंच शेयर किया। हालांकि कार्यक्रम खत्म होने पर भाजपा के कार्यक्रताओं ने शत्रुघ्न सिंहा को काले झंडे दिखाये और उनका जमकर विरोध किया। उनके खिलाफ नारे लगाए।

There are also film actresses ahead of the beauty of this woman MP : इस महिला सांसद की खूबसूरती के आगे फिल्मी एक्ट्रेस भी हैं फेल


इसे भारत की सबसे खूबसूरत और यंग महिला सांसद कहा जाता है। इस महिला का नाम है राम्या दिव्या। राम्या दिव्या कांग्रेस पार्टी से सांसद रह चुकी हैं। राम्या दिव्या का जन्म नवंबर 1982 में कर्नाटक के बैंगलूरू शहर में हुआ था। राम्या की मां का नाम रंजीथा है। रंजीथा भी कांगेस पार्टी की वरिष्ठ सदस्य हैं। रंजीथा के पति का नाम आर टी नारायण हैं। आर टी नारायण एक उद्योगपति हैं। Image result for राम्या दिव्या
राम्या दिव्या का जन्म का नाम दिव्य स्पंदाना है। लेकिन इनका नाम राम्या दिव्या साउथ फिल्म इंडेस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार की पत्नी पार्वथम्मा ने दिया था। राम्या ने उटी में सेंट हिल्डा और सैमर्ड स्कूल, चेन्नई, तमिलनाडु से अपनी पढाई पूरी की है। राम्या 2012 में भारतीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई थी।

बाद में उन्होंने कर्नाटक के मंडया निर्वाचन क्षेत्र से 2013 में चुनाव जीता और वह सांसद बन गई। लेकिन यह चुनाव एक उपचुनाव था। इसलिए इनका कार्यकाल मात्र एक वर्ष का ही रहा। इसके बाद जब 2014 में लोकसभा के चुनाव हुए तो राम्या फिर से इस सीट से कांग्रेस की सीट पर चुनाव लडी। लेकिन राम्या इस बार मोदी की आंधी में चुनाव हार गई।

Aamir Khan will be in the Mahabharata: Bahubali Prabhas and Dabangg Salman Khan : आमिर खान की महाभारत में होंगे बाहुबली प्रभास और दबंग सलमान खान


आमिर खान की महाभारत पर लगातार चर्चा हो रही है। दरअसल महाभारत एक ऐसा महाकाव्य है, जिसके बारे में जानने को सब उत्सुक रहते हैं। यहां तक महाभारत की कहानी को लगभग सभी लोग जानते हैं। लेकिन बावजूद इसके ऐसे अनेक किस्से हैं जो जिनसे आज भी लोग अनजान हैं। या फिर से जानने के लिए बेताब हैं।

इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर हाल ही में एक बडी खबर आई है। यह फिल्मी 1000 करोड के बजट से बनने वाली बहुत भव्य फिल्म होगी। और आमिर खान ने कहा है कि महाभारत जैसे महाकाव्य की कहानी को मात्र एक फिल्म में दिखाना संभव नहीं है। इसलिए इसके तीन भाग बनेंगे। इसलिए इस फिल्म काम करने वाले कलाकारों का सलैैक्शन बहुत सोच समझ कर किया जा रहा है। Image result for aamir mahabharat movie

आमिर ने बाहुबली फेम प्रभास से अप्रोच की है। संभतः प्रभास इस महाभारत में अर्जुन का रोल निभा सकते हैं। सलमान खान स्वयं महाभारत में काम करने के इच्छुक हैं। इसलिए आमिर उन्हें भी अपनी महाभारत में एक अहम रोल में रखना चाहते हैं। सलमान खान कर्ण की भूमिका में हो सकते हैं। धृतराष्ट्र का रोल अमिताब बच्चन के लिए फाइनल किया जा चुका है। दीपिका पादुकोण का नाम इस फिल्म में बहुत पहले ही तय हो चुका है। दीपिका द्रोपदी को रोल इस महाभारत में करने वाली हैं। आमिर इस महाभारत में कृष्ण का रोल करने वाले हैं।

सुना है इस फिल्म को प्रोडूसर भी मिल गया है। कोई चाईनीज प्रोड्यूसर इसके लिए तैयार है। हालंाकि खबर तो यह भी आई थी कि मुकेश अंबानी भी इस फिल्म को प्रोड्यूज करने के लिए तैयार हैं।

Monday, September 3, 2018

Miss Middlesex is the first woman in the competition : मिस इंग्लैंड की प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है पहली बार कोई मुस्लिम युवती


इंग्लैंड में एक 20 साल की मुस्लिम युवती इंग्लैंड के फिनाले में हिजाब पहनने जा रही है. यह अपने आप में एक बहुत बड़ी और  एक अनोखी बात है. क्योंकि इससे पहले आज तक किसी भी महिला ने जाकर के हिजाब नहीं पहना है.

