BREAKING NEWS

Contact

Wednesday, June 6, 2018

Kareena Kapoor said that I was going to die for marrying Saif : करीना कपूर ने कहा मैं सैफ से शादी करने के लिए मरी जा रही थी



आजकल करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग जबरदस्त चर्चा में है. इस फिल्म में करीना कपूर ने कालिंदी का रोल अभिनीत किया है. करीना कपूर ने इस रोल के बारे में एवं अपने बारे में तुलना करते हुए कहा की कालिंदी बहुत ही संजीदा लड़की है.

शादी के बारे में जल्दबाजी नहीं करती है. अपनी बात भी ठीक से नहीं रख पाती है. जबकि  मुझे अपनी बात रखने में बिलकुल झिझक नहीं होती है. मैं  रियल जिंदगी में कालिंदी से अलग हूँ. मैं अपनी बात बहुत बिंदास तरीके से, बेबाकी तरीके से रखती हूं.

मैं तो शादी के लिए बहुत जल्दी में थी. शादी के लिए तो मैं मरी जा रही थी. जब मुझे सैफ से प्यार हुआ उसके बाद शादी की डेट तय हुई तो लोग कह रहे थे की इतनी जल्दी शादी मत करों तुम्हारा कैरियर बेकार हो जाएगा. मैंने कहा कैरियर वैरियर बाद में देखा जाएगा, मुझे तो पहले शादी करनी है.
आज मैं शादी करके बहुत खुश हूं. मैं अपने बच्चे और पति दोनों के लिए बेहतर टाइम निकाल पाती हूं .मुझे एक दुनिया का बेहतरीन पार्टनर मिला है. करीना कपूर की यह  फिल्म काफी दिनों के बाद आई है. लेकिन वीरे दी वेडिंग फिल्म काफी चर्चा में है. निसंदेह महिलाओं के दृष्टिकोण से बनाई गई है यह फिल्म जबरदस्त हिट होने वाली है.

Bad news for those seeking timur khan : तैमूर खान के चाहने वालों के लिए बुरी खबर



दोस्तों नमस्कार. सैफ अली खान और करीना का बेटा तैमूर खान भारत के सबसे कम उम्र के बच्चों में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. आज के दिन में उसकी पल-पल की खबर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चित रहती है. लोग बड़े इंटरेस्ट के साथ उसे देखते भी हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर तैमूर खान से जुड़ी खबरों का दिखाया जाना, उस  पर नजर रखना यही सब कारण हैं जिसकी वजह से तैमूर खान अब सोशल मीडिया पर दिखाई नहीं देंगे.

इसलिए तैमुर को सोशल मीडिया पर अब नहीं देखा जायेगा. इस बात पर बैन लगाया जाएगा.  यह कहा है तैमूर खान की दादी शर्मिला टैगोर ने. शर्मिला टैगोर ने कहा है कि हर व्यक्ति की अपनी निजी लाइफ है और उसे हक है अपनी निजी लाइफ जीने का.
सोशल मीडिया पर तैमूर खान एवं हमारी फैमिली से जुड़ी तमाम चीजें वहां दिखाई जाती है. जिनमे से बहुत सारी चीजें गलत एवं अफवाह भी होती हैं. इसलिए तैमूर खान की फोटो अब  मीडिया पर नहीं देखाई जाएगी.
करीना कपूर और सैफ अली खान की इस बात से सहमत हो गए हैं. हर पार्टी में या कहीं पर भी आते  जाते  तैमूर खान की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर नहीं देख पाएंगे.

Tuesday, June 5, 2018

After getting married, other women stay in touch with people of these zodiac signs : शादी होने के बाद भी दूसरी स्त्रियों के संपर्क में रहते हैं इन राशियों के लोग



शादी समझौता एवं विश्वास का एक दूसरा नाम है. जब दो लोग एक साथ सामाजिक मान्यता के अनुसार संग रहने लगते हैं और एक दूसरे के  काम पर विश्वास करते हैं तो वह वैवाहिक रिश्ता अधिक मजबूत होता है लेकिन इस आधुनिक जमाने में बहुत सारी चीजें बदल रही है.
कुछ लोग ऐसे होते हैं जो विवाह  के बाद भी दूसरी स्त्रियों के संपर्क में रहते हैं. आइए आज हम आपको उनके बारे में बताते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति का नाम जब रखा जाता है तो नक्षत्र, ग्रह, अंक एवं घड़ी देखी जाती है, तब उसका नाम रखा जाता है. चंद्रमा की राशि देख कर के भी नाम रखा जाता है.



इसलिए राशि से यह पता होता है कि इस नाम वाले व्यक्ति का स्वभाव होगा कैसा है, उसके भविष्य में क्या क्या होने की संभावना है. दो राशी के लोग ऐसे हैं जिनका शादी के बाद भी किसी दूसरी स्त्री से सम्बन्ध होता है.

मकर राशि
मकर राशि वाले लोग अक्सर दिखावे  में बहुत विश्वास करते हैं. सामने कुछ और होते हैं  और पीछे कुछ और होते हैं. उनकी दोहरी  स्थिति होती है. उनके मन में बहुत सारे राज छुपे होते हैं. आमतौर पर दूसरी महिलाओं को अपने चंगुल में फंसा लेते हैं इस राशी के लोग.

मेष राशि
मेष राशि वालों का व्यवहार भी कुछ इसी तरह का है. ऊपर से शांत एवं अंदर से बहुत मनचले स्वभाव के होते हैं. अपनी पत्नी से कभी खुश नहीं होते हैं. इसलिए दूसरे की स्त्री को, दूसरी लड़की को ताकते रहते हैं.

