BREAKING NEWS

Contact

Category 1

Pictures

Flickr Images

Accordition

Comments

Slide Show

Featured Posts

Classic Post

Title List

Technical Blog post

Video Of Day

About us

Popular Posts

About Me

My photo
writing-poem,play, article and riding, literature, i am a theater artist and you-tuber

Followers

Entertainment

Latest News

hindi ki bindi

Post With Title

Pages

LATEST POSTS

Category 2

Category 3

Category 4

Category 5

Tuesday, September 6, 2022

तार सप्तक कवि याद करने की ट्रिक

 तार सप्तक कवि याद करने की ट्रिक

तार सप्तक (1943) के कवि 

याद करने का सूत्र- प्रभा गिरा गनेस



प्रभाकर माचवे

भारत भूषण अग्रवाल

गिरिजा कुमार माथुर

रामविलास शर्मा

गजानन माधव मुक्तिबोध

नेमिचंद्र जैन

सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय 

दूसरा  सप्तक (1951) के कवि

याद करने का सूत्र- शभ धन शहर

शकुन्तला  माथुर

भवानी प्रसाद मिश्र

धर्मवीर भारती

नरेश मेहता

शमशेर बहादुर सिंह

हरिनारायण व्यास

रघुवीर सहाय 

तीसरा सप्तक (1959) के कवि

याद करने का सूत्र- कुकी के विप्र सम

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

मदन वात्स्यायन

विजयदेव नारायण साही

प्रयाग नारायण त्रिपाठी

केदारनाथ सिंह

कुंवर नारायण

कीर्ति चौधरी

चौथा सप्तक (1979) के कवि

याद करने का सूत्र- सुश्री स्वरा राअनं

राजेन्द्र किशोर

श्री राम वर्मा

सुमन राजे

नंदकिशोर आचार्य

स्वदेश भारती

राजकुमार अंबुज

अवधेश कुमार


Sunday, July 31, 2022

तत्सम-तद्भव शब्द

 तत्सम-तद्भव शब्द

तत्सम शब्द- हिन्दी भाषा का विकास संस्कृत 

भाषा से हुआ है। अतः इसी भाषा से सीधे शब्द 

हिन्दी में आये हैं। इन्हें तत्सम शब्द कहते हैं।

जैसे- नासिका, मुख, सूर्य, चन्द्रमा, रात्रि आदि।

तद्भव शब्द- वे शब्द जो तत्सम न रहकर उसी 

शब्द से बिगड़कर बने हैं, उन्हें तद्भव शब्द 

कहते हैं।


जैसे- चाँद, सूरज, रात, नाक, मुँह आदि।

तत्सम   तद्भव

चन्द्र   चाँद

ग्राहक   गाहक

मयूर   मोर

विद्युत   बिजली

वधू      बहू

नृत्य   नाच

चर्म      चमड़ा

गौ      गाय

ग्रीष्म   गर्मी

अज्ञानी    अज्ञानी

अकस्मात् अचानक

अग्नि    आग

आलस्य    आलस

उज्ज्वल उजला

कर्म       काम

नवीन     नया

स्वर्ण     सोना

शत        सौ

श्रृंगार     सिंगार

सर्प        साँप

कूप       कुआँ

कोकिल    कोयल

मृत्यु    मौत

सप्त    सात

घृत      घी

दधि    दही

दुग्ध    दूध

धूम्र       धुआँ

दन्त    दाँत

छिद्र    छेद

अमूल्य    अमोल

आश्चर्य    अचरज

अश्रु       आँसू

कर्ण   कान

कृषक   किसान

ग्राम    गाँव

हस्ती    हाथी

आम्र    आम

मक्षिका    मक्खी

शर्कर    शक्कर

सत्य    सच

हस्त   हाथ

हरित   हरा

शिर   सिर

गृह      घर

चूर्ण   चूरन

कुम्भकार कुम्हार

कटु        कड़वा

नग्न     नंगा

वार्ता    बात

मृत्तिका     मिट्टी

पुत्र        पूत

कपाट     किवाड़

छत्र        छाता

धैर्य        धीरज

भुजा     बाँह

पाद      पाँव


ऊनार्थक शब्द

 ऊनार्थक शब्द

ऊनार्थक शब्द की परिभाषा

जिस शब्द से न्यूनता, तुच्छता या संक्षिप्ता का 

बोध होता है, उसे ऊनार्थक शब्द कहते हैं।

इनका प्रयोग निम्नलिखित अवस्थाओं में होता 

है-


(क) किसी वस्तु का छोटा रूप दिखाने के लिए।

(ख) प्यार या स्नेह का भाव सूचित करने के 

लिए।

(ग) किसी वस्तु या व्यक्ति के प्रति अनादर का 

भाव व्यक्त करने के लिए।

शब्द के निर्माण के लिए तद्धित प्रत्यय या स्त्री 

प्रत्यय का प्रयोग किया जाता है।

जैसे- आसन $ इ = आसानी

मुख $ ड़ा = मुखड़ा

ऊनार्थक शब्द मूल संज्ञा के साथ दिये जा रहे 

हैं।

संज्ञा ऊनार्थक शब्द संज्ञा ऊनार्थक शब्द

आँगन अँगनई         पंखा पंखी

आँत अँतड़ी         पत्ता पत्ती

काठ काठी         पिंड पिंडिका

कोठा कोठरी         पलंग पलंगड़ी

कुटी कुटिया         पुत्र पुत्रक

कटोरा कटोरी         पिंडा   पिंडी

कन    कनकी         पंख   पंखुड़ी

कली कलिका        पुर    पुरवा

कंगन कंगनी         फोड़ा फुन्सी

कलसा कलसी           बेटी बेटिया

किवाड़ किवाड़ी           बेटा बेटवा

कुर्त्ता कुर्त्ती           बहु बहुरिया

खाट खटोला           मुख मुखड़ा

गली गलियारी        मटका मटकी

गगरा गगरी           मोट मोटरी

गोला गोली           महल महलिया

घण्टा घण्टी           ताल तलैया

घोड़ा टट्टू              ताला ताली

घर घरौंदा            तसला तसली

चूहा चुहिया          थाल थाली

चोटी चुटिया        थैला थैली

चिमटा चिमटी          दीया दियरी

चम्मच चमचा           नथ नथुनी

छाता छतरी          बिल्ली बिलौटी

छुरा छुरी           बाग बगीचा

जूता जूती          बटुआ बटलोही

झोला झोली          रस्सा रस्सी

झण्डा झण्डी           लट्टु लाठी

टोप टोपी          लोटा लुटिया

टोकरा टोकरी          लता लतिका

डोला डोली         लंगोट लंगोटी

डाली डलिया          सूआ सूई

डब्बा डिबिया           सूप सूपली

डफ    डफली           सन्दूक सन्दूकची

ढोल ढोलकी            नाला    नाली

ढकना ढकनी            पहाड़ पहाड़ी

नौका नैया            पिटारा पिटारी

नद    नाद            नदी  नदिया

साँप   सँपोला           हथौड़ा हथौड़ी


वाक्य शुद्धि-10

 वाक्य शुद्धि-10

अन्य महत्त्वपूर्ण उदाहरण

अशुद्ध - बहु घर की लक्ष्मी होती है।

शुद्ध - बहू घर की लक्ष्मी होती है।

अशुद्ध - निखिल अपने घर वापिस चला गया।

शुद्ध - निखिल अपने घर वापस चला गया।

अशुद्ध - लिखाई दुरस्त हो तो अंक भी अच्छे 

मिलते हैं।

शुद्ध - लिखाई दुरुस्त हो तो अंक भी अच्छे 

मिलते हैं।


अशुद्ध - मालन मंदिर में के सामने फूल बेचती 

है।

शुद्ध - मालिन मंदिर के सामने फूल बेचती है।

अशुद्ध - मंजू ने कक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त 

किए हैं।

शुद्ध - मंजु ने कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त 

किए हैं।

अशुद्ध - शशीकांत कृष्णकान्त का बङा भाई है।

शुद्ध - शशिकांत कृष्णकान्त का बङा भाई है।

अशुद्ध - कठनाई से जूझ कर मनुष्य उन्नति 

करता है।

शुद्ध - कठिनाई से जूझ कर मनुष्य उन्नति 

करता है।

अशुद्ध - भालूओं का जोङा जंगल में विचरण 

करता है।

शुद्ध - भालुओं का जोङा जंगल में विचरण 

करता है।

अशुद्ध - निरपराधी व्यक्ति को दंड मिलना 

अन्याय है।

शुद्ध - निरपराध व्यक्ति को दंड मिलना अन्याय 

है।

अशुद्ध - सप्ताहिक पत्रिका समसामयिक ज्ञान 

का स्रोत है।

शुद्ध - साप्ताहिक पत्रिका समसामयिक ज्ञान का 

स्रोत है।

अशुद्ध - हिन्दी देवनागरी लिपी का ही रूप है।

शुद्ध - हिन्दी देवनागरी लिपि का ही रूप है।

अशुद्ध - संसारिक समस्या भात्रभाव में कमी व 

संप्रदायवाद है।

शुद्ध - संासारिक समस्या भ्रातृभाव में कमी व 

संप्रदायवाद है।

अशुद्ध - बाल मुकंद एक अच्छा गणितज्ञ है।

शुद्ध - बाल मुकुंद एक अच्छा गणितज्ञ है।

अशुद्ध - छिपकिली कीङे मकौङे खाकर पेट 

भरती है।

शुद्ध - छिपकली कीङे-मकोङे खाकर पेट 

भरती है।

अशुद्ध - सरकारी अनूदान कृषकों को राहत 

प्रदान करता है।

शुद्ध - सरकारी अनुदान कृषकों को राहत 

प्रदान करता है।

अशुद्ध - शिवर लगाकर साक्षरता संबंधी ज्ञान 

दिया जा सकता है।

शुद्ध - शिविर लगाकर साक्षरता संबंधी ज्ञान 

दिया जा सकता है।

अशुद्ध - दुर्गा सिंहवाहनी देवी शक्ति का प्रतीक 

है।

शुद्ध - सिंहवाहनी दुर्गा देवी शक्ति का प्रतीक 

है।

विशेषण-संबंधी अशुद्धियाँ

1. उसे भारी प्यास लगी है। (बहुत)

2. जीवन और साहित्य का घोर संबंध है। 

(घनिष्ठ)

3. मुझे बङी भूख लगी है। (बहुत)

4. यह एक गहरी समस्या है। (गंभीर)

5. वहाँ भारी भरकम भीङ जमा थी। (बहुत या 

बहुत भारी)

6. इसका कोई अर्थ नहीं है। (कुछ भी)

7. इस वीरान जीवन में। (नीरस)

8. उसकी बहुत हानि हुई। (बङी)

9. राजेश अग्रिम बुधवार को आएगा। (आगामी)

10. दूध का अभाव चिन्तनीय है। (चिन्ताजनक)

11. वह लङका मोटर हाँक सकता है। (चला)

12. छोटी उम्र शिक्षा लेने के लिए है। (पाने)

13. वे दस-बारह पशु उठा ले गए। (हाँक)

14. राधा नो माला गूँध ली। (गूँथ)

15. अपना हस्ताक्षर लगा दो। (कर)

16. उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। (किया)

17. हमें यह सावधानी लेनी होगी। (बरतनी)

18. वहाँ घना अँधेरा घिरा था। (छाया)

अव्यय-संबंधी अशुद्धियाँ

1. यद्यपि वह बीमार था, परन्तु वह स्कूल गया। 

(तथापि)

2. पुस्तक विद्वतापूर्ण लिखी गयी है। 

(विद्वतापूर्वक)

3. आसानीपूर्वक यह काम कर लिया। (आसानी 

से)

4. शनैः उसको सफलता मिलने लगी। 

(शनैःशनैः)

5. एकमात्र दो उपाय है। (केवल)

6. यह पत्र आपके अनुसार है। (अनुरूप)

7. यह बात कदापि भी सत्य नहीं हो सकती। 

(कदापि)

8. वह अत्यन्त ही सुन्दर है। (अत्यन्त)

9. सारे देश भर में अकाल है। (सारे देश में)

10. मैं पहुँचा ही था जब कि वह आ गया। (कि)

पदक्रम-संबंधी अशुद्धियाँ

1. छात्रों ने मुख्य अतिथि को एक फूलों की 

माला पहनाई। (फूलों की एक माला)

2. भीङ में चार पटना के व्यक्ति भी थे। (पटना 

के चार व्यक्ति)

3. कई बैंक के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। 

(बैंक के कई कर्मचारी)

4. आप जाएँगे क्या ? (क्या आप जाएँगे ?)