हालांकि मिस इंग्लैंड की प्रतियोगिता में अनेक बार अनेक मुस्लिम लड़की पहुंची हैं लेकिन उन्होंने हिजाब नहीं पहना.
इस मुस्लिम लड़की का नाम है सारा इफ्तेखार . सारा इफ्तेखार  हिजाब पहनकर रैंप पर कैटवॉक करती हुई नजर आएगी.  इसलिए सारा ऐसी पहली मुस्लिम महिला है जो फिनाले में  हिजाब पहनने वाली है. सारा इफ्तेखार  इस कार्यक्रम से पहले क्वालीफाइंग राउंड  में बहुत सी लड़कियों को पीछे छोड़ कर आगे आई है.
सारा इफ्तेखार  इससे पहले मिस हडर्सफील्ड और यॉर्कशायर मिस पॉपुलरिटी राउंड  भी जीत चुकी है. सारा इफ्तेखार  ने कहा हर कोई वजन, रंग, नस्ल और काया के कारण अलग है. लेकिन बावजूद इसके हर कोई अपनी तरह से खूबसूरत है. हर किसी में एक अनोखी प्रतिभा और खूबसूरती होती है.
सारा इफ्तेखार  ने कहा यहां तक पहुंचने में अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना किया है. लेकिन मुस्लिम समुदाय की नकारात्मक छवि की चुनौती को स्वीकार करना अपने आप में बड़ी बात है. सारा इफ्तेखार  के लिए ही नहीं बल्कि  एक तरह से मुस्लिम समुदाय के लिए भी यही बड़ी बात है. इंग्लैंड की इस प्रतियोगिता में एक मुस्लिम युवती यहां तक पहुंची है जो कि अब रैंप पर हिजाब पहनते हुए नजर आएगी.

Mangalasutra of half a million ate with buffalo fodder : भैंस चारे के साथ खा गई डेढ़ लाख का मंगलसूत्र


महाराष्ट्र के सतारा जिले के मांडवा गांव में साधना  पाटील नाम की एक महिला अपने भाई सुनील के यहां राखी बांधने के लिए आई थी. क्योंकि राखी का त्यौहार भारतीय दृष्टिकोणों में बहन भाई के लिए बहुत ही पवित्र त्यौहार माना जाता है और बहन भाई के यहाँ रक्षा सूत्र बांधने के लिए आती है. साधना भी आई थी.
साधना ने मंगलसूत्र पहन रखा था. जिसकी कीमत डेढ़ लाख थी. चोरी के डर से साधना ने वह 5 तोले का  मंगलसूत्र भैंस के चारे में छिपा दिया. उसने सोचा कि यहां छुपाने से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है और आराम से वह  सेफ रहेगा. साधना निश्चिंत हो गई.
लेकिन जैसे ही वह सुबह उठी. उठकर साधना ने सबसे पहले भैंस के चारे में मंगलसूत्र तलाशा. लेकिन वह बहुत डर गई. क्योंकि वहां पर मंगलसूत्र नहीं था. दरअसल साधना के भाई ने वह चारा भैंस को डाल दिया और भैंस चारे के साथ मंगलसूत्र को भी खा गई. इस मंगलसूत्र की कीमत करीब डेढ़ लाख  बताई जा रही है. यह बात साधना ने अपने भाई सुनील को बताई. जब सुनील को पता लगा तो सुनील को बहुत दुख हुआ और बहन साधना को दुखी देखकर भाई सुनील ने कहा कि ऐसा करते हैं, की  भैंस का पेट चीर देते हैं.
उसकी भैंस तो मरेगी लेकिन तुम्हारा मंगलसूत्र मिल जाएगा. किसी ने कहा कि एक दूसरा रास्ता भी है. जब भैंस गोबर करेगी तो संभव है, हो सकता है उसके गोबर के साथ में मंगलसूत्र बाहर आ जाए. इसी बीच किसी ने सलाह दी. किसी डॉ. को बुला लीजिए हो सकता है कोई उपचार कर दे. फिर क्या था.
एक पशु चिकित्सक को बुलाया गया. डॉक्टर ने आकर के भेंस  की सर्जरी की. जिससे की सफलतापूर्वक मंगलसूत्र को निकाल लिया गया. इससे मंगलसूत्र भी निकल गया और भेंस भी  बच गई.
 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.