BREAKING NEWS

Contact

Tuesday, January 16, 2018

Salman Khan got threat of killing him : जान से मारने की धमकी मिली सलमान खान को



हाल ही में टाइगर जिंदा है फिल्म ने जबरदस्त रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और अनेक रिकॉर्ड तो सलमान खान ने अपनी ही फिल्मों के तोड़ दिए हैं और निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में टाइगर जिंदा है फिल्म अन्य फिल्मों की तुलना में बहुत आगे निकल चुकी है. 50 की उम्र के आंकड़े को क्रॉस करने के बाद भी सलमान खान का क्रेज उनके फैंस में जबरदस्त बना हुआ है.
टाइगर जिंदा है फिल्म के द्वारा बनाए गए इन रिकॉर्डों के आधार पर यही पता लगता है की टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान रेस 3 फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं और इसकी शूटिंग चल रही है. बहुत जल्दी लोगों के सामने आने वाली है. लेकिन इसी के साथ में ही एक बुरी खबर सलमान खान और उसके फैंस के लिए है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है.

आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद रेस 3 फिल्म की शूटिंग भी कुछ दिनों तक बंद हो गई थी. शूटिंग बंद होना लाजमी भी था. क्योंकि इस तरह की धमकी मिलने के बाद मन में एक डर होना सही बात है लेकिन आपको बता दें कि सलमान खान का जज्बा फिल्म और शूटिंग को लेकर के अत्यधिक प्रेरित करने वाला रहता है. उन्होंने धमकी की परवाह न करते हुए रेस 3 की शूटिंग को दोबारा शुरू कर दिया है.


हालांकि वह बात अलग है की सलमान खान ने हाई सिक्योरिटी के रहते हुए यह फैसला लिया है. क्योंकि शूटिंग बंद करने से आर्थिक ही नहीं दूसरे प्रकार का भी नुकसान फिल्म के निर्माता निर्देशकों का होने वाला है. लेकिन शूटिंग शुरू करना इस तरह की धमकी के बाद जान जोखिम में डालना भी है. इसलिए दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए कड़े इंतजाम के मध्य सलमान खान ने रेस 3 की शूटिंग फिर से करने का फैसला कर दिया है. अब देखना यह है कि वह धमकी जो सलमान खान को जान से मारने की थी, वह सिर्फ धमकी थी या कुछ और. आशा और उम्मीद तो यही है कि सब कुछ ठीक ठाक रहते हुए रेस 3  फिल्म की शूटिंग हो और इस फिल्म में भी सलमान खान उसी तरह का बेहतरीन काम करें जैसा कि पहले की फिल्मों में किया है.

Monday, January 15, 2018

Ramayan of Ravana in Alwar : रावण की रामायण हुई अलवर में


रामायण और महाभारत दोनों ही ग्रंथ भारतीय समाज में सामाजिक एवं धार्मिक दृष्टि से बहुत ही प्रसिद्ध है तथा इनकी कथाएं बहुत प्रचलित ही नहीं बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक प्रभाव के कारण मन के बहुत करीब भी है. भारतीय लोगों के मानस में इसकी कथा एवं चरित्र हृदय के बहुत निकट बसे हुए हैं. अतः इनकी कथाओं से तथा इनके चरित्रों से जुड़ना बहुत सहज और आत्मीयता है.

बी आर चोपड़ा द्वारा निर्देशित महाभारत टीवी सीरियल अपने समय में जबरदस्त चर्चित हुआ था. उसी TV सीरियल महाभारत में दुर्योधन का पात्र करने वाले फिल्म, TV एवं थिएटर अभिनेता पुनीत इस्सर को उस रोल के लिए अक्सर याद किया जाता है. साथ ही अनेक फिल्म में किए गए उनके अभिनय एवं विशेष रूप से कुली में अमिताभ बच्चन के साथ उनके एक्शन में अमिताभ बच्चन के चोट आने के कारण भी उन्हें अक्सर याद किया जाता है तथा रामायण में रावण का रोल अभिनीत करने के कारण भी अक्सर याद किया जाता है. इसी श्रंखला में राजस्थान के अलवर में अलवर रंग महोत्सव 2018 के कार्यक्रम के तहत पुनीत इस्सर द्वारा अभिनीत नाटक रावण की रामायण का मंचन किया गया. रंग संस्कार थिएटर ग्रुप देशराज मीणा एवं कारवां फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पुनीत इस्सर के रोल को लोगों ने खूब सराहा.