द्विरुक्ति/पुनरुक्ति-संबंधी अशुद्धियाँ

1. मैं तुम्हारी मदद कर सकता हूँ बशर्ते कि तुम 

मेरा कहा मानो। (बशर्ते/शर्त है कि)

2. वह अभी शैशव अवस्था में है। (शैशव/शिशु 

अवस्था)

3. मध्यकालीन युग में कलाओं की बहुत उन्नति 

हुई। (मध्यकाल/मध्ययुग)

4. यौवनावस्था की बुराइयांे से बचो। 

(यौवन/युवा अवस्था)

5. साहित्य के क्षेत्र में महिला लेखिकाओं की 

संख्या कम है। (लेखिकाओं/महिला लेखकों)

6. नौजवान युवकों को दहेज प्रथा का विरोध 

करना चाहिए। (नौजवानों/युवकों)

7. आपका भवदीय (आपका/भवदीय)

8. प्रातःकाल के समय टहलना चाहिए। 

(प्रातःकाल/प्रातःसमय)

9. राजस्थान का अधिकांश भाग रेतीला है। 

(अधिकांश/अधिक भाग)

10. वे परस्पर एक-दूसरे से उलझ पङे। 

(परस्पर/एक-दूसरे से)

शब्द-ज्ञान-संबंधी अशुद्धियाँ

1. बाण बङा उपयोगी शस्त्र है। (अस्त्र)

2. लाठी बङा उपयोगी अस्त्र है। (शस्त्र)

3. चिङियाँ गा रही हैं। (चहक)

4. वह नित्य गाने की कसरत करता है। (का 

अभ्यास/का रियाज)

5. सोहन नित्य दण्ड मारता है। (पेलता)

6. इस समय सीता की आयु सोलह वर्ष है। 

(उम्र/अवस्था)

7. धनीराम की सौभाग्यवती पुत्री का विवाह कल 

होगा। (सौभाग्यकांक्षिणी)

8. कर्मवान व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलती 

है। (कर्मवीर)


