BREAKING NEWS

Contact

Saturday, June 9, 2018

Sanju vs Race 3 will be a tremendous bump : संजू vs रेस 3 में होगी जबरदस्त टक्कर


संजू vs रेस 3 में होगी जबरदस्त टक्कर
संजय दत्त के जीवन पर आधरित  फिल्म संजू 29 जून को रिलीज होने वाली है और सलमान खान अभिनीत फिल्म रेस 3, 15 जून को रिलीज होने वाली है. दोनों ही फिल्मों में जबरदस्त टक्कर होने वाली है.

दोनों की फिल्में विशेष मायने रखती है. हालाँकि रेस 3 संजू से 15 दिन पहले रिलीज हो रही है तो संजू से पहले ही लोग रेस 3 को देख लेंगे और संजू को देखते हुए उसकी तुलना भी उस से करेंगे.
रेस 3 में सलमान खान का होना एक बहुत बड़ी बात है. आम दर्शकों में सलमान खान का क्रेज बहुत ज्यादा है. सलमान खान के चाहने वालों की संख्या बहुत बड़ी है. किसी भी फिल्म में सलमान खान का होने का मतलब है 100 करोड़ का बिजनेस  तो आराम से पार करना.

लेकिन बात करें संजू की तो रणबीर कपूर की  फैन फॉलोइंग भी कम नहीं है और संजू का क्रेज भी लोगों में बहुत है.  सबसे बड़ी बात है संजू को डायरेक्ट कर रहे हैं राजकुमार हिरानी. राजकुमार हिरानी की फिल्में लीक से हटकर होती है. अभी तक एक भी फिल्म इनकी सुपरहिट से कम नहीं रही है और सभी फिल्मों के सब्जेक्ट इतने बेहतरीन होते हैं कि हर उम्र का व्यक्ति उसे  देखना चाहता है और देख सकता है.

दोनों ही फिल्मों की अलग-अलग खासियत है. अब देखना यह है की  कौनसी फिल्म अधिक चलती है. या  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौनसी फिल्म आगे  निकलती है.

This time Salman Khan will not win this race : इस बार सलमान खान नहीं जीत पाएंगे यह रेस



रेमो डिसूजा  निर्देशित और सलमान खान अभिनीत फिल्म रेस 3, 15 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं. लेकिन इसके 15 दिन बाद ही राजकुमार हिरानी द्वारा डायरेक्ट की हुई एवं रणवीर कपूर अभिनीत फिल्म संजू रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का भी दर्शक इन्तजार कर रहे हैं.

संजू फिल्म संजय दत्त की जीवनी पर आधारित फिल्में जय. राजकुमार हिरानी की फिल्मों को देखने के लिए लोग बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं. राजकुमार हिरानी मन और मस्तिष्क दोनों को प्रभावित करने वाली फिल्म का निर्माण करते हैं. एक विशेष प्रभाव को उत्पन्न करने की क्षमता राजकुमार हिरानी में है और इस बार उनकी फिल्म में युवा दिलों की धड़कन रणवीर कपूर भी हैं.

रणवीर कपूर और राजकुमार हिरानी की फिल्म संजू के आगे सलमान खान की रेस 3 नहीं चल पाएगी. उसके अनेक कारण हैं. जैसे -दर्शकों में संजू का प्रभाव इतना अधिक है उसके आगे सलमान खान का टिकना बहुत मुश्किल हो जाएगा. दूसरा संजू फिल्म की खास बात यह भी है कि संजय दत्त के जीवन की अनेक घटनाएं इस फिल्म में इस तरह से दिखाई जा रही है जिनके बारे में लोग अनजान हैं.
इस फिल्म के अंदर अनेक हीरो हीरोइन एक साथ देखने को मिलेंगे, जो संजय दत्त से जुड़े हुए लोगों के रोल अदा करेंगे. संजय दत्त का जीवन यों भी काफी विवादास्पद रहा है. संजय दत्त और राजकुमार हिरानी दोनों की ट्यूनिंग भी जबरदस्त है. इन सब कारणों की वजह से सलमान की रेस इस बार पिछड़ने वाली है.  इस दृष्टिकोण से भी संभावना यह बनती है की संजू के सामने रेस 3 शायद सलमान खान नहीं जीत पाए. इस बार उनकी रेस धीमी रहेगी.

Friday, June 8, 2018

This is Bollywood's most bold and bold actress : यह है बॉलीवुड की सबसे बिंदास और बोल्ड अभिनेत्री


परिणीता  चोपड़ा अपने बोल्ड अंदाज के कारण जानी जाती है और विशेष रूप से वह ऐसी बिंदास अभिनेत्री है कि दिल खोलकर हंसती है.

परिणीता चोपड़ा का अंदाज दूसरी अभिनेत्रियों से सबसे अलग है.
अक्सर उनकी फिल्मों में उनका अंदाज  लोगों को बहुत पसंद आता  है.
परिणीता चोपड़ा की हंसी तो बहुत ही खूबसूरत है. लाखों लोग उसके दीवाने हैं.
उनकी हंसी देख लेते हैं लोग उन्हें दिल दे बैठते हैं.
लेकिन परिणीता चोपड़ा किसको दिल देगी यह भी मायने रखता है.
अपनी पहली ही फिल्म इशकजादे से जबरदस्त चर्चा मे है  परिणीता चोपड़ा. आजकल बहुत ही खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही है.