रावण के दृष्टिकोण से रामायण को देखना तथा रावण के चरित्र की भी उन विशेषताओं को, उन पक्षों को लोगों के सामने रखना जिससे कि यह स्पष्ट हो कि रावण का यह भी एक चरित्र है, यह भी एक दृष्टिकोण है, सोचने का और उन्हें जानने का. अतुल सत्य कौशिक द्वारा निर्देशित एवं लिखित पारसी और आधुनिक शैली के मिश्रित रूप में खेला गया रावण की रामायण नाटक निश्चित रूप से बेहद ही प्रभावी और उम्दा प्रस्तुति के रूप में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा.


अलवर का प्रताप ऑडिटोरियम पुनीत इस्सर के नाटक रावण की रामायण को देखने के लिए खचाखच भरा हुआ था. बेहद ही जबरदस्त आवाज में जब पुनीत इस्सर अपने संवादों की अदायगी कर रहे थे तो निश्चित रूप से उनके अभिनय का जादू ऑडिटोरियम में चारों तरफ बिखर रहा था और लोग रोमांचित होकर तालियां बजाने के लिए मजबूर हो रहे थे. बहुत ही शानदार और जबरदस्त प्रस्तुति के बाद लोगों के सकारात्मक रुझान से ऐसा आभास होता है कि अलवर की जनता फिर से थियेटर के प्रति जागरुक होने लगी है और निश्चित रूप से रंग संस्कार थिएटर ग्रुप एवं कारवां फाउंडेशन के माध्यम से आयोजित अलवर रंग महोत्सव 2018 बहुत ही सुंदर और प्रशंसनीय कार्य है.

Shraddha Kapoor spent many nights with this actor : श्रद्धा कपूर ने बिताई इस एक्टर के साथ कई रातें


बॉलीवुड निश्चित रूप से अजीबोगरीब दुनिया है. इसमें भी क्रिकेट की तरह कभी भी कुछ भी होता रहता है. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के बीच उनके रिश्ते को लेकर सामान्य स्थिति बनती हुई दिखाई देती है. लगता है आजकल दोनों के बीच में सब सामान्य हो गया है.




श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर के रिश्ते को लेकर शक्ति कपूर नाराज थे और वह चाहते थे श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर से दूरी बनाए रखें. लेकिन बावजूद इसके श्रद्धा कपूर धीरे-धीरे फरहान अख्तर के करीब आती जा रही है. लगातार किसी न किसी इवेंट में इस बात का संकेत भी देती रहती है. हाल ही में फरहान अख्तर के जन्मदिन 9 जनवरी के दिन श्रद्धा कपूर ने फरहान को खुलकर विश किया और उन्होंने फरहान अख्तर को एक बहुत ही प्यार भरा मैसेज भेजा जिसके बॉलीवुड में दोनों के इश्क की चर्चा जबरदस्त शुरू हो गई है. दोनों को ले करके उनके रिलेशनशिप एवं उनकी नज़दीकियों को लेकर के चर्चाएं हो रही हैं. 

जब संबंधों में खटास आई थी तो श्रद्धा कपूर ने फरहान अख्तर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था लेकिन अब फिर से फॉलो करना शुरू कर दिया है और फरहान अख्तर के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर सबके सामने मैसेज भेज कर यह साबित कर दिया है की श्रद्धा कपूर फरहान अख्तर से बहुत प्रेम करती है. नज़दीकियों के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है की शक्ति कपूर का रुख श्रद्धा कपूर और उनके प्रेम के लिए कुछ नरम हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर और फरहान अख्तर लिवइन रिलेशन में रहने लग गए थे. जिसके कारण की शक्ति कपूर अपनी बेटी के इस तरह से लिवइन रिलेशनशिप में रहने के कारण परेशान हो गए थे. दिसंबर में उस वक्त जबरदस्त हंगामा खड़ा हो गया था जब फरहान अख्तर के बांद्रा अपार्टमेंट में मौजूद श्रद्धा कपूर को शक्ति कपूर बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए थे. उस वक्त शक्ति कपूर फरहान अख्तर से बिलकुल दूर रहने की सलाह श्रद्धा कपूर को दे रहे थे. 