वाक्य शुद्धि-9

 वाक्य शुद्धि-9

अन्य महत्त्वपूर्ण उदाहरण-1

शुद्ध - भोजनालय के मालिक ने कहा कि 

भोजन स्वादिष्ट होना चाहिए।

अशुद्ध - प्राथमिक स्कूल खुलवाने का काम 

सरकार ने करवाना चाहिए।

शुद्ध - प्राथमिक स्कूल खुलवाने का काम 

सरकार को करवाना चाहिए।


अशुद्ध - एम.ए. प्रथम वर्ष की परीक्षा देकर 

शिवलाल ने कहा कि मैं कुछ का कुछ लिख 

दिया है।

शुद्ध - एम.ए. (प्रथम वर्ष) की परीक्षा देकर 

शिवलाल ने कहा कि मैंने कुछ का कुछ लिख 

दिया है।

अशुद्ध - साधु ने कहा कि सब को भगवान को 

पूजना चाहिए।

शुद्ध - साधु ने कहा कि सबको भगवान की 

पूजा करनी चाहिए।

अशुद्ध - आम तोङने के लिए पंकज सुबह से 

पेङ में बैठा है।

शुद्ध - आम तोङने के लिए पंकज सुबह से पेङ 

पर बैठा है।

अशुद्ध - सुरेश ने जानकारी देते हुए कहा कि 

संदूक में कागज पत्र और आदि चीजें है।

शुद्ध - सुरेश ने जानकारी देते हुए कहा कि 

संदूक में कागज-पत्र आदि चीजें हैं।

अशुद्ध - चंद्रेश ने कहा कि घर से निकल जाने 

पर कार्य आते हैं प्रायः करके ऐसा होता है।

शुद्ध - चंद्रेश ने कहा कि घर से निकल जाने 

पर कार्य याद आते हैं, प्रायः करके ऐसा होता 

है।

अशुद्ध - इंजीनियर ने ठेकेदार से कहा कि 

मजदूर खूब काम करता है, क्यांेकि उसे अच्छा 

पैसा मिले।

शुद्ध - इंजीनियर ने ठेकेदार से कहा कि 

मजदूर खूब काम करता है ताकि उसे अच्छा 

पैसा मिले।

अशुद्ध - दीपक ने विवेक से कहा कि हम 

जल्दी चलंे कि मास्टर जी अप्रसन्न हो जाएंगे।

शुद्ध - दीपक ने विवेक से कहा कि हम जल्दी 

चलें नहीं तो मास्टर जी अप्रसन्न हो जाएंगे।

अशुद्ध - बच्चे उधम करते रहते हैं।

शुद्ध - बच्चे ऊधम करते रहते हैं।

अशुद्ध - पूर्व में काबुल भारत के आधीन था।

शुद्ध - पूर्व में काबुल भारत के अधीन था।

अशुद्ध - कालीदास का नाम सर्वविदित है।

शुद्ध - कालिदास का नाम सर्वविदित है।

अशुद्ध - पुर्णिमा का चाँद पूर्णतया गोल होता 

है।

शुद्ध - पूर्णिमा का चाँद पूर्णतया गोल होता है।

अशुद्ध - रमेश की बारात में पाँच सौ लोग थे।

शुद्ध - रमेश की बरात में पाँच सौ लोग थे।

अशुद्ध - कर्जा ले जाने के दुसरे दिन भी वह 

नहीं आया।

शुद्ध - कर्जा ले जाने के दूसरे दिन भी वह 

नहीं आया।

अशुद्ध - असमंजस की स्थिती में कुछ काम 

नहीं हो सकता।

शुद्ध - असमंजस की स्थिति में कुछ काम नहीं 

हो सकता।

अशुद्ध - रॉकेट में इंधन नहीं था।

शुद्ध - रॉकेट में ईंधन नहीं था।

अशुद्ध - मुझे पैसे की अवश्यकता नहीं है।

शुद्ध - मुझे पैसे की आवश्यकता नहीं है।

अशुद्ध - इस पेङ की उचाई 10 फुट है।

शुद्ध - इस पेङ की ऊँचाई 10 फुट है।

अशुद्ध - दिवाली खुशियों का त्योहार है।

शुद्ध - दीपावली खुशियों का त्योहार है।

अशुद्ध - सैकङों गाँव तुफान की चपेट में आ 

गए।

शुद्ध - सैकङों गाँव तूफान की चपेट में आ 

गए।

अशुद्ध - आचार्य से आर्शिवाद लो।

शुद्ध - आचार्य से आशीर्वाद लो।

अशुद्ध - पंकज चार दिन से बिमार है।

शुद्ध - पंकज चार दिन से बीमार है।

अशुद्ध - उसने कहा की मैं सोऊँगा।

शुद्ध - उसने कहा कि मैं सोऊँगा।

अशुद्ध - विमला अवाज देकर पूछा।

शुद्ध - विमला ने आवाज देकर पूछा।

अशुद्ध - सुरज साँयकाल डूबता है।

शुद्ध - सूरज साँयकाल डूबता है।

अशुद्ध - बदाम लाभदायक होता है।

शुद्ध - बादाम लाभदायक होता है।

अशुद्ध - पवन के घर का पता मालुम नहीं है।

शुद्ध - पवन के घर का पता मालूम नहीं है।

अशुद्ध - संदीप नदान नहीं है।

शुद्ध - संदीप नादान नहीं है।

अशुद्ध - कमला की माँग में सिन्दुर नहीं था।

शुद्ध - कमला की माँग में सिन्दूर नहीं था।

अशुद्ध - अप्रैल माह में हमारी परिक्षा होगी।

शुद्ध - अप्रैल माह में परीक्षा होगी।

अशुद्ध - गाँव में मीठे पानी का एक कूआँ है।

शुद्ध - गाँव में मीठे पानी का एक कुआँ है।

अशुद्ध - स्वस्थ रहने हेतु उत्तम अहार चाहिए।

शुद्ध - स्वस्थ रहने हेतु उत्तम आहार चाहिए।

अशुद्ध - महेश को अपनी संपत्ति का अभीमान 

है।

शुद्ध - महेश को अपनी संपत्ति का अभिमान है।

अशुद्ध - श्रीमति विमला इस वार्ड की पार्षद है।

शुद्ध - श्रीमती विमला इस वार्ड की पार्षद हैं।

अशुद्ध - पाठ को दूबारा बढ़ना चाहिए।

शुद्ध - पाठ को दुबारा पढ़ना चाहिए।

अशुद्ध - रोटी का अकार गोल है।

शुद्ध - रोटी का आकार गोल है।

अशुद्ध - साहब से परीचय करा दो।