Sunday, June 3, 2018

पकोड़ा शास्त्र का ज्ञान सुनकर हंस हंस के पेट दर्द हो जायेगा आपको

Why does not everyone agree with her husband Madhuri Dixit? : आखिर क्यों पति की हर बात नहीं मानती माधुरी दीक्षित




हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा एवं गजब की  डांसर धक् धक् गर्ल माधुरी दीक्षित इन दिनो अपने बयान को लेकर चर्चा  में है. माधुरी ने एक इन्टरव्यू में कहा  कि वह अपने पति की हर बात नहीं मानती. हाल ही में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित की मराठी फिल्म 'बकेट लिस्ट' बॉक्स ऑफिस पर खूब  धमाल कर रही है.




'बकेट लिस्ट' फिल्म में माधुरी के साथ रेणुका शाहणे ने भी काम किया है. आपको याद होगा  हम आपके हैं कौन  फिल्म में भी इन दोनों अभिनेत्रीयों ने साथ काम किया था. जिसको लोगों ने खूब पसंद किया था. एक लम्बे समय के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आई है.



एक इंटरव्यू में जब माधुरी से पूछा गया कि वह अपने पति के साथ काम को लेकर किस तरह अडजस्ट करती है तो माधुरी ने कहा, मैं श्रीराम की बातों को ध्यान से सुनती हूं क्योंकि राम के विचार  तो हमेशा सच्चे होते हैं. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की मैं उनकी (पति) हर बात मान लेती हूं, जब किसी बात से असहमत होती हूं, तो मना भी कर देती हूँ, सहमती पर ही हामी भरती हूं.

Salman Khan's announcement of reward of Rs. : सलमान खान को पीटने पर दो लाख रुपये के इनाम का एलान



सलमान खान के होम प्रो़डक्शन में बन रही फिल्म लवरात्रि को लेकर विरोध के स्वर उठने शुरू हो गए हैं। सलमान खान और लवरात्रि फिल्म का विरोध विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिन्दू संगठन कर रहे हैं। इन सगंठनों ने फिल्म लवरात्रि  फिल्म की स्क्रीनिंग न होने देने का एलान किया है। इसके अलावा यह भी एलान किया है की जो सलमान की पिटाई करेगा उसे 2 लाख रुपये ईनाम के मिलेंगे.



 जनसत्ता की खबर के अनुसार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म लवरात्रि के विरोध में आगरा जिले में हिंदूवादी संगठनों ने खुलेआम एलान किया है कि फिल्म अभिनेता सलमान खान की पिटाई करने वाले व्यक्ति को 2 लाख रुपये का नकद इनाम मिलेगा.


मूलतः विरोध का कारण  इस फिल्म का नाम है। हिंदूवादी संगठनों का मनना है की 'लवरात्रि' शब्द मुख्य रूप से हिन्दूओं  के त्योहार नवरात्रि से जुड़ता है और इस तरह का नाम फिल्म का रखना हिन्दुओं के त्यौहार के साथ  खिलवाड़ करना है। लवरात्रि नामक इस फिल्म की कहानी में नवरात्रि के मौके पर रोमांटिक नायक-नायिका के बीच उभरते प्यार को दिखाया जायेगा. इसलिए इस फिल्म का नाम लवरात्रि रखा गया है।



इस फिल्म के के माध्यम से सलमान खान अपनी बहन अर्पिता के पति यानी अपने जीजा आयुष शर्मा फ़िल्मी पर्दे पर लॉन्च कर रहे हैं। संभवतः यह फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होगी.

While doing yoga, such pictures of a mother daughter will not be seen : योग करते हुए माँ बेटी की ऐसी तस्वीरें नहीं देखी होगी




माँ अपनी बच्चों को जैसा संस्कार देती हैं बच्चे वैसे ही बन जाते हैं. माँ और बेटी का प्यार बहुत विशेष होता है.


एक बेटी के लिए मां, एक आदर्श मॉडल है, उसका पहला दोस्त है, उसका पहला प्यार है। माँ अपनी बेटी को अपने विवेक से आगे बढ़ाती है. आइए हम बताते हैं एक एसी माँ के बारे में जो अपनी छोटी सी  बेटी को योग की शिक्षा दे रही है.


आज, हम आपको योग चिकित्सक  लौरा कस्पेर्ज़ाक के बारे में और उनकी बेटी के बारे में बता रहे हैं.

योग चिकित्सक  लौरा कस्पेर्ज़ाक ने हाल ही में अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर अपनी बेटी के साथ योग करते हुए तस्वीरे शेयर की हैं.


इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं दोनों माँ बेटी कितना कमाल का योग कर रही हैं.

लौरा कस्पेर्ज़ाक की बेटी का नाम मिनी है. मिनी बहुत छोटी है लेकिन योग में बहुत कमाल करती है. अभी से उसके शरीर में इतनी लचक है की वह कठिन योग भी आसानी से कर लेती है.


लौरा कस्पेर्ज़ाक ने विक्टोरिया अरविज़ु से योग सीखा और 2013 में विश्व वाईटीटी युनिवर्सिटी से  योग में  स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

लौरा कस्पेर्ज़ाक ने सरकारी नोकरी करने के बजाय खुद के लिए एक अलग रास्ता चुना और दुनिया को एवं प्रकृति को योग और प्यार के माध्यम से अपने आपको समर्पित कर दिया.


 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.