यही वजह थी कि कुछ महीने पहले बिहार सरकार द्वारा आयोजित पटना मैराथन में श्रद्धा कपूर ने इरफान के साथ स्टेज शेयर करने तक के लिए मना कर दिया था. क्योंकि यह आयोजन खेल से जुड़ा हुआ था इसलिए मिल्खा सिंह और साइना नेहवाल इन दोनों ने की बायोपिक में अभिनय करने के कारण इन्हें गेस्ट के रुप में आमंत्रित किया था.

Thursday, January 11, 2018

Alwar Rang Mahotsav of 2018 is start : अलवर रंग महोत्सव 2018 का हुआ आगाज


रंगमंच एक ऐसी कला है जिसमें अनेक कलाओं का संगम आपको मिल जाएगा. विविध कलाओं की इस विशिष्ट और अनोखी कला की सबसे बड़ी बात यह है कि यह आपको टीवी या सिनेमा की तरह रिकॉर्ड नहीं बल्कि लाइव प्रस्तुति दिखाई देती है और 30 मिनट या उससे अधिक समय तक किसी प्रस्तुति पर एक कलाकार या कलाकारों का समूह जब मंच पर सामूहिकता के साथ दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत होता है तो मात्र किसी किरदार में नहीं बल्कि उस सामूहिक रूप से बैठे हुए दर्शकों के समक्ष जीवन के अनेक रंगों को प्रस्तुत करने की एक ऐसी कुशलता के रूप में समक्ष होता है जो निश्चित रूप से आपको चमत्कृत भी करती है और जैसा आप अपने समाज के इर्द-गिर्द देखते हैं वैसे ही पात्र आपको मंच पर दिखाई देते हैं.


जयपुर और दिल्ली के मध्य बसे हुए अलवर को यूँ तो एक सांस्कृतिक नगरी के रूप में जाना जाता है. निश्चित रूप से महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि के रूप में भी अलवर का एक विशिष्ट नाम है लेकिन अनेक समस्याओं की वजह से रंगमंच यहां पर उस गति को नहीं प्राप्त कर पाया है जो सामान्य दूसरी जगह पर या शहरों में दिखाई देती है. फिर भी कुछ युवा साथियों के सहयोग से गत 3 वर्षों से लगातार यह क्रम चल रहा है. दिल्ली और जयपुर की निकटता के मध्य में बसे हुए इस शहर अलवर में छुपी हुई रंगकर्म की विशिष्टता  को जगाया जाए और लोगों को प्रेरणा के रूप में प्रेरित कर इससे जुड़ा जाए इसी तरह का प्रयास कर रहे हैं ये लोग.
रंग संस्कार थिएटर ग्रुप एवं कारवां फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह पांच दिवसीय अलवर रंग महोत्सव निश्चित रूप से जनवरी माह की कड़कती ठंड में कलात्मक रूप से एक गर्माहट का एहसास पैदा करेगा, ऐसी आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है. देश के श्रेष्ठ नाटकों का मंचन अलवर में गत 2 वर्षों से लगातार रंग संस्कार थिएटर ग्रुप और कारवां फाउंडेशन के सहयोग से हो रहा है. देश ही नहीं पूरी दुनिया में रंगमंच की दुनिया में चर्चित हस्तियां और ग्रुप्स के नाटक हैं उन्हें यहां पर अलवर के दर्शकों के मध्य करवाने का प्रयास ये संस्थाएं कर रही हैं. निश्चित रूप से आज की चकाचोंध भरी दुनिया में रंगमंच के सरोकार से लोगों को जोड़ने का यह प्रयास रंग संस्कार थिएटर ग्रुप और कारवां फाउंडेशन दोनों का बहुत ही सराहनीय कार्य है.

10 जनवरी से 14 जनवरी तक चलने वाले इस पांच दिवसीय अलवर रंग महोत्सव में इस बार लगभग 10 कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं. जिनमें छः नाटक तथा 3 संगीत के कार्यक्रम हैं. इसी मध्य एक रंग संवाद, रचनात्मक रुप से परिचर्चा का कार्यक्रम भी रखा गया है.