शुद्ध - साहब से परिचय करा दो।

अशुद्ध - भारत का ऊत्थान कब होगा।

शुद्ध - भारत का उत्थान कब होगा।

अशुद्ध - परचूनी के सामान का एक सूचिपत्र दे 

दे।

शुद्ध - परचून के सामान का एक सूचीपत्र दे 

दें।

अशुद्ध - शीला की माँ का नाम शांती देवी है।

शुद्ध - शीला की माँ का नाम शांति देवी है।

अशुद्ध - रहीम के नीती के दोहे ज्ञानप्रद हैं।

शुद्ध - रहीम के नीति के दोहे ज्ञानप्रद है।

अशुद्ध - मंदिरों में रमायण का पाठ करते हैं।

शुद्ध - मंदिरों में रामायण का पाठ करते हैं।

अशुद्ध - चलचित्र में अभीनेता का काम अच्छा 

था।

शुद्ध - चलचित्र में अभिनेता का काम अच्छा 

था।

अशुद्ध - डाकूओं ने बस्ती उजाङ दी।

शुद्ध - डाकुओं ने बस्ती उजाङ दी।

अशुद्ध - नरायण लाल ईमानदार व्यक्ति है।

शुद्ध - नारायण लाल ईमानदार व्यक्ति है।

अशुद्ध - माता पिता की सेवा संतान का पूनीत 

कर्तव्य है।

शुद्ध - माता-पिता की सेवा संतान का पुनीत 

कर्तव्य है।

अशुद्ध - हिरण निरिह पशु है।

शुद्ध - हिरण निरीह पशु है।

अशुद्ध - समीर आजकल कहाँ रहता है।

शुद्ध - समीर आजकल कहा रहता है ?

अशुद्ध - पंडित जी ने कहा कि पूजा का समान 

मँगवा लो।

शुद्ध - पंडित जी ने कहा कि पूजा का सामान 

मँगवा लो।

अशुद्ध - हवन की सामिग्री यथासमय मिल 

जाएगी।

शुद्ध - हवन की सामग्री यथासमय मिल 

जाएगी।

अशुद्ध - गीता नुपूर बाँध कर नृत्य करने लगी।

शुद्ध - गीता नूपूर बाँध कर नृत्य करने लगी।

अशुद्ध - बुढ़िया की दुरावस्था देखकर दया आ 

गई।

शुद्ध - बुढ़िया की दुरवस्था देखकर दया आ 

गई।

अशुद्ध - प्रदर्शिनी में विभिन्न वस्तुएँ रखी थीं।

शुद्ध - प्रदर्शनी में विभिन्न वस्तुएँ रखी थीं।

अशुद्ध - तलाब द्वारा राजस्थान में सिंचाई कम 

होती है।

शुद्ध - राजस्थान में तालाबों द्वारा सिंचाई कम 

होती है।

अशुद्ध - द्रविभूत होकर रमेश ने 1 लाख का 

दान दिया।

शुद्ध - द्रवीभूत होकर रमेश ने एक लाख का 

दान दिया।

अशुद्ध - नवजात शिशु 5 दिन का है।

शुद्ध - नवजात शिशु पाँच दिन का है।

अशुद्ध - रामभक्त हनुमान् महाबलि थे।

शुद्ध - रामभक्त हनुमान् महाबली थे।

अशुद्ध - पुरषों की सभी व्यस्क उपस्थित थे।

शुद्ध - पुरुषों की सभा में सभी वयस्क 

उपस्थित थे।

अशुद्ध - भारत धर्म निर्पेक्ष देश है।

शुद्ध - भारत धर्मनिरपेक्ष देश है।

अशुद्ध - हाथिनी ने अपने महावत के प्राणों की 

रक्षा की।

शुद्ध - हथिनी ने अपने महावत के प्राणों की 

रक्षा की।

अशुद्ध - 12 वीं कक्षा में 40 विद्यार्थीगण है।

शुद्ध - बारहवीं कक्षा में चालीस विद्यार्थी हैं।

अशुद्ध - आध्यात्म मानसिक शांति का प्रदाता 

है।

शुद्ध - अध्यात्म मानसिक शांति का प्रदाता है।

अशुद्ध - पुष्पांजली द्वारा शहिदों को श्रद्धांजलि 

दी गई।

शुद्ध - पुष्पांजली द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि दी 

गई।

अशुद्ध - मीरा भागवत्प्रेम में तल्लीन रहती थीं।

शुद्ध - मीरा भगवत्प्रेम में तल्लीन रहती थीं।

अशुद्ध - शंकर ब्राह्मण जाती का है।

शुद्ध - शंकर ब्राह्मण जाति का है।

अशुद्ध - कुलदीप कभी अपने समय का 

दुरूपयोग नहीं करता।

शुद्ध - कुलदीप कभी अपने समय का दुरुपयोग 

नहीं करता।

अशुद्ध - वर्ण व्यवस्थानुसार-ब्राह्मण, क्षत्रीय, 

वैश्य, शूद्र चार वर्ण है।

शुद्ध - वर्ण व्यवस्थानुसार ब्राह्मण, क्षत्रीय, वैश्य 

और शूद्र ये चार वर्ण हैं।


वाक्य शुद्धि-8

 वाक्य शुद्धि-8

विशेष उदाहरण

शुद्ध - प्रबन्धक ने कर्मचारी से कहा कि पुस्तक 

छापने की व्यवस्था करें।

अशुद्ध - राम के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर 

पिताजी का शरीर गद्गद् हो गया।

शुद्ध - राम के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर 

पिताजी गद्गद हो गए।


अशुद्ध - माली जल से पौधों को सिंचता था।

शुद्ध - माली पौधों को सींचता था।

अशुद्ध - राहुल ने विवेक से कहा कि मैं 

सोमवार के दिन यहाँ पहुँच जाऊँगा।

शुद्ध - राहुल ने विवेक से कहा कि मैं सोमवार 

के दिन यहाँ पहुँच जाऊँगा।

अशुद्ध - नौकरी छोङते समय विजय ने कहा 

गुलामी की दासता किसे पसंद होगी

शुद्ध - नौकरी छोङते समय विजय ने कहा कि 

गुलामी किसे पसंद होगी।

अशुद्ध - रमेश की पतिव्रता नारी को छूने का 

उत्साह कौन करेगा।

शुद्ध - रमेश की पतिव्रता नारी को छूने का 

साहस कौन करेगा!