Have you seen these new hot and beautiful pictures of Shraddha Kapoor? : श्रद्धा कपूर की ये नई हॉट और खूबसूरत तस्वीरें देखी है क्या आपने



बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में एक गिनी जाती है श्रद्धा कपूर और आजकल उनका जलवा जबरदस्त चल रहा है.

फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक बेहतरीन फिल्म देने के बाद वह अपनी खूबसूरती और  ग्लैमरस के कारण भी अक्सर चर्चा में रहती है.
यह देखिए श्रद्धा कपूर की खूबसूरत तस्वीर. जिसे  देखकर के श्रद्धा कपूर के आप भी दीवाने हो जाएंगे.
श्रद्धा कपूर वैसे भी अक्सर चर्चा में रहती है. फरहान अख्तर के साथ आजकल उनका इश्क चल रहा है. इसके कारण भी चर्चा में है.
श्रद्धा कपूर एक्टिंग के साथ-साथ गाती भी बहुत अच्छा है. कई फिल्मों में उन्होंने गाने गाए थे.
उनके गाए हुए गाने हिट हुए. लोग उनके गाए हुए गाने, उनकी एक्टिंग एवं उनकी खूबसूरती को पसंद करते हैं.

Priya Prakash did change his look : प्रिया प्रकाश ने किया अपना लुक चेंज



रातों रात स्टार होने वाली प्रिया प्रकाश अक्सर चर्चा में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना लुक चेंज कर लिया है और उनकी बेहतरीन तस्वीरें अब सामने आई है.

एक ही वीडियो से इतनी हिट होने वाली प्रिया  प्रकाश सबके लिए चर्चा का विषय बन गई है.
आइए हम दिखाते हैं उनकी  कुछ बेहतरीन तस्वीरें.
यह देखिए इस तस्वीर में कितनी खूबसूरत लग रही है.
इस तस्वीर में तो कुछ ज्यादा ही हॉट और खूबसूरत लग रही है.
यह तस्वीर प्रिया प्रकाश की कुछ अलग हटके है.
इस तस्वीर में प्रिया  प्रकाश अपने अंदाज को कुछ अलग तरह से बयां कर रही है.

Wants to marry Deepika Padukone Ranveer Singh : इसलिए करना चाहती है दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह से शादी



बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है दीपिका पादुकोण. लाखों करोड़ों लोग उसके दीवाने हैं. फिल्म इंडस्ट्री का कोई भी हीरो उसके साथ काम करने के लिए बेताब है. यहां तक कि इश्क लड़ाने और शादी करने के लिए भी तैयार है लेकिन यह खूबसूरत अभिनेत्री रणवीर सिंह से शादी क्यों करना चाहती है, उसी से इश्क क्यों लड़ा रही है इसका कारण आज हम आपको बताते हैं.

रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जो सबसे ज्यादा मनमौजी हैं. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का है. काम के प्रति इतने संजीदा हैं कि उसे बेहद ईमानदारी और मेहनत के साथ करते हैं.

दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह की ये  अदाएं बहुत भाती है. इसीलिए रणवीर सिंह दूसरे अभिनेताओं से अलग नजर आते हैं.

इसी कारण से दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह की इन अदाओं पर फ़िदा हो गई. लगातार तीन चार फिल्में रणवीर सिंह के साथ करने के बाद दीपिका रणवीर सिंह को नजदीक से एवं बेहतर जान पाई.
इस कारण अन्य हीरो की तुलना में रणवीर सिंह में ज्यादा खासियत और खूबियां नजर आती हैं  दीपिका को. इसलिए दीपिका रणवीर सिंह के पास आ गई है. दोनों ही एक-दूसरे के इश्क में पड़ गए.

Thursday, June 7, 2018

Shama Sikandar said marriage is not necessary for the child : शमा सिकंदर ने कहा बच्चे के लिए शादी जरूरी नहीं



टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है. 2 साल पहले शमा सिकंदर ने अमेरिका के बिजनेसमैन जेम्स मिलिरॉन से सगाई कर ली थी. अब उनकी शादी के बारे में उनसे बार-बार पूछा जाता है की कब करेंगी शादी .


हाल ही में एक इंटरव्यू में शमा सिकंदर से जब पूछा गया कि वे  शादी कब कर रही हैं, बच्चे का क्या प्लान है? इन सब के बारे में शमा सिकंदर ने कहा हमने शादी का प्लान कई बार किया लेकिन बार-बार वह प्लान किसी कारण से केंसिल हो जाता है. डेट मैच नहीं करती है.

वैसे  हम लोग तो ऐसे ही रह रहे हैं जैसे कि शादीशुदा हैं. हम इस समय भी यह महसूस करते हैं कि विवाहित जोड़े की जिंदगी कैसी होती है. या  कैसी हो सकती है. हम शादी पार्टियों में जाते हैं तो खूब एंजॉय करते हैं. लेकिन मैं जब शादी करुँगी  तो बहुत सारे लोगों को आमंत्रित करुँगी  और एक बड़ी पार्टी के रूप में यह कार्यक्रम होगा.

शमा सिकंदर ने कहा बच्चों के लिए शादी करना कोई जरूरी नहीं है. वे  तो वैसे भी अडॉप्ट किए जा सकते हैं. बहुत सारे लोगों ऐसा कर भी रहे हैं. हालाँकि मैं बच्चों से बहुत प्यार करती हूं. मुझे छोटे बच्चे बहुत अच्छे लगते हैं. शमा  सिकंदर ने कहा जल्द ही वह जेम्स के साथ डेट फिक्स करके शादी करेगी. जब शादी करेंगे तो आप सबको पता लग जाएगा.


 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.