10 जनवरी को थियटर एवं फिल्म अभिनेता जयंत गडकरे जी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत एकल नाटक पापा पेट का सवालसे अलवर रंग महोत्सव का आगाज किया गया. इस नाटक के दो शो किए गए.  पहली प्रस्तुति चिनार पब्लिक स्कूल में दिन में 12:30 बजे की गई और दूसरी प्रस्तुति साईं 6:30 बजे जय किशन क्लब में की गई. निश्चित रुप से दोनों ही प्रस्तुतियां बहुत ही बेहतरीन रही.


इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाता है क्योंकि आधुनिक चकाचौंध भरी दुनिया ने हमारे लिए विकास का पैमाना सबसे तेज गति से दौड़ने की रफ्तार के आधार पर तय कर दिया है. जिसके पास सबसे अधिक पैसा है, बड़ी गाड़ी है, प्रतिष्ठा है वह अत्यधिक आधुनिक तथा श्रेष्ठ या बड़ा है. लेकिन इन सब के मध्यम परिवार, समाज और यहां तक कि स्वयं और देश तक को भूल गए हैं. अपने लिए एवं अपनों के लिए समय जैसे कि गायब हो गया है.


इस तरह के अनेक सवाल उठाता है यह नाटक निश्चित रुप से जीवन के अनेक रंगों से त हमे ले जाता है. निश्चित रूप से दर्शकों को मजबूर करता है यह सोचने के लिए कि हम अपने और परिवार के बजाए बहुत सारी ऐसी चीजों पर पैसा खर्च कर देते हैं जो कई बार अनुपयोगी सी लगती हैं. दर्शकों द्वारा दिए गई प्रतिक्रिया के आधार पर यह एहसास होता है कि निश्चित रूप से नाटक से एक घंटे तक दर्शक ऐसे जुड़े रहे जैसे कि यह कोई अन्य कहानी नहीं बल्कि उन्हीं की कहानी कोई मंच पर खड़ा हो कर के कह रहा है, उन्ही के समक्ष. ठहाकों के साथ साथ अंत में नाटक आंखें नम कर मजबूर करता है सोचने के लिए की रिश्ते और परिवार के मध्य कहीं न कहीं संबंधों डोर टूट रही है.

Tuesday, January 9, 2018

Death of this great player of India, a precious jewel lost in the country : भारत के इस महान खिलाड़ी का हुआ निधन, देश में खोया एक अनमोल रत्न


जीवन में कब क्या घटना हो जाए किसी को कुछ नहीं पता. कुछ देर पहले जो प्रिय होता है कुछ समय बाद ही वह दुख में बदल जाता है. इस तरह की स्थितियां जीवन में पल पल घटती रहती है. खुशियों के साथ गम भी आएगा लगभग यह भी तय है और यही जीवन के पक्ष है.
नए साल की शुरूआत में खेल की दुनिया में यही बड़ी शौक की खबर है कि भारत के लिए ओलंपिक में स्विमिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाले शमशेर खान का निधन हो गया है.
शमशेर खान एक बेहतरीन स्विमिंग खिलाड़ी अपने समय के रहे हैं. उन्होंने अनेक खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार अर्जित किए. उनका ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाना बहुत जबरदस्त चर्चा का केंद्र में रहा था. शमशेर खान ने भारत को गोल्ड मेडल ही नहीं दिलाया था बल्कि भारत की तरफ से खेलते हुए थे यह पहले ऐसे शख्स थे जिन्होंने तैराकी में हिस्सा लिया था. उनसे पहले तैराकी में कोई भी भारत की ओर से मैडम नहीं ला पाया था.
शमशेर खान जी का दिल का दौरा पड़ने के कारण 87 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके परिवार के बारे में यदि बात करें तो इनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं. शमशेर भारत के लिए गोल्ड मेडल उस समय लाए थे जब भारत की तरफ से खेलने वाले खिलाड़ियों को आमतौर पर बहुत कम सुविधाएं मुहैया हुआ करती थी. आज के जमाने तो खिलाड़ी के लिए बहुत सारी सुविधाएं एवं धन सरकार तथा अन्य लोग भी उपलब्ध करवा देते हैं लेकिन उस समय इस तरह की स्थितियां नहीं थी.