अशुद्ध - कमलेश पर तो जिसकी लाठी उसकी 

भैंस वाली कथा चरितार्थ होती है।

शुद्ध - कमलेश पर तो जिसकी लाठी उसकी 

भैंस वाली कहावत चरितार्थ होती है।

अशुद्ध - कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि हमारी 

व्यवस्था की रीढ़ है।

शुद्ध - कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि हमारी 

व्यवस्था का आधार है।

अशुद्ध - पिछले वर्ष उङीसा राज्य में भूख की 

भारी घटनाएँ हुईं।

शुद्ध - पिछले वर्ष उङीसा राज्य में भुखमरी की 

अनेक घटनाएँ हुई।

अशुद्ध - नासा में इस यंत्र की उत्पत्ति पिछले 

वर्ष हुई है।

शुद्ध - नासा में इस यंत्र का आविष्कार पिछले 

वर्ष हुआ।

अशुद्ध - कवि ने श्रोताओं से कहा कि हिन्दी के 

प्रचार में अब भी बङे-बङे संकट है।

शुद्ध - कवि ने श्रोताओं से कहा कि हिन्दी के 

प्रचार में अब भी बङी-बङी बाधाएँ हैं।

अशुद्ध - इंजीनियर ने कहा कि यह इमारत गिर 

जाने का संदेह है।

शुद्ध - उच्च वर्ग के लोगों का रहन-सहन का 

दर्जा ऊँचा होता है।

अशुद्ध - सेठ रामप्रसाद के पास हीरे जवाहरातों 

की बङी संख्या है।

शुद्ध - सेठ रामप्रसाद के पास हीरे-जवाहरात 

की बहुतायत है।

अशुद्ध - पुष्कर मेले में यात्रियों का तारतम्य 

नहीं टूटता था।

शुद्ध - पुष्कर मेले में यात्रियों का ताँता लगा 

था।

अशुद्ध - इंजेक्शन लगाते ही रोगी के पसीने 

की संख्या बढ़ती गई।

शुद्ध - इंजेक्शन लगाते ही रोगी के पसीने की 

मात्रा बढ़ती गई।

अशुद्ध - जेठानी ने देवरानी से कहा कि 

विष्णुपद में चंद्रमा को देखी।

शुद्ध - जेठानी ने देवरानी से कहा कि आकाश 

में चंद्रमा को देखो।

अशुद्ध - ओमप्रकाश ने गौरव से कहा कि मुझे 

सफल होने की निराशा है।

शुद्ध - ओमप्रकाश ने गौरव से कहा कि मुझे 

अपने सफल होने की आशा नहीं है।

अशुद्ध - भ्रष्टाचार की समस्या की औषध सिर्फ 

जनता के पास है।

शुद्ध - भ्रष्टाचार की समस्या का हल सिर्फ 

जनता के पास है।

अशुद्ध - रास्ते में मिले बैग को लौटाकर 

जितेन्द्र ने अपनी शराफत का पूरा तजुर्बा दिया 

है।

शुद्ध - रास्ते में मिले बैग को लौटाकर जितेन्द्र 

ने अपनी शराफत का पूरा सबूत दिया है।

अशुद्ध - अनिल साक्षात्कार के लिए निज में 

वहां जाना नहीं चाहता था।

शुद्ध - अनिल साक्षात्कार के लिए स्वयं वहाँ 

जाना नहीं चाहता था।

अशुद्ध - स्टेशन से आते हुए कमल बोला तुम 

तो आ गए पर आपका सामान नहीं आया।

शुद्ध - स्टेशन से आते हुए कमल बोला आप 

तो आ गए पर आपका सामान नहीं आया।

अशुद्ध - क्षुब्ध होते हुए गौरी शंकर बोला कि 

तुम तुम्हारे घर चले जाओ।

शुद्ध - क्षुब्ध होते हुए गौरी शंकर बोला कि तुम 

अपने घर चले जाओ।

अशुद्ध - वर्णन करते हुए पुनीत ने कहा कि मैं 

उन्हीं से बाते करने लगा।

शुद्ध - वर्णन करते हुए पुनीत ने कहा कि मैं 

उन्हीं से बाते करने लगा।

अशुद्ध - लङाई-झगङे देख कर पङौसी ने 

कहा कि उनके घर में कैसा वातावरण उपस्थित 

है।

शुद्ध - लङाई-झगङे देख कर पङौसी ने कहा 

कि उनके घर में कैसा वातावरण है।

अशुद्ध - अपने हितों के रक्षार्थ किए गए 

आन्दोलन को दंगा कहकर पुकारना अनुचित है।

शुद्ध - अपने हितों के रक्षार्थ किए गए 

आन्दोलन का दंगा कहना अनुचित है।

अशुद्ध - कार्यक्रम से लौट कर धीरज ने बताया 

कि मैंने उसका गाना और रूप देखा।

शुद्ध - कार्यक्रम से लौट कर धीरज ने बताया 

कि मैंने उसका गाना सुना और रूप देखा।

अशुद्ध - शीला एक अच्छी लङकी है, वह सीना, 

पिरोना, संगीत तथा हिन्दी पढ़ती है।

शुद्ध - शीला एक अच्छी लङकी है, वह सीना, 

पिरोना व संगीत सीखती है तथा हिन्दी पढ़ती 

है।

अशुद्ध - नयी कार लेते ही लालाजी का लङका 

कल से कार हाँक रहा है।

शुद्ध - नयी कार लेते ही लालाजी का लङका 

कल से कार चला रहा है।

अशुद्ध - स्वस्थ होते ही बबलू ने पिताजी से 

कहा कि मैं खेलना माँगता हूँ।

शुद्ध - स्वस्थ होते ही बबलू ने पिताजी से कहा 

कि मैं खेलना चाहता हूँ।

अशुद्ध - प्रथम प्रयास में ही संजीव को रेलवे में 

नौकरी पा गई।

शुद्ध - प्रथम प्रयास में ही संजीव को रेलवे में 

नौकरी मिल गई।

अशुद्ध - जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए गब्बर 

ने कहा कि मैंने उसकी नाक पर मुक्का दिया।

शुद्ध - जीतने पर खुशी व्यक्त करते हुए गब्बर 

ने कहा कि मैंने उसकी नाक पर मुक्का मारा।

अशुद्ध - बंटी ने शिकायत करते हुए कहा कि 

पंकज ने मुझे गालियाँ निकाली।

शुद्ध - बंटी ने शिकायत करते हुए कहा कि 

पंकज ने मुझे गालियाँ दीं।

अशुद्ध - यह हीरा बेशकीमती है इसका मूल्य 

नापा या तोला नहीं जा सकता।

शुद्ध - यह हीरा अनमोल है, इसका मूल्य आँका 

नहीं जा सकता।

अशुद्ध - अधिक मूल्य सुनते ही ग्राहक उठने 

लग पङा।

शुद्ध - अधिक मूल्य सुनते ही ग्राहक उठने 

लगा।

अशुद्ध - घर की नींव पङते ही सुरेश बोला कि 

यह काम अच्छा हो पङा है।

शुद्ध - घर ही नींव पङते ही सुरेश बोला कि 

यह काम अच्छा बन पङा है।

अशुद्ध - कालू ने अपना अपराध मानते हुए कहा 

कि मैं यह स्वीकार करता हूँ।

शुद्ध - कालू ने अपना अपराध मानते हुए कहा 

कि मैं यह स्वीकार करता हूँ।

अशुद्ध - कृष्ण की बात सुनकर राधा हँस 

डाली।

शुद्ध - कृष्ण की बात सुनकर राधा हँस पङी।

अशुद्ध - मोहन ने श्याम की आङे हाथों खबर 

ली।

शुद्ध - मोहन ने श्याम को आङे हाथों लिया।

अशुद्ध - रमेश का सिर शर्म से उङ गया।

शुद्ध - रमेश का सिर शर्म से झुक गया।

अशुद्ध - पिताजी की डाँट सुनते ही दिलीप पर 

घङों पानी गिर गया।

शुद्ध - पिताजी की डाँट सुनते ही दिलीप पर 

घङों पानी पङ गया।

अशुद्ध - पङोसन ने झगङते हुए रमेश की पत्नी 

से कहा कि घर से बाहर जाओ तो तुम्हें मजा 

दिलाऊँ।

शुद्ध - पङोसन ने झगङते हुए रमेश की पत्नी 

से कहा कि घर से बाहर आओ तो तुम्हें मजा 

दिलाऊँ।

अशुद्ध - रीटा ने बबली को डाटते हुए कहा कि 

अब तू आयी हो।

शुद्ध - रीटा ने बबली को डाँटते हुए कहा कि 

तू अब आयी है।

अशुद्ध - रामपाल ने अपने नौकर से कहा कि 

तुझे सब काम करना होंगे।

शुद्ध - रामपाल ने अपने नौकर से कहा कि सब 

काम करने होंगे।

अशुद्ध - सङक पर मुकेश चलता-चलता रूक 

गया।

शुद्ध - मुकेश सङक पर चलते-चलते रुक 

गया।

अशुद्ध - प्रभात ने अपने जंवाई से कहा कि 

कल आप जा सकता है।

शुद्ध - प्रभात ने अपने जंवाई से कहा कि आप 

कल जा सकते है।

अशुद्ध - रमेश का साहस नहीं है कि वह पुरानी 

हवेली में जाएगा।

शुद्ध - रमेश में साहस नहीं कि वह पुरानी 

हवेली में जाए।

अशुद्ध - डॉक्टर ने मरीज को परामर्श देते हुए 

कहा कि मैं चाहता हूँ कि आप छुट्टी ले लेता।

शुद्ध - डॉक्टर ने मरीज को परामर्श देते हुए 

कहा कि मैं चाहता हूँ कि आप छुट्टी ले लें।

अशुद्ध - रिश्ता ना होने पर कल्पना की आशों 

पर पानी पङ गया।

शुद्ध - रिश्ता न होने पर कल्पना की आशाओं 

पर पानी पङ गया।

अशुद्ध - सीमा-रेखा पर उग्रवादियों ने गोले 

और तोपों से हमला किया।

शुद्ध - सीमा-रेखा पर उग्रवादियों ने गोलों 

और तोपों से हमला किया।

अशुद्ध - पंकज ने अपना मत प्रस्तुत किया कि 

मीनाकारी पेशा के लोग कम मिलेंगे।

शुद्ध - पंकज ने अपना मत प्रस्तुत किया कि 

मीनकारी पेश के लोग कम मिलेंगे।

अशुद्ध - आदेश मिलते ही फूलचन्द दसवें रात 

को सीमा पर चला गया।

शुद्ध - आदेश मिलते ही फूलचन्द दसवीं रात 

को सीमा पर चला गया।

अशुद्ध - कीट्स की कविताओं में जवानी के 

मिठास के प्रति मोह है।

शुद्ध - कीट्स की कविताओं में जवानी की 

मिठास के प्रति मोह है।

अशुद्ध - छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास 

हेतु परीक्षा की प्रणाली बदलना चाहिए।

शुद्ध - छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास 

हेतु परीक्षा की प्रणाली बदलनी चाहिए।

अशुद्ध - स्वतंत्रता आन्दोलन के समय युवा, नर, 

बालक, नारी सब पकङी गयी।

शुद्ध - स्वतंत्रता आन्दोलन के समय युवा, नर, 

बालक, नारी सब पकङे गए।

अशुद्ध - नगरपरिषद् ने निर्णय लिया कि नगर 

की गलियों को चौङी करना आवश्यक हो गया 

है।

शुद्ध - नगर परिषद् ने निर्णय लिया कि नगर 

की गलियों को चौङा करना आवश्यक है।

अशुद्ध - सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी परीक्षा 

में हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दिया।

शुद्ध - सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी परीक्षा में 

हिन्दी की शिक्षा अनिवार्य कर दी गई।

अशुद्ध - दर्शनशास्त्र पढ़ाते हुए अध्यापिका ने 

कहा कि यह बात उदाहरण से स्पष्ट किया जा 

सकता है।

शुद्ध - दर्शनशास्त्र पढ़ाते हुए अध्यापिका ने 

कहा कि यह बात उदाहरण से स्पष्ट की जा 

सकता है।

अशुद्ध - पर्वतारोहण करते हुए संतोष यादव ने 

कहा कि इस काम में मुझे मजा आती है।

शुद्ध - पर्वतारोहण करते हुए संतोष यादव ने 

कहा कि इस काम में मुझे मजा आता है।

अशुद्ध - कुम्भ के मेले में हरेक ने टोपियाँ पहन 

रखी थीं।

शुद्ध - कुम्भ के मेले में हरेक ने टोपी पहन 

रखी थी।

अशुद्ध - दरोगा ने मालिक से कहा कि केन्टीन 