अभाव में पले-बढ़े शमशेर खान ने अपने देश का नाम रोशन करते एक बहुत बड़ी मिसाल कायम की थी. 1956 के ओलंपिक में हिस्सा लेकर वह गोल्ड रहे थे. शमशेर खान सेना में काम करते थे और एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था की एक प्रतियोगिता में मेलबार्न गए थे. सरकार ने वहाँ जाने का टिकिट तो बुक करवा दिया लेकिन आने जाने का खर्चा उनकी जेब से हुआ और उसके लिए तीन सो रूपये लोन लेना पड़ा था और बाद में सेना के 3 महीने के वेतन में वह काटता रहा था. भारत के इस महान खिलाड़ी को नमन.

This video of Shahrukh Khan's daughter Suhana Khan became viral : शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का यह वीडियो हुआ वायरल


शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान एक स्टार की बेटी होने के कारण आए दिन चर्चा के केंद्र में रहती है और एक स्टार की बेटी होने के कारण उनका कुछ भी करना निश्चित रूप से आम लोगों के लिए बहुत बड़ी बात होती है. सुहाना खान का एक वीडियो आजकल जबरदस्त वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर.
वायरल हुई 

इस वीडियो में सुहाना खान लंदन के अपने स्कूल के क्लासरूम में दोस्तों के साथ मस्ती करती हुई दिखाई दे रही है. वायरल हुई इस वीडियो में सुहाना खान बहुत ही स्टाइलिश अंदाज में अपने बालों को झटक रही है और डांस कर रही है. सुहाना को स्कूल से छुट्टी मिलती है तो वह अपने देश इंडिया आती है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालती रहती है. इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव होने के कारण वह अपनी तस्वीरें शेयर भी करती है. जिसके कारण वायरल हो जाती है.


सुहाना कुछ दिन पहले ही अपने रिलेटिव के यहाँ शादी में दिल्ली आई थीं  तो वहां पर भी उनका गार्जियस लुक लोगों को बहुत पसंद आया था और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब देखी गई थी.

Saturday, January 6, 2018

These are mind-boggling pictures : ये हैं दिमाग का दही करने वाली तस्वीरें


दोस्तों नमस्कार, मैं हूं प्रदीप प्रसन्न. आपने सुना होगा कुछ तस्वीरें ऐसी होती है जो हमारे दिमाग का दही कर देती हैं और हम बहुत प्रयत्न करते हैं उसके बाद भी उन तस्वीरों में छुपे हुए राज को नहीं पहचान पाते हैं. इस तरह की कलाकृति निश्चित रूप से बेहद ही रोमांचित, रुचिकर तो होती है साथ ही साथ उत्साहित करने वाली भी होती है.

आइए हम आपको दिखाते हैं आज कुछ ऐसी ही तस्वीरें. इस तस्वीर को आप देखिए और बताइए इस तस्वीर में व्यक्ति आपको फर्श पर खड़ा हुआ नजर आ रहा है या वह फर्श के ऊपर है. आप गौर से देखिए और आपको चीजें बहुत ही स्पष्ट नजर आएंगी. लेकिन एकाग्रता, गंभीरता और एक टक नजर की आवश्यकता है इस तस्वीर को समझने के लिए. यदि आप समझ गए हैं तो कमेंट में जरूर लिखें कि आपको व्यक्ति फर्श पर खड़ा नजर आ रहा है या ऊसके ऊपर है.

यह दूसरी तस्वीर है. इस तस्वीर में आपको क्या नजर आ रहा है. संभवत: आप यह सोच रहे होंगे की ये दो बल्ब हैं या दो बैलून. लेकिन हम आपको बता दें कि न तो यह बल्ब हैं और न ही बैलून. यह कुछ और ही है. वही आपको बताना है कि यह क्या है और कमैंट्स में हमें जरुर बताइए दोस्तों की कैसी लगी आपको यह जानकारी. आपके दिमाग को चकरा दिया न इन तस्वीरों ने. इसी तरह की खबरों के लिए हमें फॉलो करें. धन्यवाद.
 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.