में लङकी लोग बैठा था।

शुद्ध - दरोगा ने मालिक से कहा कि कैन्टीन में 

लङकियाँ बैठी थीं।

अशुद्ध - आर.ए.एस. परीक्षा के साक्षात्कार के 

समय बोर्ड ने राजीव से पूछा कि चारों वेदों का 

नाम बताओ।

शुद्ध - आर.ए.एस. परीक्षा के साक्षात्कार के 

समय बोर्ड ने राजीव से पूछा कि चारों वेदों के 

नाम बताओ।

अशुद्ध - नेताजी ने चुनाव प्रचार के समय 

जनता से कहा कि अनुशासन के बिना व्यक्ति 

अपने चरित्रों को खो देता है।

शुद्ध - नेताजी ने चुनाव प्रचार के समय जनता 

से कहा कि अनुशासन के बिना व्यक्ति अपने 

चरित्र को खो देता है।

अशुद्ध - नल आने पर नहाने के लिए कमल ने 

कपङे उतार कर रख दिया।

शुद्ध - नल आने पर, नहाने के लिए कमल ने 

कपङे उतार कर रख दिए।

अशुद्ध - ब्रह्माजी के दर्शन करने जाते समय 

अशोक ने कहा कि हमारे सामानों का ख्याल 

रखना।

शुद्ध - ब्रह्माजी के दर्शन करने जाते समय 

अशोक ने कहा कि हमारे सामान का ख्याल 

रखना।

अशुद्ध - योगिता ने बाली से कहा कि महात्मा 

जी का दर्शन करके मैं धन्य हो गयी।

शुद्ध - योगिता ने बाली से कहा कि महात्मा जी 

के दर्शन करके मैं धन्य हो गयी।

अशुद्ध - बिरजू ने राजू से कहा कि आप कबीर 

के दोहे अवश्य सुने होंगे।

शुद्ध - बिरजू ने राजू से कहा कि आपने कबीर 

के दोहे अवश्य सुने होंगे।

अशुद्ध - सुमन अपनी माँ की तबियत खराब 

होने पर दौङी हुई गयी और दवा माँगी।

शुद्ध - सुमन अपनी माँ की तबियत खराब होने 

पर दौङी हुई गयी और उसने दवा माँगी।

अशुद्ध - पप्पू ने प्रातः भोजन करके स्कूल 

गया।

शुद्ध - पप्पू प्रातः भोजन करके स्कूल गया।

अशुद्ध - आजादी की लङाई के समय सत्याग्रही 

बङी-बङी यातनाओं सहते रहे।

शुद्ध - आजादी की लङाई के समय सत्याग्रही 

बङी-बङी यातनाएँ सहते रहे।

अशुद्ध - भोजनालय के मालिक ने कहा कि 

भोजन को स्वादिष्ट होना चाहिए।


वाक्य शुद्धि-7

 वाक्य शुद्धि-7

14. वचन सम्बन्धी अशुद्धियाँ -3

अशुद्ध - डाकू कुत्ते की मौत मरे।

शुद्ध - डाकू कुत्तों की मौत मरे।

अशुद्ध - बस से जाना है तो बस का समय 

मालूम कर लो।

शुद्ध - बस से जाना है तो उसका समय मालूम 

कर लो।


अशुद्ध - देश की वर्तमान मौजूदा हालत ठीक 

नहीं है।

शुद्ध - देश की वर्तमान हालत ठीक नहीं है।

अशुद्ध - जबरदस्ती से अधिकारी जो चाहे सो 

कराए।

शुद्ध - अधिकारी जबरदस्ती से जो चाहे सो 

कराए।

अशुद्ध - मेरे प्रस्तोता त्रिपाठी जी हैं।

शुद्ध - मेरे प्रस्तावक त्रिपाठी जी हैं।

अशुद्ध - उससे बोल दो कि वह यहाँ से चला 

जाए।

शुद्ध - उससे कह दो कि यहाँ से चला जाए।

अशुद्ध - उसके आँख से आँसू बहता है।

शुद्ध - उसकी आँखों से आँसू बहते हैं।

अशुद्ध - शेर को देखकर उसका प्राण सूख 

गया।

शुद्ध - शेर को देखकर उसके प्राण सूख गए।

अशुद्ध - आपके एक-एक वाक्य तुले हुए है।

शुद्ध - आपका एक-एक वाक्य तुला हुआ है।

अशुद्ध - यह कार्य आप पर निर्भर करता है।

शुद्ध - यह कार्य आप पर निर्भर है।

अशुद्ध - तमाम देश भर में यह बात फैल गयी।

शुद्ध - देश-भर में यह बात फैल गयी।

अशुद्ध - इसके बाद वे वापस लौट गए।

शुद्ध - इसके बाद वे लौट गए।

अशुद्ध - संसार में असंख्य सूर्य, चन्द्र और 

ग्रह-नक्षत्र है।

शुद्ध - संसार में अगणित सूर्य, चन्द्र और 

ग्रह-नक्षत्र हैं।

अशुद्ध - संजय पठित व्यक्ति है।

शुद्ध - संजय शिक्षित व्यक्ति है।

अशुद्ध - साहित्य और समाज का घोर सम्बन्ध 

है।

शुद्ध - साहित्य और समाज का घनिष्ठ सम्बन्ध 

है।

अशुद्ध - ईश्वर के अनेकों रूप हैं।

शुद्ध - ईश्वर के अनेक रूप हैं।

अशुद्ध - बंदूक के अनेकों रूप है।

शुद्ध - बंदूक के अनेक रूप हैं।

अशुद्ध - काम तो कुछ करता नहीं मुकेश तो 

नाम मात्र का ही अध्यक्ष है।

शुद्ध - काम तो कुछ करता नहीं, मुकेश नाम 

मात्र का अध्यक्ष है।

अशुद्ध - कवि ने अपनी रचना स्वयं आप पढ़कर 

सुनाई।

शुद्ध - कवि ने अपनी रचना स्वयं पढ़कर 

सुनाई।

अशुद्ध - हम केवल बुद्धिजीवी मात्र हैं।

शुद्ध - हम केवल बुद्धिजीवी हैं।

अशुद्ध - मेज पर कागज, कलम, दवात है।

शुद्ध - मेज पर कागज, कलम और दवात है।

अशुद्ध - वर्तमान में अनेक ग्रंथों का नागरी में 

अनुवाद हो रहा है।

शुद्ध - वर्तमान में अनेक ग्रंथों का हिन्दी में 

अनुवाद हो रहा है।

अशुद्ध - तीर्थराज प्रयाग का बङा महात्म है।

शुद्ध - तीर्थराज प्रयाग का बङा माहात्म्य है।

अशुद्ध - पिता का उत्तरदायित्व पुत्र के ऊपर 

होता है।

शुद्ध - पिता का उत्तरदायित्व पुत्र पर होता है।

अशुद्ध - खजाने का रहस्य अपने भाई को प्रकट 

कर दो।

शुद्ध - खजाने का रहस्य अपने भाई के समक्ष 

प्रकट कर दो।

अशुद्ध - यह कार्य उसकी इच्छानुसार नहीं 

किया।

शुद्ध - यह कार्य उसने इच्छानुसार नहीं किया।

अशुद्ध - ग्यान बिना कर्तव्य का महत्त्व समझ में 

नहीं आता।

शुद्ध - ज्ञान बिना कर्तव्य का महत्त्व में नहीं 

आता।

अशुद्ध - हँसी और खाँसी दोनों ही झगङे व 

उपहास की जङ हैं।

परीक्षापयोगी उदाहरण

शुद्ध - हँसी और खाँसी दोनों ही झगङे व 

उपहास की जङ है।

अशुद्ध - जैसे भी हो हमने यह काम आज 

करना है।

शुद्ध - जैसे भी हो, हमको यह काम आज 

करना है।

अशुद्ध - सम्मेलन में मैंने उनका बात किया।

शुद्ध - सम्मेलन में मैंने उनकी बात की।

अशुद्ध - सुधीर अथवा अजय कोई आएँगे ही।

शुद्ध - सुधीर अथवा अजय आयेगा ही।

अशुद्ध - इस उपलक्ष्य पर तुमको पाँच साङी दी 

जाती है।

शुद्ध - इस उपलक्ष्य पर तुमको पाँच साङियाँ 

दी जाती है।

अशुद्ध - पढ़ लिख जाने पर मेरे मित्र की स्त्री 

ने परदा छोङ दिया है।

शुद्ध - पढ़-लिख जाने पर मेरे मित्र की पत्नी 

ने पर्दा छोङ दिया है।

अशुद्ध - यदि वह रुपया दे दे तो काम बन 

जाएगा।

शुद्ध - यदि वह रुपया दे दे तो काम बन जाय।

अशुद्ध - मेरे से दूर हट, मैं तेरे से कुछ नहीं 

कहता।

शुद्ध - मुझसे दूर हट, मैं तुझसे कुछ नहीं 

कहता।

अशुद्ध - क्या जानता है बनाना खाना आपका 

नौकर ?

शुद्ध - क्या आपका नौकर खाना बनाना जानता 

है ?

अशुद्ध - यह मणि अमूल्य है, यत्न से रखना।

शुद्ध - यह मणि बहुमूल्य है, यत्न से रखना।

अशुद्ध - विदेशी ने धैर्यता के साथ ताज की 

सौन्दर्यता देखी

शुद्ध - विदेशी ने धैर्य के साथ ताज की 

सुन्दरता देखी।

अशुद्ध - चाँदी की उपेक्षा सोना श्रेष्ठ है।

शुद्ध - चाँदी की अपेक्षा सोना श्रेष्ठ है।

अशुद्ध - प्रमोद कद में बङा छोटा है।

शुद्ध - प्रमोद कद में बहुत छोटा है।

अशुद्ध - देशवासियों का लक्ष्य देश की चहुँमुखी 

प्रगति होनी चाहिए।

शुद्ध - देशवासियों का लक्ष्य देश की चहुँमुखी 

प्रगति होना चाहिए।

अशुद्ध - कमलेश को सुरेश को और सुनील को 

कल मैंने साथ-साथ देखा था।

शुद्ध - मैंने कमलेश, सुरेश और सुनील को 

कल एक-साथ देखा था।

अशुद्ध - श्रीधर ने सुखदेव से कहा, क्या आप 

पढ़ लिए हैं ?

शुद्ध - श्रीधर ने सुखदेव से कहा, क्या आपने 

पढ़ लिया है ?

अशुद्ध - स्कूल के प्रधानाचार्य अध्यापक को 

बुलाया।

शुद्ध - स्कूल के प्रधानाचार्य ने अध्यापक को 

बुलाया।

अशुद्ध - इस स्थान पर परसों एक लङका और 

एक लङकी बैठी थीं।

शुद्ध - इस स्थान पर परसों एक लङका और 

एक लङकी बैठे थे।

अशुद्ध - दिलीप ने अपने चाचा से पूछा, क्या 

आप आ सकोगे ?

शुद्ध - दिलीप ने अपने चाचा से पूछा, क्या 

आप आ सकेंगे ?

अशुद्ध - नेताजी ने कहा, उत्तम चरित्र हमारे 

लक्ष्य होना चाहिए।’’

शुद्ध - पुस्तकालय अध्यक्ष ने पूछा पुस्तकें ये 

किसकी हैं ?

अशुद्ध - पुस्तकालयाध्यक्ष ने पूछा कि ये पुस्तकें 

किसकी है ?

शुद्ध - किवदंती के अनुसार सावित्री जो 

सत्यवान की पत्नी सावित्री एक पतिव्रता नारी 

थी।

अशुद्ध - किवदंती के अनुसार सत्यवान की 

पत्नी सावित्री एक पतिव्रता नारी थी।

शुद्ध - कल रात योगेश ने घर गया और 

सोया।

अशुद्ध - रमेश ने अध्यापक से हिन्दी पढ़ायी है।

शुद्ध - रमेश ने अध्यापक से हिन्दी पढ़ी है।

अशुद्ध - राजू ने पिताजी से कहा अध्यापक ने 

हमसे लेख लिखाया।

शुद्ध - राजू ने पिताजी से कहा, अध्यापक ने 

हमसे लेख लिखाए।

अशुद्ध - कल रात पास वाले गाँव में डाकुओं ने 

चौकी लूटी।

शुद्ध - कल रात पास वाले गाँव में डाकुओं ने 

चौकी लूट ली।

अशुद्ध - व्याख्याता ने कहा कि कल सभी छात्र 

पुस्तकें ना लाओ।

शुद्ध - व्याख्याता ने कहा कि कल सभी छात्र 

पुस्तकें न लाएँ।

अशुद्ध - राजस्थान में अनेक दर्शनीय स्थल 

देखने योग्य हैं।

शुद्ध - राजस्थान में अनेक दर्शनीय स्थल है।

अशुद्ध - कर्मचारी ने आफिसर से कहा कृपया 

आज का अवकाश देने की कृपा करें।

शुद्ध - कर्मचारी ने ऑफिसर से कहा कि आज 

का अवकाश देने की कृपा करें।

अशुद्ध - साक्षात्कार के समय राजेश ने कहा 

कि मैं सप्रमाण सहित बता रहा हूँ।

शुद्ध - साक्षात्कार के समय राजेश ने कहा कि 

मैं प्रमाण सहित बता रहा हूँ।

अशुद्ध - पेङ पर लगभग कोई एक दर्जन के 

करीब आम हैं।

शुद्ध - पेङ पर लगभग एक दर्जन आम हैं।

अशुद्ध - प्रबन्धक ने कर्मचारी से कहा, पुस्तक 

छापने की व्यवस्था का प्रबन्ध करें।


 
Copyright © 2014 hindi ki bindi Powered By Blogger.